ताजा खबर: Taza Khabar, 25 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल
लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल ने लोकसभा के महासचिव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल की है। अपनी याचिका में पूर्व सांसद ने कहा है कि केरल उच्च न्यायालय द्वारा सजा पर रोक लगा देने के बावजूद लोकसभा में उनकी सदस्यता खत्म करने का फैसला वापस नहीं लिया है।जल्द ही श्रीनगर में दौड़ती नजर आएगी Vande Bharat Express
जल्द ही श्रीनगर में भी वंदे भारत ट्रेन दौड़ती हुई देखी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत ट्रेनें अगले साल चलेंगी। वहीं जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक इसी साल शुरू होगा।कश्मीर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री ने यह भी कहा कि कुपवाड़ा और कश्मीर घाटी के अन्य दो स्थलों को जल्द ही भारतीय रेल से जोड़ा जाएगा।राहुल गांधी के बाद अब संजय राउत की सदस्यता पर खतरा
राहुल गांधी (Rahul Ganhdi) के बाद अब संंजय राउत (Sanjay Raut) की सांसदी खतरे में दिख रही है। चोर मंडली वाले बयान का मामला अब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के पास पहुंच गया है। अब इस मामले पर राज्यसभा के सभापति क्या फैसला करते हैं, उसी पर राउत की सदस्यता का फैसला टिका है।देश में Covid-19 के नए वेरिएंट की हुई पहचान
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड के नए वेरिएंट का देश में पता चला है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक बयान में यह बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि नया वेरिएंट XXI का ही पार्ट है। इसके देशभर में अब तक 216 लोगो में लक्षण पाए गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए वेरिएंट पर वैक्सीन का इफेक्ट है। वैक्सीन लेने वाले लोगो में नए वेरिएंट का रिस्क नहीं है।वो एयरलाइंस, जिनका एक भी विमान नहीं हुआ है क्रैश
दुनिया में करीब 5 हजार एयरलाइंस, उड़ान सेवा प्रदान करती है। इनमें से कई काफी सुरक्षित मानी जाती है तो कई सबसे खराब। ऐसे कई एयरलाइंस हो सकती है जिसके प्लेन क्रैश नहीं हुए हों, लेकिन वो सुरक्षित नहीं भी हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ ऐसी एयरलाइंस हैं, जो बड़े क्रैश में शामिल नहीं रही है। छोटी-मोटी दुर्घटना भले हुई हो, लेकिन यात्री हताहत नहीं हुए हैं।'कुछ लोगों ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की'
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भगवंत मान सरकार की तारीफ की और कहा कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। शनिवार को डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास बानी अध्ययन केंद्र के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्व में कुछ लोगों ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की, लेकिन हम पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं और भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार कड़े फैसले लेने में सक्षम हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक
दावणगेरे (Davangere) में पीएम की कार के पास पहुंचा युवक रोड शो में पीएम के काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था युवक, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। एक शख्स ने बेरिकेड्स तोड़कर पीएम के पास जाने की कोशिश की उसे एक एसपीजी ने रोका और पकड़ा और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।केंद्र के बाद राजस्थान सरकार ने भी की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
राजस्थान सरकार ने शनिवार को राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। पेंशनरों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 1 जनवरी, 2023 से 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। पहले उन्हें 38 फीसदी DA दिया जा रहा था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस फैसले से करीब 8 लाख राज्य कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।नीतू गंघास ने रचा इतिहास बनीं बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन
भारत की 22 वर्षीय युवा महिला मुक्केबाज नीतू गंघास ने नई दिल्ली में आयोजित विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में नीतू ने मंगोलिया की लुस्ताईखान अल्तानसेत्सेग को 5-0 मात देकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल किया।कर्नाटक में बोले PM Modi, कांग्रेस पर बरसे
पीएम मोदी शनिवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया और एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने की अपील की।'जवानों के सिर कटते थे तो कांग्रेस उफ नहीं करती थी'
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में महाविजय उद्घोष जनसभा को संबोधित करते हुए कि कश्मीर भारत का है। कांग्रेस आजादी से अब तक अनुच्छेद 370 को लटकाती थी। मोदी जी ने एक बिल लाकर इसे समाप्त कर दिया। भारत माता का मुकुट हमेशा के लिए हमारे साथ जुड़ गया। उन्होंने कहा कि जवानों के सिर कटते थे तो कांग्रेस उफ नहीं करती थी, मोदी जी ने 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम किया।भारतीयों ने फहरा दिया हिन्दुस्तानी झंडा
खालिस्तानी सोच को जवाब देने के लिए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दर्जनों की संख्या में भारतीयों लोगों ने पीस रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने उसी जगह पर तिरंगा फहरा दिया, जहां खालिस्तानियों ने तिरंगे का अपमान किया था। खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ किए जाने के कुछ दिनों बाद, प्रवासी शुक्रवार को इमारत के बाहर इकट्ठा हुए और इस घटना के खिलाफ एकजुटता में तिरंगा लहराया।बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं इस साल आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले देश में सामने आए हैं अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8000 के पार हो चुकी है। स्वास्थ सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए कुछ समय पहले बताया था कि हम मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन फरवरी के बाद मामले तेजी के साथ बढ़ते देखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर अलर्ट रहने को कहा है।पोकटप्ली फॉरवर्ड आउट पोस्ट पहुंची 'टाइम्स नाउ नवभारत' की टीम
CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है, गृहमंत्री अमित शाह ने 84वें वर्षगांठ पर CRPF के स्थापना दिवस पर बधाई दी, यह स्थापना दिवस नक्सलियों के गढ़ में मनाया जा रहा है, बताते हैं कि नक्सलियों ने चुनौती दी थी की इस इलाके में पोस्ट बना के दिखाएं वहीं बताते हैं कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इस चैलेंज के रूप में लिया और रिकॉर्ड एक साल में पोस्ट बनाकर तैयार कर दिया जिसका शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस पोस्ट का दौरा कियाकृष्णराजपुरा मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को व्हाइटफील्ड और कृष्णराजपुरा के बीच बहुप्रतीक्षित नम्मा मेट्रो खंड का उद्घाटन किया। नई लाइन के साथ बेंगलुरु का पहला टेक कॉरिडोर मेट्रो नेटवर्क से जुड़ गया है। व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) से कृष्णराजपुरा तक 13.71 किलोमीटर रीच-1 विस्तार बेंगलुरु मेट्रो रेल नेटवर्क को 63 स्टेशनों के साथ 69.66 किलोमीटर तक हो गया है। अब नम्मा मेट्रो दिल्ली मेट्रो के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है। प्रधानमंत्री ने व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) स्टेशन पर मेट्रो खंड का उद्घाटन किया।'मौन' क्यों हैं नीतीश कुमार: राहुल पर भी चुप्पी
बिहार में महागठबंधन की सरकार है। लेकिन क्या महागठबंधन में सब ठीक है? यह सवाल लोगों के मन में फिर से कौंधने लगा है। वजह भी ऐसी है, जिसने बिहार की सियासत में फिर से चहलकदमी बढ़ा दी है। दरअसल, जब से सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को सजा सुनाई और उनकी संसद सदस्यता रद्द हुई है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली है।फिर कहते हैं मैं लड़ता बहुत हूं: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय सक्सेना के बीच सियासी लड़ाई चूहे-बिल्ली के खेल की तरह हो गई है। हर दिन आप संयोजक दिल्ली एजली पर कोई न कोई आरोप लगाते हैं और फिर दूसरी तरफ से नए-नए जवाब आते हैं। ताजा मामला दिल्ली में मुफ्त बिजली को लेकर है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एलजी पर फ्री बिजली स्कीम को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।राहुल के चेहरे पर तंज और गुस्सा दोनों
Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांगेस नेता राहुल गांधी आज पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा, हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।राहुल गांधी ने कहा, मैंने कई बार बोला है कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। इसके हमें रोज नए-नए उदाहरण मिल रहे हैं। मैंने संसद में सबूत दिए, अडानी और PM मोदी के रिश्ते के बारे में बोला। मैंने स्पीकर को डिटेल चिट्ठी लिखी।यूपी अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है
देश जब आजादी का अमृत काल मना रहा है, तब उत्तर प्रदेश भी अपने इतिहास में अमृत पृष्ठ जोड़ रहा है। शनिवार को योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में छह साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक 'छह साल-यूपी खुशहाल' का विमोचन किया। साथ ही पोस्टर का अनावरण भी किया। सीएम ने कहा कि छह वर्ष में यूपी अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है।आज की ताजा खबर 25 मार्च 2023 : राहुल गांधी मीडिया से होंगे मुखातिब
सदस्यता गंवाने के बाद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी, हालांकि उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि वो कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं।आज की ताजा खबर 25 मार्च 2023 LIVE: एरिक गार्सेटी ने शपथ ली
भारत में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में एरिक गार्सेटी ने शपथ ली। करीब दो साल के बाद अमेरिका ने भारत में अपना प्रतिनिधि भेजा है।आज की ताजा खबर 25 मार्च 2023 LIVE: तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ
लैंड फॉर जॉब स्कैम में तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी सीबीआई, इससे पहले हुई सुनवाई में वीसी के जरिए पूछताछ की गुहार लगाई गई थी। लेकिन अदालत ने इनकार कर दिया था।आज की ताजा खबर 25 मार्च 2023 LIVE:इमरान खान की रैली
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर में रैली के जरिए एक बार फिर आम जन के दिल और दिमाग को समझने की कोशिश करेंगेआज की ताजा खबर 25 मार्च 2023 LIVE: कर्नाटक में पीएम मोदी
पीएम मोदी 25 मार्च की सुबह बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करने के लिए चिक्काबल्लापुर जाएंगे।ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को काले झंडे दिखाने पर हंगामा, भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े
राम मंदिर चढ़ावा मामले में ‘बड़ी मछलियों' पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कांग्रेस ने की ‘फॉरेंसिक ऑडिट' की मांग
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल
न कोई तामझाम, न दिखावा...सरकारी स्कूल पहुंचे सीएम विजय, चटाई पर बैठकर बच्चों के साथ किया ब्रेकफास्ट
MLC Election 2026: विधान परिषद की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 11 और बिहार की 8 सीटें शामिल
© 2026 Times Horizon Private Limited
