पटना

Bihar News: बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए लोगों ने मचाया हंगामा, देखें Video

Bihar News : बिहार शरीफ स्टेशन पर सिपाही भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद ट्रेन पर चढ़ने के लिए लोगों ने खूब हंगामा किया। लोग पटरी के पास आ गए और सीट प्राप्त करने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान भारी भीड़ के कारण कई लोगों की ट्रेन भी छूट गई।

Image

बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों ने मचाया हंगामा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar News: बिहार शरीफ में सिपाही भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताते चले की रविवार को बिहार शरीफ के 25 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिला से परीक्षार्थी पहुंचे थे। परीक्षा खत्म होने के बाद हजारों की संख्या में परीक्षार्थी बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पहुचे जहां ट्रेन आने के बाद लोग रेल की पटरी पर दौड़ते हुए ट्रेन पर सवार होने लगे जिससे चारों तरफ अफरा तफरी मच गई।

हजारों की संख्या में परीक्षार्थी अपनी जान को हथेली पर रखकर ट्रेन पर सवार हुए। कुछ लोग धक्का मुक्की होने के कारण ट्रेन पर सवार नही हो पाए।

बताते चले कि पलामू एक्सप्रेस राजगीर से चलकर पटना होते हुए पलामू जाती है जैसे ही यह ट्रेन बिहार शरीफ के रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो परीक्षार्थी चलती ट्रेन में ही सवार होना शुरू कर दिए। और ट्रेन रुकने के बाद स्थिति भयावह हो गई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article