LIVE
राम मंदिर दान मामले में दर्ज हुई पहली FIR, पासपोर्ट फीस में सरकार ने की बढ़ोतरी, UP में BJP की नई कार्यकारिणी का ऐलान
कर्नाटक में जमीन विवाद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। वहीं वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से कई इलाकों में नुकसान की खबर है। त्तरी जापान में भूकंप और उत्तरी कैलिफोर्निया में भी भूकंप से धरती कांपी है। दूसरी ओर भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव का खतरा अभी भी बना हुआ है।
- देश और दुनिया में इस समय कई बड़ी घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मध्य प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में जमीन विवाद को लेकर राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके पुत्र प्रियांक खरगे पर सत्ता और प्रभाव का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
- साथ ही पार्टी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से सवाल किया है कि इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अलग पक्ष रखा जा सकता है और राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है।
- वहीं दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 7.1 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों के झटके राजधानी कराकास समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। भूकंप के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कुछ जगहों पर दीवारें भी गिर गईं। डर के कारण
लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए सुनामी अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तरी जापान में भूकंप और उत्तरी कैलिफोर्निया में भी भूकंप से धरती कांपी है। उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता तो उत्तरी कैलिफोर्निया - 5.6 तीव्रता रही। - उधर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है और लगातार बारिश हो रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई और पालघर जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भी आगे बढ़ेगा।
- दिल्ली में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में अभी भी हीटवेव का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
JUN 25, 2026 20:01 IST
कठुआ में श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 23 घायल
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में दिंगी सिम्बली के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 23 लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल सीएचसी बिलावर ले जाया गया, जिनमें से 11 को आगे जीएमसी कठुआ रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि राहत की बात है कि कोई जनहानि या गंभीर चोट नहीं हुई है और सभी घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि उनका कार्यालय लगातार प्रशासन के संपर्क में है।
JUN 25, 2026 19:50 IST
राम मंदिर दान घोटाले मामले में दर्ज हुई पहली FIR
राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी के मामले में पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में आठ लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में दान राशि के दुरुपयोग और अनियमितताओं के आरोपों की जांच की जा रही है।
JUN 25, 2026 19:49 IST
1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट, केंद्र ने बढ़ाई फीस
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी करते हुए नई दरें लागू करने का ऐलान किया है, जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। संशोधित शुल्क के तहत वयस्कों के लिए 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, जबकि 60 पेज का पासपोर्ट क्रमशः ₹3,500 और ₹6,000 में उपलब्ध होगा। नाबालिगों के लिए शुल्क ₹1,750 तय किया गया है। खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के बदले 36 पेज का नया पासपोर्ट ₹5,000 (तत्काल ₹7,500) और 60 पेज के लिए ₹6,000 (तत्काल ₹8,500) देना होगा। विदेश मंत्रालय ने यह बदलाव पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत अधिसूचित किया है।
JUN 25, 2026 18:27 IST
संजय सिंह ने कथित चंदा घोटाले मामले में SIT को सबूत सौंपे
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त चंदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को बृहस्पतिवार को दस्तावेज सौंपे। उन्होंने दावा किया कि ये दस्तावेज भूमि खरीद और लेनदेन से जुड़ी संदिग्ध प्रक्रियाओं की ओर संकेत करते हैं। सिंह ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए उम्मीद जताई कि SIT तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।
JUN 25, 2026 18:24 IST
नेपाल के जुमला में भूकंप
पश्चिमी नेपाल के जुमला में बृहस्पतिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हिमालयी देश के कर्णाली प्रांत में पड़ोसी जिलों कालिकोट और मुगु में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल भूकंप अनुसंधान और निगरानी केंद्र (एनईआरएमसी) के अनुसार, सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र काठमांडू से लगभग 700 किलोमीटर पश्चिम में जुमला जिले के तामती में था।
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
JUN 25, 2026 16:58 IST
अमेजन भारत में करेगा 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश
अमेजन के CEO एंडी जेसी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी की 2030 तक भारत में AI और क्लाउड इन्फ्रा के विस्तार के लिए अतिरिक्त 13 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना की घोषणा की। जेसी ने भारत के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई। इस नए निवेश से 2026 से 2030 के बीच भारत में अमेजन का कुल पूंजी निवेश 48 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।
JUN 25, 2026 15:40 IST
MP Accident: मंदसौर जिले में हादसे में चार लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
JUN 25, 2026 14:57 IST
भरत तिवारी मुठभेड़: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विनोद कुमार सिन्हा मृतक के परिजन से मिले
बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच कर रहे पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विनोद कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को मृतक के पैतृक गांव पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की और घटना के संबंध में उनका पक्ष सुना।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सिन्हा, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्रीराज के साथ बिलौती गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से बातचीत की।
भोजपुर जिले में पिछले सप्ताह पुलिस मुठभेड़ में भारत तिवारी की मौत के बाद इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस द्वारा बल प्रयोग पर सवाल उठाए गए और स्वतंत्र जांच की मांग की गई। मामले को लेकर बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव निवासी भरत तिवारी 17 जून को उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर अवैध हथियार से गोलीबारी करने लगा। पुलिस के अनुसार, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तिवारी घायल हो गया और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

JUN 25, 2026 14:56 IST
भूकंप के बाद 32 लोगों की मौत और 700 लोग घायल: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बुधवार शाम आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है और 700 लोग घायल हुए हैं। रोड्रिगेज ने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव दल क्षतिग्रस्त इमारतों में तलाश अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आपातकालीन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
JUN 25, 2026 14:55 IST
महाराष्ट्र: नासिक में पिता ने बेटी की मौत के लिए टीके को जिम्मेदार ठहराया, जांच के आदेश
महाराष्ट्र के नासिक में एक व्यक्ति ने दावा किया कि टेटनस-डिप्थीरिया (टीडी) टीका लगाये जाने के बाद उसकी 17 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
शहर निवासी अनिल पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी बेटी श्रावणी पाटिल को बुधवार दोपहर शहर के खुटवडनगर इलाके में एक टीकाकरण अभियान के तहत ’टीडी बूस्टर’ की खुराक दी गई थी।
पिता के अनुसार, इसके कुछ ही देर बाद श्रावणी को चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

JUN 25, 2026 14:53 IST
भारत ने चीन से आयातित तीन उत्पादों के खिलाफ शुरू की डंपिंग रोधी जांच
भारत ने घरेलू विनिर्माताओं की अलग-अलग शिकायतों के आधार पर चीन से आयातित तीन उत्पादों के खिलाफ डंपिंग रोधी जांच शुरू की है। वाणिज्य मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। इन उत्पादों में थर्मल पेपर, बाइएक्सियली ओरिएंटेड पॉलिएमाइड (बीओपीए) फिल्म और कुछ एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं।
इस जांच में चीन के अलावा दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, अमेरिका और थाइलैंड भी शामिल हैं। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और चीन की अत्यधिक औद्योगिक उत्पादन क्षमता के कारण भारत में सस्ते चीनी उत्पादों की डंपिंग का खतरा बढ़ गया है।
जांच शुरू करने के लिए अलग-अलग घरेलू कंपनियों ने मंत्रालय के व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष चार आवेदन दायर किए हैं। विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने चीन, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर से पॉलिमर उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कुछ एंटीऑक्सीडेंट के आयात की कथित डंपिंग की जांच की मांग की है।

राउत ने बागी सांसद संजय पाटिल के बयान को लेकर उन पर कार्रवाई की मांग की
शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को पत्र लिखकर सांसद संजय पाटिल के एक बयान को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जो पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे।
राउत और पाटिल में आरोप-प्रत्यारोप के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
शिवसेना (उबाठा) नेता ने दावा किया कि पाटिल के खिलाफ जगह-जगह पर प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाटिल ने कहा था कि अगर कोई उनके खिलाफ प्रदर्शन करता है तो वह उन पर ’’बम फेंकेगे’’ और ’’उनके घरों में घुसकर उन्हें मार देंगे’’।
दोनों नेताओं के बीच विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी धमकियों से नहीं डराया जाना चाहिए और राज्य सरकार इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
राउत ने पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि पाटिल के कथित बयान आतंकवाद और आपराधिक मंशा के समान हैं।
उन्होंने दावा किया कि शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में हाल में शामिल हो गए उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) के छह सांसदों को लेकर जनता के बीच नाराजगी है।

JUN 25, 2026 14:50 IST
JUN 25, 2026 13:09 IST
UP में BJP की नई कार्यकारिणी का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार को अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। इस सांगठनिक बदलाव में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। सत्यपाल सैनी, पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को उपाध्यक्ष और दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 18 मंत्री बनाये गए हैं।
JUN 25, 2026 11:28 IST
JUN 25, 2026 11:13 IST
आज राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह
राज्यसभा के नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12 बजे राज्यसभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का सीधा प्रसारण संसद टीवी-2 पर किया जाएगा, जहां दर्शक इसकी सभी कार्यवाहियों को लाइव देख सकेंगे।
JUN 25, 2026 11:05 IST
गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग की नौंवी मंजिल में लगी आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग T3 टावर की नौंवी मंजिल में आग लगी। सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। आग बुझाने में जुट गईं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बिसरख थाना क्षेत्र की घटना है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बिसरख थाना क्षेत्र की घटना है।
JUN 25, 2026 10:52 IST
संभल में राइस मिल में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत
संभल जनपद के बहजोई में राइस मिल में काम कर रहे दो मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटकर दर्दनाक मौत हो गई। एसआर राइस मिल में मक्का की प्रोसेसिंग का काम किया जा रहा था। मक्का का मॉश्चर हटाने की मशीन पर काम कर रहा मजदूर नीचे चेंबर में उतरा तो जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ा। दूसरा मजदूर उसे बचाने के लिए नीचे उतरा तो वह भी बेसुध हो गया। दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
JUN 25, 2026 10:50 IST
पीएम मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर जताया दुख
पीएम ने लिखा: "वेनेजुएला में आए भीषण भूकंपों से हुई तबाही से बेहद दुखी हूं। भारत की जनता की ओर से मैं वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, खासकर उन परिवारों के प्रति जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस कठिन समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।"
JUN 25, 2026 06:32 IST
पुलवामा में आज सुबह भूकंप के झटके किए गए महसूस
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही।