LIVE
आज की ताजा खबर Live: राहुल की आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी, ब्राजील में लूला डी सिल्वा की ऐतिहासिक जीत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 26 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [CJP प्रोटेस्ट] [जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन] [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: लोकसभा विपक्ष के सांसद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले सुलतानपुर की एक विशेष सांसद/विधायक अदालत आज फैसला सुनाएगी। 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर स्थित विशेष सांसद/विधायक न्यायालय में पेश होंगे। वहीं, पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी अब कांग्रेस और खरगे पर हमलावर है, इसे लेकर पटना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उधर, ब्राजील के वामपंथी नेता और वर्तमान राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा ने राष्ट्रपति पद के दूसरे चरण के बेहद कड़े मुकाबले में सुदूर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फ्लेवियो बोल्सोनारो को हरा दिया है। उधर, यूरोप के बाल्कन क्षेत्र के देश सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय से सत्ता पर काबिज नेता अलेक्जेंडर वुचिच ने रविवार को चुनाव में हार स्वीकार कर ली। इस चुनाव में वुचिच और उनकी दक्षिणपंथी पार्टी का मुकाबला छात्र नेतृत्व वाले विविध विपक्षी आंदोलन से था। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'VIP' की भूमिका को लेकर जारी घमासान के बीच नया मोड़ आ गया है। हरिद्वार पुलिस ने रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज फैसला सुनाएगी सुलतानपुर की अदालत
- पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी हमलावर
- ब्राजील में लूला डी सिल्वा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति
- सर्बिया में बड़ा सियासी उलटफेर, छात्र आंदोलन के सामने वुचिच की हार
- नार्को टेस्ट से ठीक पहले उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर सियासत
OCT 26, 2026 09:09 IST
पुणे के एक व्यस्त इलाके में लड़की के अपहरण की कोशिश
पुणे के एक व्यस्त इलाके में अपने दोस्त का इंतजार कर रही एक लड़की को अचानक कथित तौर पर अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। सुख सागर नगर इलाके में एक 18 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और उसे ज़बरदस्ती ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन मदद के लिए उसकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह चौंकाने वाली घटना 24 अक्टूबर शाम की है। पूरी घटना का CCTV भी सामने आया है।
OCT 26, 2026 08:55 IST
पीएम मोदी ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
एक्स पर पीएम मोदी का संदेश- आप सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की असीम शुभकामनाएं। उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व रहे हैं, जो हर युग में राष्ट्र को पुष्पित-पल्लवित करते रहेंगे। मानवता के लिए उनके अनमोल संदेश देशवासियों के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
OCT 26, 2026 08:43 IST
2018 में अमित शाह पर टिप्पणी मामला
यह मामला 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है, जिसे लेकर एक स्थानीय भाजपा नेता ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि 13 अक्टूबर को विशेष सांसद-विधायक अदालत के न्यायाधीश शुभम वर्मा ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की थी। उन्होंने कहा कि रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोमवार को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।
OCT 26, 2026 08:42 IST
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज फैसला सुनाएगी सुलतानपुर की अदालत
Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा विपक्ष के सांसद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले सुलतानपुर की एक विशेष सांसद/विधायक अदालत आज फैसला सुनाएगी। 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर स्थित विशेष सांसद/विधायक न्यायालय में पेश होंगे। राहुल अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी अदालत में मौजूद रहेंगे।
OCT 26, 2026 08:42 IST
वोटों का आंकड़ा और परिणाम
ब्राजील की सर्वोच्च चुनावी संस्था द्वारा 97% से अधिक वोटों की गिनती पूरी होने के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा की गई। लूला डी सिल्वा 51.74% वोट (लगभग 42 लाख वोटों से बढ़त) और फ्लेवियो बोल्सोनारो को 48.26% वोट मिले। यह चुनाव ब्राजील के इतिहास में सबसे अधिक ध्रुवीकृत और तनावपूर्ण चुनावों में से एक रहा। वोटिंग के दिन परिवहन बाधाओं और खराब मौसम के कारण भारी विवाद हुआ।
OCT 26, 2026 08:42 IST
ब्राजील में लूला डी सिल्वा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत,
ब्राजील के वामपंथी नेता और वर्तमान राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) ने राष्ट्रपति पद के दूसरे चरण के बेहद कड़े मुकाबले में सुदूर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फ्लेवियो बोल्सोनारो (Flávio Bolsonaro) को हरा दिया है। इस जीत के साथ 80 वर्षीय लूला डी सिल्वा ने ब्राजील के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए चौथी बार देश की कमान संभाल ली है। लूला की यह ऐतिहासिक वापसी लैटिन अमेरिका में तेजी से पैर पसार रही दक्षिणपंथी लहर पर रोक लगाने के रूप में देखी जा रही है।
OCT 26, 2026 08:41 IST
सर्बिया की राजनीति में बड़ा बदलाव
एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, इस घटनाक्रम को सर्बिया की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वुचिच करीब 14 साल तक देश की राजनीति में प्रभावशाली स्थिति में रहे और उन पर सत्ता को अपने हाथों में केंद्रित करने के आरोप लगते रहे। उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थन भी हासिल था। वुचिच ने छात्र आंदोलन को विदेशी ताकतों के समर्थन से उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश बताया था।
OCT 26, 2026 08:41 IST
सर्बिया में बड़ा सियासी उलटफेर, छात्र आंदोलन के सामने वुचिच की हार
Serbia Vucic Concedes Defeat: यूरोप के बाल्कन क्षेत्र के देश सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय से सत्ता पर काबिज नेता अलेक्जेंडर वुचिच ने रविवार को चुनाव में हार स्वीकार कर ली। इस चुनाव में वुचिच और उनकी दक्षिणपंथी पार्टी का मुकाबला छात्र नेतृत्व वाले विविध विपक्षी आंदोलन से था, जो करीब दो साल से उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था।
OCT 26, 2026 08:41 IST
'VIP की भूमिका का सच सामने आने से रोकने की कोशिश': कुमारी शैलजा
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा, "अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा सरकार आखिर किसे बचाने के लिए इतनी बेचैन है? उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार थीं। कल उनका नार्को टेस्ट होना था, लेकिन उससे ठीक पहले भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ नया मामला दर्ज किया और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी भाजपा सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर नार्को टेस्ट से पहले ही यह कार्रवाई क्यों की गई? यह सीधा-सीधा VIP की भूमिका का सच सामने आने से रोकने की कोशिश है।"
OCT 26, 2026 08:40 IST
नार्को टेस्ट से ठीक पहले उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर सियासत
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'VIP' की भूमिका को लेकर जारी घमासान के बीच नया मोड़ आ गया है। हरिद्वार पुलिस ने रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। उर्मिला सनावर की यह गिरफ्तारी नार्को टेस्ट से ठीक पहले हुई है, जिसे लेकर राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
