देश

Tamil Nadu Explosion: तमिलनाडु के शिवकाशी में एक माचिस फैक्ट्री में विस्फोट से मची अफरा-तफरी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 24, 2023, 05:20 PM IST

Tamil Nadu Explosion: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक माचिस निर्माण इकाई में विस्फोट हो गया, इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Explosion At Matchbox in Sivakasi: शिवाकाशी से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई, तमिलनाडु में पटाखों का गढ़ माने जाने वाले तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक माचिस निर्माण इकाई में विस्फोट हो गया, इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे, प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि दो श्रमिकों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। यह घटना चेंगमाला नचियार गांव में स्थित एक निजी माचिस निर्माण इकाई में हुई, जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article