LIVE
आज की ताजा खबर, 26 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: एमपी के देवास में बारिश के दौरान घर का हिस्सा ढहने से मां-बेटी की मौत, 3 घायल; मऊ में रोडवेज बस से युवती का शव बरामद
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज EPFO सेवाएं बंद, राम मंदिर मामले में FIR, होर्मुज में बढ़ा तनाव और कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: आज की प्रमुख खबरों में EPFO की ऑनलाइन सेवाएं आज से 28 जून तक बंद रहने की सूचना, राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में आठ लोगों के खिलाफ FIR, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद बढ़ा तनाव और यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश व तेज आंधी का मौसम विभाग का अलर्ट शामिल हैं।
- आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज EPFO सेवाएं बंद, राम मंदिर मामले में FIR, होर्मुज में बढ़ा तनाव और कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:
- देश और दुनिया में आज कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। सबसे पहले बात करें EPFO की तो कर्मचारियों के लिए जरूरी ऑनलाइन सेवाएं कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए 26 जून से 28 जून तक पोर्टल पर मेंटेनेंस और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम शुरू किया है। इस दौरान पीएफ निकालने, ई-पासबुक देखने, क्लेम की स्थिति जांचने और अन्य कई ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जिन लोगों को जरूरी काम करना है, उन्हें 28 जून के बाद ही सुविधा मिल पाएगी।
- वहीं, अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की शुरुआती जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तार से जांच करेगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तनाव बढ़ गया है। ओमान की खाड़ी के पास एक मालवाहक जहाज पर हमले की घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने का अभियान फिलहाल रोक दिया है। बताया जा रहा है कि जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, इसलिए इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव वैश्विक व्यापार पर भी असर डाल सकता है।
- इधर, मौसम को लेकर भी बड़ी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 21 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे मौसम से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।
- कुल मिलाकर, आज का दिन आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण खबरें लेकर आया है। चाहे EPFO की सेवाओं का अस्थायी रूप से बंद होना हो, राम मंदिर मामले में कानूनी कार्रवाई, होर्मुज में बढ़ता तनाव या फिर देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट—इन सभी घटनाओं का असर अलग-अलग स्तर पर लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है। इसलिए इन खबरों पर नजर बनाए रखना और जरूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
JUN 26, 2026 23:02 IST
एमपी के देवास में बारिश के दौरान घर का हिस्सा ढहने से मां-बेटी की मौत, तीन घायल
मध्य प्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार को बारिश के दौरान एक घर का हिस्सा ढह जाने से 55 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा खटाम्बा गांव में उस समय हुआ, जब एक परिवार के घर में एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज चल रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान घर की गैलरी का हिस्सा अचानक नीचे गिर गया जिससे इसके नीचे भोजन कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं। जिला चिकित्सालय के डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के बाद भगवंता बाई (55) और उनकी बेटी लक्ष्मी बाई (40) को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। पुलिस निरीक्षक प्रीति कटारे ने बताया कि हादसे में घायल एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया,’’तीनों घायलों की हालत स्थिर है।’’
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान घर की गैलरी का हिस्सा अचानक नीचे गिर गया जिससे इसके नीचे भोजन कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं। जिला चिकित्सालय के डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के बाद भगवंता बाई (55) और उनकी बेटी लक्ष्मी बाई (40) को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। पुलिस निरीक्षक प्रीति कटारे ने बताया कि हादसे में घायल एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया,’’तीनों घायलों की हालत स्थिर है।’’
JUN 26, 2026 19:53 IST
शिमला में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को रामपुर अनुमंडल के जोगनी के पास एक कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पहचान रामपुर के मुनीश गांव निवासी पिकी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। जोगनी इलाका मुनीश पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आता है। घायलों की पहचान सरजन (36), ज्योति प्रकाश (37), ललित (27) और जय प्रकाश (29) के रूप में हुई है और ये सभी मुनीश गांव के रहने वाले हैं। घायलों का खनेरी स्थित अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
JUN 26, 2026 19:52 IST
दुबई में मिसाइल के आने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया गया
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को दुबई के लिए मिसाइल हमले का अलर्ट जारी किया। स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे के तुरंत बाद जारी की गई इस चेतावनी का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका। ओमान के तट के पास बृहस्पतिवार को एक टैंकर पर ड्रोन हमले के लिए ईरान पर शक जताया जा रहा है। ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण को लेकर इस क्षेत्र और अमेरिका को लगातार चुनौती दे रहा है, जबकि ईरान युद्ध को लेकर अभी एक अंतरिम समझौता जारी है। कुछ मिनटों बाद अधिकारियों ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए ’ऑल क्लियर’ (खतरा टल जाना) का संकेत दे दिया। ’एपी’ की खबर के अनुसार, दुबई की तरफ मिसाइल के आने के अलर्ट के बाद अधिकारियों ने लोगों से ’पिछले अलर्ट को नजरअंदाज’ करने के लिए कहा।
JUN 26, 2026 19:19 IST
मऊ में रोडवेज बस से युवती का शव बरामद
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मऊ बस अड्डे पहुंची रोडवेज की एक बस में एक युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब सवा 12 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, सहयात्रियों के कई बार कहने के बावजूद जब युवती नहीं उठी तब कहीं घटना सामने आई। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बस के परिचालक अवधेश यादव ने बताया कि बस गोरखपुर डिपो की थी और युवती ने वाराणसी से मऊ तक का टिकट लिया था। उन्होंने बताया कि युवती ने यात्रा के दौरान गाजीपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के रुकने के समय एक बार जोर से आवाज लगाई थी हालांकि पूछने पर उसने तबीयत खराब होने की शिकायत नहीं की। परिचालक के अनुसार, युवती की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी और इसी कारण मऊ सदर अस्पताल के गेट के सामने बस रोककर उसे उतरकर उपचार कराने की सलाह दी गई लेकिन उसने बस से उतरने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान डिंपल सिंह (21) के रूप में हुई और वह मऊ जिले के गौहरपुर गांव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, डिंपल दिल्ली में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी और बृहस्पतिवार शाम वाराणसी से मऊ आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
JUN 26, 2026 17:02 IST
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक डबल डेकर स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही डबल डेकर स्लीपर बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक में सरिया लदा हुआ था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी ने बताया कि दुर्घटना नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 63 के पास हुई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को बस से निकालकर शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
JUN 26, 2026 17:01 IST
‘वंदे मातरम्' केवल गीत नहीं, भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ’वंदे मातरम्’ केवल एक देशभक्ति गीत नहीं, बल्कि "भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र" है। शाह ने मादक पदार्थों के खिलाफ देश की रणनीति पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाह ने राष्ट्रीय नार्को-समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की 10वीं शीर्षस्तरीय बैठक में कहा कि 26 जून देश के मादक पदार्थ विरोधी अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि इस दिन बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती भी है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान राष्ट्र के आत्मविश्वास को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। शाह ने कहा, "बंकिम बाबू ने ’वंदे मातरम्’ की रचना की थी। ’वंदे मातरम्’ राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना और देशभक्ति का एक सशक्त प्रतीक बन गया। जब स्वतंत्रता संग्राम अपने चरम पर था, तब अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का प्रमुख नारा ’वंदे मातरम्’ था।" स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अनेक क्रांतिकारियों ने ’वंदे मातरम्’ का उद्घोष करते हुए फांसी के फंदे को चूमा था। शाह ने कहा, "’वंदे मातरम्’ हम सभी भारतीयों के लिए केवल एक नारा या गीत नहीं है। ’वंदे मातरम्’ केवल ऐसा गीत भी नहीं है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की थी। ’वंदे मातरम्’ भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र है और विश्व में भारत माता को सर्वोच्च स्थान पर पुनः स्थापित करने का एक माध्यम भी है।" इस बैठक में 44 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों, राज्य सरकारों तथा स्वापक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक में नशामुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार के प्रयासों को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा का केंद्र सिंथेटिक मादक पदार्थों की बढ़ती चुनौती से निपटना, डार्कनेट के माध्यम से होने वाली तस्करी पर अंकुश लगाना तथा अगले तीन वर्षों में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की पहुंच का विस्तार करना रहा।
JUN 26, 2026 15:19 IST
आंध्र प्रदेश के पलनाडु में खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, चार लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में शुक्रवार को एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सभी लोग हैदराबाद से मार्कापुरम जिले के पामुरु जा रहे थे, जहां उन्हें एक अंतिम संस्कार में शामिल होना था। इसी दौरान श्रीशैलम रोड पर यह हादसा हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पलनाडु जिले के माचेरला क्षेत्र के नागरम के पास एमयूवी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो पुरुषों और दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई।" पुलिस ने बताया कि ट्रक का टायर फट जाने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। एमयूवी में 11 लोग सवार थे, जो वाहन की निर्धारित क्षमता के अनुरूप था। बताया जा रहा है कि सड़क के एक घुमावदार हिस्से पर चालक की नजर खड़े ट्रक पर नहीं पड़ी, जिससे वाहन पीछे से ट्रक में जा घुसा। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें किसी की हालत गंभीर नहीं है। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (1) और धारा 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
JUN 26, 2026 15:16 IST
JUN 26, 2026 14:03 IST
पंजाब के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, 1 जुलाई से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा काम
पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। सरकार के नए आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी सरकारी कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे।
फिलहाल सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। नए समय के लागू होने के बाद कर्मचारी नियमित कार्यालय समय के अनुसार अपनी सेवाएं देंगे। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय होगा और आम लोगों को भी सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में अधिक सुविधा मिलेगी।
फिलहाल सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। नए समय के लागू होने के बाद कर्मचारी नियमित कार्यालय समय के अनुसार अपनी सेवाएं देंगे। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय होगा और आम लोगों को भी सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में अधिक सुविधा मिलेगी।
JUN 26, 2026 13:38 IST
गांधीनगर SG हाईवे पर चार लग्जरी कारों की भीषण टक्कर, क्रेटा कार धू-धूकर जली; चार घायल, एक की हालत गंभीर
गांधीनगर के सरखेज-गांधीनगर (SG) हाईवे पर गुरुवार देर रात चार लग्जरी कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के तुरंत बाद एक हुंडई क्रेटा कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह दुर्घटना सरगासन ब्रिज की शुरुआत में स्वागत मॉल के सामने सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, एक इनोवा कार ब्रिज से गुजर रही थी, जिसके पीछे महिंद्रा EV चल रही थी। महिंद्रा EV ओवरटेक करने के लिए जैसे ही बाहर निकली।
उसी दौरान अहमदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई क्रेटा के चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और महिंद्रा EV को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिंद्रा EV आगे चल रही इनोवा से जा भिड़ी और इस दौरान टाटा टियागो भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।
हादसे के तुरंत बाद क्रेटा कार में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
यह दुर्घटना सरगासन ब्रिज की शुरुआत में स्वागत मॉल के सामने सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, एक इनोवा कार ब्रिज से गुजर रही थी, जिसके पीछे महिंद्रा EV चल रही थी। महिंद्रा EV ओवरटेक करने के लिए जैसे ही बाहर निकली।
उसी दौरान अहमदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई क्रेटा के चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और महिंद्रा EV को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिंद्रा EV आगे चल रही इनोवा से जा भिड़ी और इस दौरान टाटा टियागो भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।
हादसे के तुरंत बाद क्रेटा कार में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
JUN 26, 2026 13:01 IST
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दिया। अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया है। बता दें यह खबर सूत्रों के हवाले से है।
JUN 26, 2026 11:33 IST
नाले में गिरकर एक शख्स की मौत
दिल्ली में नाले में गिरकर एक शख्स की मौत हो गई। दिल्ली के नरेला इलाके की घटना है।
JUN 26, 2026 07:53 IST
संगम विहार में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
दिल्ली के संगम विहार इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद पति शिवम राजपूत ने अपनी पत्नी कविता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मौके से तीन कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं।
JUN 26, 2026 07:24 IST
वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मरने वालों की संख्या 235 पहुंची
उत्तरी वेनेजुएला में कल आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 235 हो गई है। वेनेजुएला के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
JUN 26, 2026 07:00 IST
झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत
बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप होटल सम्राट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ताशा पार्टी से भरे पिकअप वाहन को सामने से ऐसी भीषण टक्कर मारी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम छा गया।
JUN 26, 2026 06:46 IST
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित आईबी के नये प्रमुख होंगे
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी महेश दीक्षित आसूचना ब्यूरो (आईबी) के नये प्रमुख होंगे। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आईबी प्रमुख के रूप में दीक्षित की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
सूत्रों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी दीक्षित आईबी निदेशक के रूप में तपन कुमार डेका की जगह लेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षित फिलहाल आईबी में विशेष निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं और उनके पास जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक राज्य खुफिया ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर काम करने का अनुभव है।
एक पेशेवर चिकित्सक से कानून-प्रवर्तन अधिकारी बने दीक्षित के पास देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी में लगभग तीन दशक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पूर्वोत्तर और लद्दाख में अभियानों से लेकर नक्सल विरोधी प्रकोष्ठों तक अलग-अलग तरह की संवेदनशील जिम्मेदारियां संभाली हैं। दीक्षित आईबी में मजबूत जमीनी खुफिया नेटवर्क और आतंकवाद-रोधी मामलों में विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी दीक्षित आईबी निदेशक के रूप में तपन कुमार डेका की जगह लेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षित फिलहाल आईबी में विशेष निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं और उनके पास जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक राज्य खुफिया ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर काम करने का अनुभव है।
एक पेशेवर चिकित्सक से कानून-प्रवर्तन अधिकारी बने दीक्षित के पास देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी में लगभग तीन दशक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पूर्वोत्तर और लद्दाख में अभियानों से लेकर नक्सल विरोधी प्रकोष्ठों तक अलग-अलग तरह की संवेदनशील जिम्मेदारियां संभाली हैं। दीक्षित आईबी में मजबूत जमीनी खुफिया नेटवर्क और आतंकवाद-रोधी मामलों में विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।
JUN 26, 2026 06:45 IST
राजकोट: फ्लैट में फंदे से लटका मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
गुजरात के जेतपुर शहर में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ चुकी 23 वर्षीय एक महिला का शव किराये के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। महिला के परिजन का आरोप है कि उसके लिव-इन (सह-जीवन साथी) पार्टनर ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान नंदनी बोसामिया के रूप में हुई है। 22 जून की शाम को गोंडल चौराहे के पास स्थित अपने फ्लैट में पंखे से उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, राजकोट जिले के जेतपुर की रहने वाली बोसामिया पिछले करीब एक साल से शादीशुदा असलम हुसैन समा नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान नंदनी बोसामिया के रूप में हुई है। 22 जून की शाम को गोंडल चौराहे के पास स्थित अपने फ्लैट में पंखे से उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, राजकोट जिले के जेतपुर की रहने वाली बोसामिया पिछले करीब एक साल से शादीशुदा असलम हुसैन समा नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी।
