उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को बचाने से जुड़े रेस्क्यू ऑपरेशन का रविवार (26 नवंबर, 2023) को 15वां दिन रहा। इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट अर्नल्ड डिक्स ने रविवार सुबह बताया- ऑगर मशीन फेल हो गयई। हमें पाइप से उसे निकालने के लिए काफी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चूंकि, सुबह प्लाज्मा कटर आ गए थे। ऐसे में रेस्क्यू टीम के जो बहादुर लोग अंदर जा रहे हैं, वे पाइप में प्लाज्मा कटर्स साथ ले जा रहे हैं और वे एक-एक पीस कर के काट रहे हैं। फिलहाल यही काम चल रहा है। सुबह यह प्रक्रिया तेजी से चल रही थी। हम एक बार ऑगर मशीन को बाहर निकाल लें तब हम अंदर जा सकते हैं और समझ सकते हैं कि अंदर की क्या स्थिति और फिर आगे तय कर सकते हैं कि क्या करना है।
पूरी खबर पढ़ें