Aaj Ki Taza Khabar: बिहार में लॉन्च हुई CM महिला रोजगार योजना, बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी का किया ऐलान
बिहार में लॉन्च हुई CM महिला रोजगार योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में Rs 10,000 की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की जा रही है।तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी का किया ऐलान
तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम 'जनशक्ति जनता दल' (Jan Sakti Janta Dal) रखा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी सार्वजनिक किया है। पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड रखा गया है।ट्रंप ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर से मुलाकात की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। बृहस्पतिवार को कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि एक ‘‘महान नेता’’ आ रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘असल में हमारे पास एक महान नेता आ रहे हैं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल। फील्ड मार्शल एक शानदार इंसान हैं और प्रधानमंत्री भी।’’ताइवान के आसपास बढ़ रही चीनी सैन्य गतिविधि
ताइवान की राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने अपने क्षेत्रीय जल के आसपास चीनी सैन्य गतिविधियों में तेज़ी दर्ज की है। शुक्रवार, 26 सितंबर तक, ताइवान ने 11 पीएलए विमान, 7 पीएलएएन जहाज और 1 आधिकारिक पोत को अपने आस-पास देखा, जिनमें से 9 में से 11 मिशन ने मीडियन लाइन पार की और ताइवान के उत्तरी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन (ADIZ) में प्रवेश किया।बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10-10 हजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना के लिए राज्य सरकार की नई और महत्वाकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना" को लॉन्च करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए यानी 7,500 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इस नई योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है।ट्रंप ने फिर फोड़ा 'टैरिफ बम'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि देश में आयात होने वाले सभी फार्मा उत्पादों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा।अमित शाह का बिहार दौरा
प्रियंका गांधी आज बिहार में विपक्षी महागठबंधन की "हर घर अधिकार यात्रा" का आगाज करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के बिहार दौरे पर रहेंगे।CCTV कैमरों की कमी से जुड़े मामले पर SC का आज फैसला
सुप्रीम कोर्ट आज पुलिस थानों में CCTV कैमरों की कमी से जुड़े स्वत: संज्ञान मामले पर अपना फैसला सुनाएगा।दिल्ली प्रदर्शन से गायब रहने वालों सांसदों पर एक्शन की तैयारी में कांग्रेस! लिस्ट हो रही तैयार
राहुल गांधी से क्यों नाराज है शिवसेना (UBT)? मनाने में लगी कांग्रेस ने कहा- राष्ट्रपति से मिलने साथ चलो, सामने से आया- 'NO'
राहुल-प्रियंका से लेकर अज्ञात तक: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 25 FIR, जानें आरोप
'मोदी विरोध में क्या आप भारत की खिलाफत करेंगे?' मस्क का समर्थन करने पर तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी से पूछा
‘ट्रंप को खुश करने का नहीं मिला फायदा’, जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?
© 2026 Times Horizon Private Limited
