Aaj Ki Taza Khabar: भारत ने किया अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण....फिलीस्तीन मुद्दे पर सोनिया ने केंद्र को घेरा
- पीएम मोदी आज करेंगे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ
- मथुरा: राष्ट्रपति की यात्रा के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्कूलों में छुट्टी
- विदेश मंत्री जयशंकर ने एफआईपीआईसी के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की
- हम भारत से प्यार करते हैं, उसके साथ और ऊर्जा व्यापार करना चाहते हैं: अमेरिकी मंत्री
लेह हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस
लद्दाख के लेह में बुधवार को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुए व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूरे क्षेत्र में सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 50 लोगों को हिंसा में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहिर हुसैन को जमानत नहीं
2020 दिल्ली दंगा मामले में IB अविकारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी पूर्व पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन आरोपी है। दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि ताहिर हुसैन प्रभावशाली शख्स है, अगर उसे जमानत दी गई तो गवाहों को प्रभावित होने का खतरा रहेगा। ताहिर हुसैन की तरफ से दलील दी गई थी कि वो पिछले पांच साल से जेल में है और इस मामले में दूसरे आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। और कुछ गवाहों ने हमारे पक्ष में बयान दिया है लेकिन निचली अदालत ने इसपर गौर नहीं किया।
उद्धव ठाकरे ने लातूर में बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों की चिंताएं सरकार तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या की घटनाओं का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा, हमारे हाथ में कुछ नहीं है, लेकिन मैं यहां आपसे मिलने आया हूं। निराश न हों और कोई गलत कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी ताकत से किसानों के साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री के दिन में बाद में धाराशिव, बीड, जालना और छत्रपति संभाजीनगर का दौरा करने की उम्मीद है। 20 सितंबर से मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ ने कम से कम नौ लोगों की जान ले ली है।बिहार में अनुकंपा नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन, 26 सितंबर से पोर्टल होगा शुरू
Bihar News: बिहार सरकार ने सरकारी सेवक की सेवा अवधि के दौरान असामयिक मृत्यु की स्थिति में आश्रितों को दी जाने वाली अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 'अनुकंपा नियुक्ति और निगरानी प्रणाली' नाम से नया पोर्टल विकसित किया गया है, जिसे 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा है कि इस पोर्टल के माध्यम से मृतक सरकारी सेवक के योग्य आश्रित सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की प्रत्येक स्थिति की निगरानी पोर्टल पर ही की जाएगी।केंद्र को लद्दाख के लोगों से बातचीत करनी चाहिए: फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। अब्दुल्ला ने लद्दाख के लेह में राज्य की मांग को लेकर हुई हिंसा के एक दिन बाद यह बात कही। अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि यह (लद्दाख) एक सीमावर्ती राज्य है। चीन घात लगाए बैठा है, उसने जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसे जल्द सुलझाने का समय आ गया है। सरकार को बातचीत कर इसे सुलझाना चाहिए। सरकार द्वारा हिंसा के लिए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दोषी ठहराए जाने के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह (वांगचुक) इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अब्दुल्ला ने कहा, उन्होंने (वांगचुक) कभी गांधीवादी रास्ता नहीं छोड़ा। युवाओं ने आज उन्हें दरकिनार कर दिया है। इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। जब वे (भाजपा) चुनाव हार गए, तो उन्होंने सुरक्षा कानून लागू कर दिया और लोगों को जेलों में डाल दिया। अब वे सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे जितना ज्यादा दमन के लिए बल का इस्तेमाल करेंगे, खतरा उतना ही बढ़ेगा। मैं भारत सरकार से कहना चाहता हूँ कि बल का इस्तेमाल न करें और बातचीत करें।दिल्ली की अदालत ने बलात्कार के मामले में समीर मोदी को जमानत दी
दिल्ली की एक अदालत ने भगोड़े व्यवसायी ललित मोदी के रिश्तेदार समीर मोदी को बलात्कार के एक मामले में बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। समीर मोदी को बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक सूत्र ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विपिन खरब ने सुनवाई के दौरान समीर मोदी को पांच लाख रुपये के मुचलके और अन्य शर्तों पर जमानत दे दी। प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने समीर मोदी पर 2019 से बार-बार बलात्कार करने, धमकी देने और धोखा देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि समीर मोदी ने कथित तौर पर फैशन और लाइफस्टाइल उद्योग में करियर के अवसर देने के बहाने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बाद में दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उससे बलात्कार किया।ओडिशा में बस-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक और बस की टक्कर में दो महिलाओं समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे के. बालिंग थाने के पास हुई। उन्होंने कहा, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी बचाव अभियान में जुटे हैं। घायलों को पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। के. बालिंग थाने के उप-निरीक्षक बासुदेव बेहरा के अनुसार, सड़क पर मरम्मत कार्य के कारण बस गलत दिशा में चल रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। बस में यात्री सवार थे जो दुर्घटना के वक्त राउरकेला से कोइदा जा रही थी।
'कांग्रेस सरकारों के शासन में टैक्स की लूट मची थी, हमने सुधार किए', UPITS में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर अपने कार्यकाल में कर की लूट मचाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने न सिर्फ कर को बड़े पैमाने पर कम किया है बल्कि महंगाई भी कम की है। प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 'उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला' (UPITS) का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में माल एवं सेवा कर (GST) की दरों में हाल में किए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग की बचत हुई है लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जीएसटी सुधारों से गरीब, नव मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग सभी की बचत हुई है लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं.. कांग्रेस और उसके साथी दल 2014 से पहले के उनके शासनकाल की नाकामियां छुपाने के लिए जनता से झूठ बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकारों के समय कर की लूट मची हुई थी। हमने देश के लोगों की आमदनी और बचत दोनों बढ़ाई है।
मुंबई में कोस्टल रोड पर कार में आग लगने से यातायात बाधित
मुंबई के कोस्टल रोड पर बृहस्पतिवार सुबह एक कार में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात रोक दिया जिससे इलाके में भारी यातायात जाम लग गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना सुबह करीब नौ बजे कोस्टल रोड की दक्षिण दिशा वाली सुरंग के अंदर हुई। मुंबई यातायात पुलिस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर बताया कि कार में आग लगने के कारण कोस्टल रोड (तारदेव) के दक्षिण और उत्तर की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात रोक दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि व्यस्त समय के दौरान कार में आग लग गई और सुरंग के पास उत्तर एवं दक्षिण की ओर जाने वाली दोनों लेन पर भारी जाम लग गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद हाजी अली और वर्ली कनेक्टर पर यातायात का मार्ग बदल दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और एक घंटे के अभियान के बाद कार को हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों तरफ यातायात बहाल हो गया।आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे श्रृंखला में श्रेयस अय्यर भारत ए के कप्तान
श्रेयस अय्यर को आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में 30 सितंबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारत ए का कप्तान बनाया गया है जिससे 50 ओवरों की सीनियर टीम में उन्हें कमान सौंपे जाने की संभावना बन रही है हालांकि वह अगले छह महीने लाल गेंद के क्रिकेट से दूर रहेंगे। अय्यर ने हाल ही में बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर को बताया है कि वह कमर की तकलीफ के कारण लाल गेंद का क्रिकेट नहीं खेल सकते। भारत ए टीम में स्पिनर रवि बिश्नोई, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, हरफनमौला रियान पराग और आयुष बडोनी शामिल हैं । भारतीय टीम के साथ यूएई में एशिया कप खेल रहे हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह दूसरे (तीन अक्टूबर) और तीसरे मैच (पांच अक्टूर) के लिये भारत ए टीम से जुड़ेंगे। रजत पाटीदार को विदर्भ के खिलाफ नागपुर में एक अक्टूबर से होने वाले ईरानी कप मैच के लिये शेष भारत का कप्तान बनाया गया है।यूपी ट्रेड फेयर में पीएम मोदी का भाषण
जबलपुर में दुर्गा पंडाल के निकट करंट लगने से दो बच्चों की मौत
मध्यप्रदेश में जबलपुर के बरगी हिल्स इलाके में देवी दुर्गा के पंडाल के निकट बुधवार रात को करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान आयुष झारिया (08) और वेद श्रीवास (10) के रूप में हुई है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को 'पीटीआई-वीडियो' से कहा कि उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और इसके लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा, जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 (UPITS-2025) का दौरा किया
लेह में जमकर हुई हिंसा के बाद आज शांति, हिंसा के दौरान बीजेपी दफ्तर पर भी तोड़फोड़ हुई
भारत ने किया Agni प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने अपनी ताकत और सुरक्षा का प्रदर्शन करते हुए अग्नि प्राइम मिसाइल (Agni-Prime Missile) का सफल परीक्षण किया है। खास बात है कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है और कई एडवांस सुविधाओं से लैस है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, आज विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया यह अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण है, जिसमें बिना किसी पूर्व-शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता है, जिससे यह देश भर में कहीं भी ले जा सकते हैं। इसे बेहद कम दृश्यता के बावजूद बेहद कम प्रतिक्रिया समय में प्रक्षेपित किया जा सकता है।फलस्तीन मुद्दे पर सोनिया ने केंद्र को घेरा
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने गुरुवार को फलस्तीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। सोनिया ने मोदी सरकार के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि अब भारत को नेतृत्व का परिचय देना चाहिए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया और गहरी चुप्पी मानवता एवं नैतिकता, दोनों का परित्याग है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के लिए लिखे लेख में कहा कि सरकार के कदम मुख्य रूप से भारत के संवैधानिक मूल्यों या उसके सामरिक हितों के बजाय इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत मित्रता से प्रेरित प्रतीत होते हैं।
चंद्रपुर में 3.2 तीव्रता का भूकंप
चंद्रपुर (वरोरा तालुका क्षेत्र) में भूकंप के झटके आए हैं, यहां इसकी तीव्रता 3.2 रिकॉर्ड की गई है। वरोरा क्षेत्र के नागरिकों ने विशेषकर मरदा, एकोना गांव के नागरिकों, पुलिस पाटिल और तलाठी से पुष्टि की गई। उक्त क्षेत्र में वेकोलि खदान प्रबंधन द्वारा भी इसकी पुष्टि की गई है। भूकंप से कोई नुकसान कोई जानकारी नहीं है।संयुक्त राष्ट्र को खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए, UNGA में तीन 'भयावह घटनाओं' को लेकर भड़के ट्रंप
Trump Triple Sabotage At UN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई तीन 'भयावह घटनाओं' की जांच की मांग की है। इसमें उनके और मेलानिया ट्रंप के एस्केलेटर पर चढ़ने के दौरान एस्केलेटर का खराब हो जाना भी शामिल है। उन्होंने इसे ट्रिपल सबोटाज बताया है। बुधवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र को खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि कल संयुक्त राष्ट्र में एक बहुत ही शर्मनाक घटना घटी - एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन बेहद भयावह घटनाएं!वेनेज़ुएला में आया तेज भूकंप
उत्तरी-पश्चिमी वेनेज़ुएला में बुधवार को 22.21 GMT पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेने ग्रांडे से करीब 24 किलोमीटर की पूर्वी-उत्तर में था। एक अमेरिकी एजेंसी केअनुसार, भूकंप की गहराई 7.8 किलोमीटर थी। अमेरिकी एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी कराकास से 370 मील से ज्यादा पश्चिम में जूलिया राज्य के मेने ग्रांडे समुदाय से 15 मील पूर्व-उत्तर पूर्व में था।हम भारत से प्यार करते हैं, उसके साथ और ऊर्जा व्यापार करना चाहते हैं: अमेरिकी मंत्री
अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने बुधवार को कहा कि उनका देश अपने शानदार सहयोगी भारत के साथ ऊर्जा सहयोग का विस्तार करना चाहता है, जिसमें प्राकृतिक गैस, कोयला, परमाणु ऊर्जा और खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन शामिल हैं। राइट ने पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा, जब मैं इस पद पर आया, तब से मेरा अधिकांश समय भारत के साथ काम करने में बीता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, अमेरिका का एक शानदार सहयोगी, एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और एक गतिशील समाज है, जिसकी ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग अपनी समृद्धि और अवसरों को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। हम भारत से प्यार करते हैं। हम भारत के साथ और अधिक ऊर्जा व्यापार और अधिक बातचीत की आशा करते हैं।विदेश मंत्री जयशंकर ने एफआईपीआईसी के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को हिंद-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के विदेश मंत्रियों की एक बैठक की मेजबानी की, जिसमें स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और दक्षता विकास पर जोर देते हुए "जन-केंद्रित" एजेंडे की पुष्टि की गई। यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के इतर आयोजित की गई। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, न्यूयॉर्क में एफआईपीआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करके प्रसन्नता हुई। यह जानकर खुशी हुई कि एफआईपीआईसी-तीन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित 12-सूत्रीय कार्ययोजना अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, भारत और प्रशांत द्वीपीय देश विकास साझेदार हैं। हमारा एजेंडा जन-केंद्रित है और स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर केंद्रित है।मथुरा: राष्ट्रपति की यात्रा के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्कूलों में छुट्टी
मथुरा में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का बेहद कड़ा इंतजाम किया है। अधिकारियों ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। शहर के अधिकांश रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा मथुरा एवं वृंदावन के एक से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया की राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस के 4000 जवानों एवं अधिकारियों सहित प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की भी आठ कंपनियों (करीब 1000 जवान) को तैनात किया गया है। दिल्ली से भी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी व सुरक्षाकर्मी अपनी-अपनी भूमिका का सक्रिय रूप से निर्वहन कर रहे हैं।पीएम मोदी आज करेंगे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन होगा। इस मेगा आयोजन का उद्देश्य केवल निवेश और व्यापार को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर स्थापित करना और युवाओं, उद्यमियों व अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए भविष्य के लिए तैयार करना भी है।इंद्रनील सेन की कंपनी ने ममता बनर्जी के खातों में 30 लाख रुपये किए ट्रांसफर, ED का चौंका देने वाला खुलासा
शिवाजी पार्क में प्रदर्शन से पहले ही एक्शन, तख्तियां लहराते ही हिरासत में लिए गए CJP चीफ अभिजीत दीपके, थोड़ी देर में रिहा
'TMC का कांग्रेस में विलय कर दें...' अधीर रंजन का ममता को सीधा ऑफर, बोले- बंगाल में आपके नेतृत्व में काम करेंगे
One Nation One Election पर बड़ा ट्विस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJI-जजों से ऐसी कोई बैठक नहीं हो रही
करीब एक दशक बाद कांग्रेस में लौट सकते हैं 'बापू', वापसी को लेकर बातचीत तेज, गुजरात में सियासी सरगर्मी
© 2026 Times Horizon Private Limited
