आज की ताजा खबर, 24 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की जलकर मौत...भारत, अमेरिका ने प्रतिबंध कानून पर चर्चा की, शी चिनफिंग पहुंचे ट्रंप से मिलने
जज ने CNN, MS NOW और Politico पर ट्रंप के व्हाइट हाउस बैन को हटाया
गुरुवार को एक फेडरल जज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आदेश दिया कि वे CNN, MS NOW और Politico के पत्रकारों के लिए व्हाइट हाउस में आने-जाने की सुविधा बहाल करें। जज ने कहा कि इन तीन मीडिया आउटलेट्स पर लगाया गया बैन शायद असंवैधानिक था। मीडिया के साथ अपनी सबसे बड़ी लड़ाइयों में से एक में ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज टिम केली ने यह आदेश उस मुक़दमे में दिया जो इन न्यूज संगठनों ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति द्वारा 18 सितंबर को घोषित बैन को चुनौती देते हुए दायर किया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि इन तीन आउटलेट्स को लगातार मनगढ़ंत बातें और झूठ नहीं लिखना या रिपोर्ट नहीं करना चाहिए, और जस्टिस डिपार्टमेंट के वकीलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर इस बैन को सही ठहराने की कोशिश की थी।गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में मॉल के बाहर रोडरेज के चलते मारपीट l
बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके शराब पी रहे युवकों को गाड़ी हटाने को कहना एक युवक को पड़ा भारी । आरोपियों ने सड़क पर दौड़ा दौड़ा का बेरहमी से पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।राजकोट: कुवाडवा-वांकानेर रोड पर गणपति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत
खोडियार मंदिर के पास अजय वे ब्रिज के सामने गणपति विसर्जन के दौरान तीन लोग पानी में डूबे। मृतकों की पहचान नयनभाई चौहान, धीरुभाई चौहान और नरेंद्रभाई चौहान के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर तीनों के शव बाहर निकाले। राजकोट फायर ब्रिगेड के जवानों की भी मदद ली गई। फायर टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद तीनों शव बरामद किए।तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भयंकर आग, नौ लोगों की जलकर मौत
दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक महिला समेत नौ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी तभी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में अचानक आग लग गयी।
उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद बस में धुआं भर गया और कुछ यात्री बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय कुछ यात्री सो रहे थे। दमकल, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बस के शीशे तोड़ने के साथ गैस कटर की मदद से उसके हिस्से काटकर फंसे यात्रियों और शवों को बाहर निकाला गया। कुछ मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और सभी मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
भारत, अमेरिका ने ‘रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून' पर चर्चा की: अमेरिकी विदेश मंत्रालय
भारत और अमेरिका ने रूस तथा ईरान के साथ आर्थिक संबंध रखने वाले देशों पर लगाए जा सकने वाले ’’प्रतिबंधों’’ पर चर्चा की और इस दौरान अमेरिका ने कहा कि वह क्षेत्रीय साझेदारों की ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए तैयार है।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ’’रुबियो और जयशंकर ने पश्चिम एशिया और उससे आगे के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों ने उन देशों पर लगाए जा सकने वाले प्रतिबंधों पर भी चर्चा की, जो रूस और ईरान के साथ आर्थिक रूप से जुड़े हैं।’’
रूबियो ने जोर देकर कहा कि अमेरिका क्षेत्रीय साझेदारों को उनकी ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए बेहतर स्थिति में है।
टेनिस खिलाड़ी परीक्षित सोमानी पर डोपिंग मामले में चार साल का प्रतिबंध
भारतीय टेनिस खिलाड़ी परीक्षित सोमानी पर पिछले साल अस्ताना में एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के दौरान डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की पुष्टि होने के बाद चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (आईटीआईए) की स्वतंत्र पंचाट ने सोमानी पर यह प्रतिबंध लगाया है।
छब्बीस वर्षीय सोमानी जुलाई 2023 में करियर की सर्वश्रेष्ठ 256वीं युगल रैंकिंग पर पहुंचे थे। कजाकिस्तान में 31 जुलाई 2025 को लिए गए उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ ट्राइमेटाजिडीन पाया गया था।
सोमानी को 23 सितंबर 2025 को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।
आईटीआईए ने बताया, ’’ सेमानी ने फरवरी 2026 में दावा किया था कि उन्होंने परिवार के एक सदस्य द्वारा तैयार भोजन खाया था। भोजन तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान परिवार के सदस्य की दवा से वह भोजन दूषित हो गया था।’’
टेबल टेनिस में भारत की दोनों महिला युगल जोड़ियां अंतिम-16 में
श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास तथा यशस्विनी घोरपड़े और दीया चिताले की भारतीय महिला युगल जोड़ियों ने बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।श्रीजा और सिंड्रेला ने दूसरे दौर के मुकाबले में मंगोलिया की बुरेनजारगल संजा और बोलोर-एरदेने बातमुंख को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-5, 11-4, 12-10 से अपने नाम किया।
भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती दोनों गेम आसानी से जीत लिए, लेकिन तीसरे गेम में उन्हें कड़ी चुनौती मिली। उन्होंने हालांकि संयम बनाए रखा और 12-10 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
श्रीजा और सिंड्रेला का सामना अंतिम-16 के मुकाबले में चीन की कुआई मान और वांग मन्यु की मजबूत जोड़ी से होगा।
यशस्विनी और दीया की दूसरी भारतीय जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ईरान की सेतायेश इलूखानी और महशिद अश्तारी को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-2, 11-2, 11-4 से जीता।
एशियाई खेल: मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ के फाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा की अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली। एस मनु, एमआर पोवम्मा, जय कुमार और किरण की भारतीय चौकड़ी ने तीन मिनट 16.23 सेकंड का समय निकालकर चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।भारतीय टीम का यह समय दोनों हीट में चौथा सबसे तेज रहा। बहरीन ने तीन मिनट 15.73 सेकंड, चीन ने तीन मिनट 15.97 सेकंड और वियतनाम ने तीन मिनट 16.08 सेकंड का समय निकाला।
आठ टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आज शाम होगा। भारतीय टीम रेस के दूसरे और तीसरे चरण में आगे चल रही थी, लेकिन अंतिम चरण में दौड़ने वाली किरण को चीन की धावक ने आखिरी क्षणों में पीछे छोड़ दिया।
चीन ने हीट में पहला स्थान हासिल किया, जबकि संयुक्त अरब अमीरात ने तीन मिनट 17.00 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया ने तीन मिनट 18.66 सेकंड के समय के साथ हीट-2 से फाइनल में जगह बनाई। हीट एक से बहरीन, वियतनाम, मेजबान जापान और फिलीपींस ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
शी चिनफिंग तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, ट्रंप ने खुद हवाई अड्डे पर की अगवानी
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी भव्य अगवानी की।शी और चीन की प्रथम महिला पेंग लियुआन को लेकर विमान बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:39 बजे (भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार तड़के तीन बजकर नौ मिनट पर) मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचा। यह छह महीने से भी कम समय में ट्रंप और शी के बीच दूसरी शिखर बैठक है।
ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर एक मिनट (भारतीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 31 मिनट) पर शी और पेंग के विमान से उतरने पर सीढ़ियों के नीचे उनका इंतजार कर रहे थे।
यह 1962 के बाद पहली बार था जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी विदेशी नेता की हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से अगवानी की। उस वर्ष तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने हवाई अड्डे पर ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन की अगवानी की थी।
संक्षिप्त अभिवादन और स्वागत के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनकी पत्नियां 100 फुट लंबे लाल कालीन पर आगे बढ़ीं। इस दौरान 21 सदस्यीय सम्मान दल सावधान की मुद्रा में खड़ा था और अमेरिकी वायुसेना के बैंड ने तोपों की औपचारिक सलामी के बीच संगीत बजाया।
Ram Mandir: राम मंदिर चंदा चोरी में ट्रस्ट के अधिकारियों को क्लीन चिट, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बने सरकारी गवाह
अखिलेश की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर-होर्डिंग वार, लिखा-'आजम, अतीक, मुख्तार यही चलाते थे सरकार'
चीन के नेशनल डे पर भारत-चीन रिश्तों की नई तस्वीर, व्यापार से बॉर्डर तक बड़े संदेश
बढ़ेगी IAF की ताकत, 811 करोड़ में खरीदे जाएंगे 160 सैटेलाइट स्मार्ट ग्लाइड बम, भारत डायनमिक्स से हुआ करार
‘सेवा यात्रा’ के बाइकरों से आज संवाद करेंगे PM मोदी, वडनगर से वाराणसी के लिए निकली हैं 10 टीमें
© 2026 Times Horizon Private Limited
