LIVEआज की ताजा खबर, 24 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास
आज की ताजा खबर लाइव, 24 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [मुंबई बारिश], [ट्रंप ईरान युद्ध], [पुणे मंगेतर हत्या केस] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों में मुंबई में मानसून की भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजनीतिक मोर्चे पर, पश्चिम बंगाल में टीएमसी का अंदरूनी विवाद गहरा गया है और पार्टी सिंबल पर दावे के लिए ममता और रीताब्रत गुट चुनाव आयोग पहुंच चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, अमेरिकी सीनेट ने ईरान के साथ संघर्ष में राष्ट्रपति ट्रंप की सैन्य शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पास किया है। वहीं, अपराध जगत में पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मंगेतर की हत्या के बाद आरोपी प्रेमिका की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मनोरंजन जगत से राहत की खबर है, जहां पद्म पुरस्कार समारोह में दिखीं दिग्गज गायिका अलका याग्निक ने खुद अपनी सेहत पर चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को अपनी रिकवरी का अपडेट दिया है।

आज की ताजा खबर, 24 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [मुंबई बारिश], [ट्रंप ईरान युद्ध], [पुणे मंगेतर हत्या केस] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज कई बड़ी घटनाएं सामने आईं, जिसमें सबसे पहले मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी है; यहां अंधेरी अंडरपास और साकी नाका जैसे व्यस्त इलाकों में भारी जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और बीएमसी के दावों की पोल खुल गई। इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय नया भूचाल आ गया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का विभाजन और गहरा गया और पार्टी के नाम व आधिकारिक सिंबल पर अपना-अपना नियंत्रण जताने के लिए ममता बनर्जी और रीताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों प्रतिद्वंदी गुट सीधे चुनाव आयोग की शरण में पहुंच गए। वैश्विक मंच पर एक ऐतिहासिक फैसले के तहत अमेरिकी सीनेट ने ईरान के साथ किसी भी संभावित युद्ध या सैन्य टकराव की स्थिति में कांग्रेस (संसद) की मंजूरी के बिना कदम उठाने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश लगाने वाला प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित कर दिया है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली वारदात आई है जहां सिया गोयल नाम की युवती ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की कथित तौर पर हत्या कर दी और इस खौफनाक कदम के बाद आरोपी का सोशल मीडिया पर एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उसने मंगेतर को जन्मदिन पर अकेला छोड़कर जाने की बात लिखी है। अंत में, संगीत जगत से प्रशंसकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है जहाँ हाल ही में पद्म पुरस्कार समारोह में बेहद कम समय के लिए सार्वजनिक रूप से नजर आईं मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने अपनी सेहत को लेकर चल रही तमाम चिंताओं और अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को अपनी सेहत में हो रहे सुधार की जानकारी दी और उनकी प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।
जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, छह लोग घायल
जम्मू कश्मीर के डोडा और रियासी जिलों में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के खेलानी में एक कार के खाई में गिर जाने से एक दंपत्ति और उनकी बेटी की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला और 13 साल का लड़का घायल हो गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान जय सिंह (46), उनकी पत्नी बबली देवी (44) और बेटी सोनाक्षी (18) के रूप में हुई है। ये सभी जम्मू के नगरोटा इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि परिवार किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर में दर्शन करके घर लौट रहा था। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य हादसे में रियासी जिले में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन बच्चों समेत चार अन्य लोग घायल हो गए।
दक्षिण दिल्ली के साकेत में कार पेड़ से टकराई; छह लोग घायल
दक्षिणी दिल्ली के साकेत में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना साकेत थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन एक पेड़ से जा टकराया। अधिकारियों के मुताबिक, कार में सवार छह लोगों को मैक्स अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया और उनकी स्थिति के बारे में तुरंत पता नहीं चला। इनमें पांच पुरुष और एक महिला हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि वाहन से बीयर की कई बोतलें बरामद की गईं, जिससे संदेह पैदा होता है कि दुर्घटना से पहले गाड़ी में बैठे लोगों ने शराब पी होगी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
बिहार के पूर्वी चंपारण में टेंपो एवं एक अन्य वाहन की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, चार घायल
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार को एक टेंपो और अन्य वाहन की भिडंत में दो महिलाओं एवं सात वर्षीय एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 12:30 बजे सुगौली थाना क्षेत्र में छपवा-बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलवरिया नयका टोला के समीप हुई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया नगर की आयशा खातून (22), रूबीना खातून (28) और उनके सात वर्षीय पुत्र जायद खान के रूप में हुई है। उसने कहा कि इस हादसे में टेंपो चालक भैरव रावत (32) की भी जान चली गयी जो सुगौली थाना क्षेत्र के छगराहा गांव का निवासी था। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ’’टेंपो यात्रियों को लेकर मोतिहारी से बेतिया जा रहा था, जबकि अन्य वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था। फुलवरिया नयका टोला के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें पहले स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया और फिर वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया।
पीएम मोदी आगामी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे
पीएम मोदी आगामी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना यातायात को अधिक सुगम बनाने, समय की बचत सुनिश्चित करने तथा राजधानी के समग्र शहरी विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर को आधुनिक, सुगम और सशक्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
झाड़ियों में मिला लापता सफाई कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव
पिछले 17 दिन से लापता 28 वर्षीय एक सफाई कर्मचारी का क्षत-विक्षत शव बुधवार को कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के गीधा धनहा गांव निवासी योगेश कुमार के रूप में हुई है और वह गोरखपुर नगर निगम में एक ठेकेदार के अधीन सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, योगेश गोरखपुर में काम पर जाने के लिए सात जून को घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसने बताया कि योगेश के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला जिसके बाद उसके पिता रामप्यारे ने 17 जून को हाटा कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री इलाके में एक ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची जहां उसे एक क्षत-विपक्ष शव मिला। पुलिस ने बताया कि बाद में शव की पहचान सात जून से लापता योगेश कुमार के रूप में की गई। हाटा कोतवाली थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और हत्या के मामले की जांच की जा रही है। दुबे ने कहा, ’’योगेश की हत्या की गई। वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।’’ पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
DMRC ने केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर सेंट्रल विस्टा मेट्रो कॉरिडोर के लिए निर्माण कार्य शुरू किया
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बुधवार को आगामी सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। लगभग 10 किलोमीटर लंबा यह भूमिगत कॉरिडोर प्रमुख सरकारी और प्रशासनिक केंद्रों तक बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। यह स्टेशन पांचवें चरण (ए) के अंतर्गत मौजूदा मेजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम से आर के आश्रम मार्ग के विस्तार के तहत विकसित किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। खट्टर ने इस मौके पर कहा कि इस कॉरिडोर से हजारों कर्मचारियों और आगंतुकों को आवागमन में आसानी होगी तथा प्रमुख मेट्रो लाइनों से एकीकरण के साथ यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, ’’इस महत्वपूर्ण परियोजना से यात्रियों के बहुमूल्य आवागमन समय की बचत होगी, उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा और डीएमआरसी के नेटवर्क को विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।’’ डीएमआरसी के अनुसार यह कॉरिडोर 9.913 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें नौ भूमिगत स्टेशन शिवाजी स्टेडियम, युग युगीन भारत, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, युद्ध स्मारक-उच्च न्यायालय, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर तीन लाइन के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा होगी, जिससे मौजूदा येलो और वायलेट लाइनों साथ ही नयी मेजेंटा लाइन के स्टेशनों के बीच भी संपर्क उपलब्ध होगा। डीएमआरसी ने कहा कि यह विशिष्ट सुविधा सरकारी कर्मचारियों और लुटियंस जोन तथा आसपास के प्रशासनिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। इस कॉरिडोर का उद्देश्य सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में स्थित प्रमुख सरकारी कार्यालयों, न्यायिक संस्थानों, राष्ट्रीय स्मारकों और सम्मेलन केंद्रों तक मेट्रो पहुंच को बेहतर बनाना है।
अमित शाह शुक्रवार को ‘नारको-समन्वय केंद्र' की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नारको-समन्वय केंद्र की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान अगले तीन वर्षों में नशीले पदार्थों और ’डार्कनेट’ के जरिए होने वाली तस्करी की चुनौतियों से निपटने, तथा नशा करने वालों के लिए पुनर्वास केंद्रों की पहुंच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस बैठक में 44 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के प्रमुख हितधारकों के साथ-साथ राज्य सरकारों और मादक-पदार्थ रोधी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 108 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें नशा मुक्त भारत बनाने की सरकार की कोशिशों को और मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। शाह नशीले पदार्थों पर नियंत्रण (2026-2029) के लिए एक दृष्टिकोण दस्तावेज भी जारी करेंगे, जिसे केंद्र सरकार के विभागों, मादक-पदार्थ रोधी कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है। एक सरकारी बयान में कहा गया कि यह दस्तावेज देश भर में नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए नीति बनाने, उसे लागू करने और संस्थागत मजबूती लाने के काम में एक मार्गदर्शक रूपरेखा के तौर पर काम करेगा। शाह स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की 2025 की सालाना रिपोर्ट भी जारी करेंगे और जम्मू व गुवाहाटी में एनसीबी के नए बने क्षेत्रीय कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।
मुंबई में मानसून की दस्तक, भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न, यातायात ठप
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। अंधेरी अंडरपास (Andheri Underpass) को जलभराव के कारण यातायात के लिए बंद करना पड़ा है, जबकि साकी नाका मेट्रो स्टेशन के पास और सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की जलभराव से निपटने की तैयारियों पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मुंबई की सड़कों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें गाड़ियां पानी में डूबी नजर आ रही हैं।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बढ़ी रार: ममता और रीताब्रत गुट पहुंचे चुनाव आयोग, पार्टी सिंबल पर ठोका दावा
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) में विभाजन और गहरा गया है। पार्टी पर नियंत्रण और आधिकारिक 'चुनावी सिंबल' (Party Symbol) को लेकर ममता बनर्जी और रीताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों गुटों ने चुनाव आयोग (Election Commission) का रुख किया है। दोनों ही खेमों ने खुद को असली टीएमसी बताते हुए पार्टी के नाम और प्रतीक पर अपना-अपना दावा पेश किया है। इस अंदरूनी कलह ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है, जिससे पार्टी के भविष्य और संगठन पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
अमेरिकी सीनेट का बड़ा फैसला: ईरान संघर्ष में डोनाल्ड ट्रंप की शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पास
वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ईरान के साथ संभावित सैन्य संघर्षों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका और शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पारित किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत, कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की स्पष्ट मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई या युद्ध की घोषणा करने की राष्ट्रपति की शक्ति पर अंकुश लगा दिया गया है। मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच सीनेट के इस फैसले को ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़े विधायी झटके के रूप में देखा जा रहा है।
पद्म पुरस्कार समारोह में दिखीं अलका याग्निक, दुर्लभ उपस्थिति के बाद अपनी सेहत पर तोड़ी चुप्पी
देश की दिग्गज और मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने लंबे समय बाद 'पद्म पुरस्कार समारोह' (Padma Awards Ceremony) में एक दुर्लभ उपस्थिति दर्ज कराई। उन्हें सार्वजनिक रूप से देखकर जहां फैंस खुश हुए, वहीं उनकी सेहत को लेकर प्रशंसकों की चिंताएं भी बढ़ गईं। इसके बाद अलका याग्निक ने खुद अपनी सेहत को लेकर चुप्पी तोड़ी है और स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने प्रशंसकों को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद कहा और अपनी रिकवरी के बारे में जानकारी दी, जिससे उनके चाहने वालों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर की हत्या के बाद युवती की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, लिखा- 'बर्थडे पर मुझे अकेला छोड़ दिया'
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ सिया गोयल नाम की महिला ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सिया गोयल द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) तेजी से वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में सिया ने लिखा, "तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर अकेला छोड़ दिया, प्लीज वापस आ जाओ..." पुलिस इस हैरान कर देने वाले सोशल मीडिया पोस्ट और हत्या के पीछे के असल कारणों की गहनता से जांच कर रही है।