
आज की ताजा खबर: मेघालय में भीड़ ने मुख्यमंत्री के कार्यालय पर हमला किया
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज 24 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 24 जुलाई (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: पश्चिमी मेघालय के तुरा शहर में सोमवार को उत्तेजित भीड़ ने मुख्यमंत्री सचिवालय पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सी. के. संगमा कार्यालय में मौजूद थे और ‘अचिक कॉन्शियस होलिस्टकली इंटीग्रेटेड करिमा’ (एसीएचआईके) और ‘गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी’ (जीएचएसएमसी) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे जिन्होंने तुरा को शीतकालीन राजधानी घोषित करने की मांग की है। उसी दौरान कार्यालय के बाहर भीड़ जमा हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों के सबसे तेज अपडेट्स...