LIVE

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: भारत-चीन के बीच आज से सीधी उड़ानें शुरू, कुआलालंपुर में दो दिवसीय ASEAN समिट का होगा आगाज

Piyush KumarUpdated Oct 26, 2025, 13:27 IST

विदेशी कूटनीति के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय ASEAN समिट का आयोजन होना है। इस समिट में प्रधानमंत्री वर्चुअली शामिल होंगे। वहीं, चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर जाएंगे। इसी बीच आज से भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें शुरू होगी। बात करें भारतीय राजनीति की तो बिहार चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव आज कटिहार, किशनगंज और अररिया में करेंगे चुनावी संभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगी

Aaj Ki Taza Khabar
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: भारत-चीन के बीच आज से सीधी उड़ानें शुरू, कुआलालंपुर में दो दिवसीय ASEAN समिट का होगा आगाज

आज से भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें शुरू होगी। बात करें भारतीय राजनीति की तो बिहार चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव आज कटिहार, किशनगंज और अररिया में करेंगे चुनावी संभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगी

OCT 26, 2025 13:27 IST

कर्नाटक में महसूस हुए भूकंप के झटके

कर्नाटक के बीदर में रविवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक स्टेट नेचुरल डिजास्टर मॉनिटरिंग सेंटर (KSNDMC) के अनुसार, यह भूकंप 2.9 तीव्रता का था और सुबह 3:42 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र चित्तगुप्पा तालुक के भास्करनगर गांव से लगभग 2.4 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
OCT 26, 2025 06:36 IST

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU ने लिया बड़ा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। JDU ने एक बड़ा फैसला लिया है और अपने 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है।
OCT 26, 2025 06:35 IST

आज से ASEAN समिट का आयोजन

मलेशिया के कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय ASEAN समिट का आयोजन होने जा रहा है। गौरतलब है कि इस समिट में पीएम मोदी वर्चुअली तौर पर शामिल होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को 5 दिन के एशिया दौरा पर रवाना हुए। वे आज सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचेंगे, जहां वे आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ट्रम्प 2017 के बाद पहली बार इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
OCT 26, 2025 06:33 IST

भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट फिर से शुरू

आज से चीन के लिए सीधी उड़ानें फिर शुरू होंगी। इसके बाद, इंडिगो ने बताया कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ उड़ानें फिर शुरू करने जा रहा है। चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने घोषणा की कि वह 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ानें फिर शुरू करेगी।