देश

Earthquake in Haryana : हरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 26, 2023, 08:42 AM IST

Earthquake in Sonipat, Haryana : देश की राजधानी दिल्ली के सटे प्रदेश हरियाणा के सोनीपत में आज सुबह 04:00 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Image

हरियाणा के सोनीपत में भूकंप

Earthquake in Sonipat, Haryana : देश की राजधानी दिल्ली के सटे प्रदेश हरियाणा के सोनीपत में आज सुबह 04:00 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि रविवार सुबह हरियाणा के सोनीपत में रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि झटके सुबह 4 बजे के आसपास महसूस किए गए। एनसीएस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया कि आज सुबह 4 बजे हरियाणा के सोनीपत में रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।

घटना में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एनसीएस ने बताया कि इससे पहले 20 नवंबर को महाराष्ट्र के हिंगोली में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 5 किमी की गहराई पर आया। एनसीएस ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया कि परिमाण का भूकंप: 3.5, 20-11-2023 को 05:09:29 IST पर आया, अक्षांश: 19.41 और लंबाई: 77.34, गहराई: 5 किमी, स्थान: हिंगोली, महाराष्ट्र।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article