LIVE

आज की ताजा खबर, 8 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं...जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया

nitin aroraUpdated Nov 8, 2026, 10:23 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [दिवाली की धूम], [जम्मू-कश्मीर भूकंप, [इंडिया न्यूज] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि आज सुबह 05:23 बजे (IST) जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली की सुबह आसमान में जहरीली धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया, जो ’गंभीर’ श्रेणी के करीब है। शहर के 54 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 24 में वायु गुणवत्ता ’गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष केंद्रों पर यह ’बेहद खराब’ श्रेणी में रही। ’समीर’ ऐप के अनुसार, जहांगीरपुरी में सबसे अधिक एक्यूआई 450 दर्ज किया गया। इसके बाद आर के पुरम में एक्यूआई 448 रहा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की वैचारिक स्पष्टता एवं बौद्धिक प्रखरता और भारतीय राजनीति में लंबे समय तक हावी रही छद्म धर्मनिरपेक्षता की वास्तविकता को उजागर करने का उनका तरीका ऐसी दो विशेषताएं हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती हैं। पढ़ें- अन्य खबरें

आज की ताजा खबर, 8 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं...जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया
आज की ताजा खबर, 8 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं...जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [दिवाली की धूम], [जम्मू-कश्मीर भूकंप, [इंडिया न्यूज] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: वेल्लोड पक्षी अभयारण्य के आसपास के 10 से अधिक गांवों में रविवार को लगातार 21वें साल ’पटाखामुक्त दीपावली’ मनाई जा रही है ताकि हजारों स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को पटाखों के धुएं तथा शोर से बचाया जा सके। इसके अलावा, तमिलनाडु में रविवार को भारी बारिश भी दीपावली के उत्साह को कम नहीं कर सकी और राज्यभर में परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। मौसम प्रणाली के प्रभाव से सुबह चेन्नई, उसके आसपास के इलाकों और डेल्टा जिलों में बारिश हुई, लेकिन लोगों ने दिनभर के पारंपरिक उत्सव और अनुष्ठान जारी रखे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दिवाली के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पिछले साल की तरह इस बार भी देश के वीर सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाएंगे। पढ़ें- देश व विदेश की अन्य खबरें

NOV 08, 2026 10:23 IST

जम्मू-कश्मीर में भूकंप

आज सुबह 05:23 बजे (IST) जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी
NOV 08, 2026 10:23 IST

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान के नंबर से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी मिलने का दावा
NOV 08, 2026 10:22 IST

दिवाली की सुबह जहरीली धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, एक्यूआई 383 पर पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली की सुबह आसमान में जहरीली धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया, जो ’गंभीर’ श्रेणी के करीब है।
शहर के 54 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 24 में वायु गुणवत्ता ’गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष केंद्रों पर यह ’बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

’समीर’ ऐप के अनुसार, जहांगीरपुरी में सबसे अधिक एक्यूआई 450 दर्ज किया गया। इसके बाद आर के पुरम में एक्यूआई 448 रहा।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को मामूली सुधार हुआ था। एक्यूआई शुक्रवार को 382 था, जो शनिवार को घटकर 369 हो गया था। हालांकि, यह ’गंभीर’ श्रेणी की न्यूनतम सीमा 401 के करीब बना रहा। कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई पहले ही 400 के पार पहुंच गया था।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, आठ और नौ नवंबर को वायु गुणवत्ता ’गंभीर’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

अगले छह दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान वायु गुणवत्ता ’गंभीर’ और ’बेहद खराब’ श्रेणियों के बीच बनी रह सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ’अच्छा’, 51 से 100 के बीच ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ’मध्यम’, 201 से 300 के बीच ’खराब’, 301 से 400 के बीच ’बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ’गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
NOV 08, 2026 10:21 IST

वैचारिक स्पष्टता, छद्म धर्मनिरपेक्षता को उजागर करना आडवाणी की दो प्रमुख विशेषताएं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की वैचारिक स्पष्टता एवं बौद्धिक प्रखरता और भारतीय राजनीति में लंबे समय तक हावी रही छद्म धर्मनिरपेक्षता की वास्तविकता को उजागर करने का उनका तरीका ऐसी दो विशेषताएं हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती हैं।

मोदी ने आडवाणी के जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर रविवार को प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित अपने एक लेख में यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी ने आपसी सहयोग की एक अनूठी मिसाल पेश की और दोनों ने मिलकर भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी।

उन्होंने कहा, ’’यहां मैं आडवाणी जी के व्यक्तित्व की दो ऐसी विशेषताओं का उल्लेख करना चाहूंगा, जो एक नेता के रूप में उन्हें अलग पहचान देती हैं। पहली है, उनकी वैचारिक स्पष्टता और बौद्धिक प्रखरता। उनके भाषणों और लेखन में इसकी झलक साफ दिखाई देती थी।’’

मोदी ने ’आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा’ शीर्षक वाले लेख में कहा, ’’दूसरी विशेषता थी, भारतीय राजनीति में लंबे समय तक हावी रही छद्म धर्मनिरपेक्षता को लेकर उनका स्पष्ट और निर्भीक रुख। उन्होंने देश के राजनीतिक विमर्श में इस प्रवृत्ति की वास्तविकता को उजागर किया।’’

मोदी ने कहा, ’’आज आठ नवंबर को लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के सौवें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। ये कितना सुखद संयोग है कि आज ही दीपावली का पावन पर्व भी है।’’
उन्होंने कहा, ’’इसी वर्ष हम जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं।’’
NOV 08, 2026 10:21 IST

इरोड के वेल्लोड पक्षी अभयारण्य के आसपास के गांवों में 21वें साल भी पटाखामुक्त दीपावली

वेल्लोड पक्षी अभयारण्य के आसपास के 10 से अधिक गांवों में रविवार को लगातार 21वें साल ’पटाखामुक्त दीपावली’ मनाई जा रही है ताकि हजारों स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को पटाखों के धुएं तथा शोर से बचाया जा सके।

गांवों के बच्चों ने स्वेच्छा से पटाखे न जलाने का फैसला किया है।

भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने 240 एकड़ में फैले इस अभयारण्य की स्थापना 1996 में की थी। यह तमिलनाडु के संरक्षित क्षेत्रों की आधिकारिक सूची में शामिल 16 पक्षी अभयारण्यों में से एक है।

राज्य के अन्य पक्षी अभयारण्यों से अलग, यह अभयारण्य पेरियाकुलम झील के जलाशय के निकट स्थित है और इसके पास कोई वन क्षेत्र नहीं है।

यह जलाशय भारत के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से आने वाले स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियों को आकर्षित करता है।

आमतौर पर पक्षी यहां मार्च से अक्टूबर के बीच घोंसले बनाने और प्रजनन के लिए आते हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल यहां स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की संख्या बहुत कम है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ परिवार दीपावली मनाने के लिए अपने करीबी रिश्तेदारों के घर चले गए और अपने मोहल्लों के बजाय वहां कुछ पटाखे जलाए।
NOV 08, 2026 10:20 IST

बारिश के बीच तमिलनाडु में दीपावली का उल्लास

तमिलनाडु में रविवार को भारी बारिश भी दीपावली के उत्साह को कम नहीं कर सकी और राज्यभर में परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है।

मौसम प्रणाली के प्रभाव से सुबह चेन्नई, उसके आसपास के इलाकों और डेल्टा जिलों में बारिश हुई, लेकिन लोगों ने दिनभर के पारंपरिक उत्सव और अनुष्ठान जारी रखे।

दीपावली का जश्न सूर्योदय से काफी पहले सुबह करीब पांच बजे ’गंगा स्नानम’ यानी तेल से स्नान की रस्म के साथ शुरू हुआ। इस परंपरा के तहत परिवारों ने तिल के तेल से स्नान किया। इसे नकारात्मक विचारों और बुराइयों को दूर कर नयी शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

नए कपड़े पहनकर लोग सुबह की पूजा-अर्चना के लिए घरों में बने पूजा स्थलों पर एकत्र हुए और स्वास्थ्य, शांति तथा समृद्धि की कामना की। त्योहार के विशेष भोजन के बाद कई परिवारों ने पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ’दीपावली लेहियम’ का सेवन किया। यह जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाने वाला पाचक लेप है।

बारिश के कारण खुले स्थानों पर होने वाले उत्सवों में कुछ देर के लिए बाधा आई। हालांकि, बारिश रुकने के बीच मिले अंतराल में लोगों ने पटाखे जलाए।
NOV 08, 2026 10:19 IST

दिवाली के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

दिल्ली पुलिस ने दिवाली के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सभी 15 जिलों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और बाजारों, ’शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’, धार्मिक स्थलों, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस दलों को पहले ही सतर्कता बढ़ाने और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से तत्काल निपटने के लिए सुरक्षा इंतजाम की जिला स्तर पर समीक्षा भी की जा रही है।
NOV 08, 2026 10:19 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंगे त्योहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पिछले साल की तरह इस बार भी देश के वीर सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाएंगे।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’देशभर के मेरे सभी परिजन को दिवाली की असीम शुभकामनाएं। शुभ दीपावली।’’

प्रधानमंत्री ने शनिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि वह पिछले साल की तरह इस बार भी देश के वीर सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाएंगे।

मोदी ने अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा था कि वह भी सभी लोगों की तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाएंगे।

उन्होंने कहा, ’’आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि आने वाले दिनों में आप सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर साल देश के वीर सैनिकों के साथ दीपावली मनाते हैं।
उन्होंने कहा, ’’इस बार भी मैं इस परंपरा को जारी रखूंगा।’’

हालांकि, मोदी ने यह नहीं बताया कि वह किस सैन्य अड्डे या चौकी पर दीपावली मनाएंगे।
Related News

राहुल गांधी से लेकर खरगे तक, कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, की सुख-समृद्धि की कामना

आज की ताजा खबर, 8 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं...जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया

आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक लेख, बताया कैसे BJP को दी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और मजबूत नींव

सैनिक हमारे परिवार का हिस्सा हैं...अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में बीएसएफ जवानों के साथ मनाई दिवाली

'हमें पाकिस्तान के साथ नहीं रहना', दिवाली पर बलोच लड़की ने PM Modi से लगाई मदद की गुहार, भारत को दी दीपोत्सव की बधाई