आज की खबर 25 अगस्त 2024: गुलाम नबी आज़ाद की DPAP ने 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, पीएम मोदी ने 113वीं बार की 'मन की बात', इजरायल ने अब लेबनान में किया एयर स्ट्राइक
आज की खबर 25 अगस्त 2024: गुलाम नबी आज़ाद की DPAP ने 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, पीएम मोदी ने 113वीं बार की 'मन की बात', इजरायल ने अब लेबनान में किया एयर स्ट्राइक
पीएम मोदी देशवासियों से 113वीं बार मन की बात की। प्रधानमंत्री ने इससे पहले पिछली महीने 'मन की बात' की थी, जिसका प्रसारण पिछली बार 28 जुलाई 2024 को प्रसारित किया गया था। उन्होंने पिछली बार पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, टाइगर डे, वनों के संरक्षण पर बात की थी
वहीं NASA ने फैसला किया है कि बोइंग के नए 'कैप्सूल' से भारतीय-अमेरिकी सुनीता विलियम्स समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर लाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए उन्हें अगले साल 'स्पेसएक्स' यान से वापस लाया जाएगा। परीक्षण उड़ान के तहत एक सप्ताह के लिए अंतरिक्ष में गए दोनों यात्रियों को अब वहां आठ महीने से अधिक समय रुकना होगा। वे जून की शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं
वहीं पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान से पुलिस अधिकारियों और चौकियों पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला बलूचिस्तान के पिशिन जिले से सामने आया है। जहां शनिवार को सुरखाब चौक के पास मुख्य बाजार में बम ब्लास्ट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। इस घटना में 16 लोग घायल हुए हैं
