LIVE

CJP Protest: नरेश पाल गंगवार बने उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश

आज की ताजा खबर, 23 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: आंदोलन का समाधान निकालने के लिए CJP को बातचीत जारी रखने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन संगठन के नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर नियम 267 के तहत चर्चा चाहता था, लेकिन सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्ष के नेताओं का अपमान किया है और अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही किसी भी चर्चा में शामिल होंगे।

पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने अपनी तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें तेज बुखार और पूरे शरीर में दर्द है। राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार सुबह बंद कर दिए गए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

नीट पेपर लीक का विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन बुधवार को फिर उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्कामुक्की की, पथराव किया और पानी की बोतलें फेंकीं। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आह्वान कर दिया है।

CJP Protest: नरेश पाल गंगवार बने उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश
CJP Protest: नरेश पाल गंगवार बने उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश

आज की ताजा खबर, 23 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच सरकार की ओर से बड़ा दावा सामने आया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन का समाधान निकालने के लिए CJP को बातचीत जारी रखने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन संगठन के नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।


संसद के मानसून सत्र में नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर नियम 267 के तहत चर्चा चाहता था, लेकिन सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्ष के नेताओं का अपमान किया है और अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही किसी भी चर्चा में शामिल होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम नियम 267 के तहत चर्चा चाहते थे, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं का अपमान किया।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।


पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कड़ी कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है। पेपर लीक मामलों में सुनवाई में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री का फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला इसी सोच को दर्शाता है।"


पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नवीन ने कहा, "प्रधानमंत्री पहले भी कह चुके हैं और आज भी कह रहे हैं कि हर मुद्दे की जांच के लिए वे तैयार हैं। पेपर लीक मामलों में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी दोषी बच न पाए।"


जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने अपनी तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें तेज बुखार और पूरे शरीर में दर्द है। इसके बावजूद वे लगातार पेन किलर दवाओं के सहारे आंदोलन और संगठनात्मक काम संभालते रहे। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पिछले कुछ दिनों से मुझे तेज बुखार और शरीर में काफी दर्द है। पेन किलर दवाओं के सहारे मैं अब तक काम करता रहा हूं। अगर आज जंतर-मंतर पर मैं आपको न दिखूं, तो उसके लिए क्षमा चाहता हूं। मुझे कुछ घंटों के आराम की जरूरत है, ताकि जल्द स्वस्थ होकर वापस लौट सकूं।"


पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणाएं करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। खरगे ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है और छात्रों को न्याय देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "आपके शासन में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह खोखली हो गई है। हमें खोखले आश्वासन या टुकड़ों-टुकड़ों में किए गए ऐलानों की जरूरत नहीं है।" उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ नई घोषणाएं करने के बजाय शिक्षा प्रणाली की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है। इसी बीच छात्र आंदोलन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा,"देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।"


राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार सुबह बंद कर दिए गए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।’’



नीट पेपर लीक का विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन बुधवार को फिर उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्कामुक्की की, पथराव किया और पानी की बोतलें फेंकीं। दो बार टकराव की स्थिति आई। दोपहर करीब 4:30 बजे कुछ प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें पंजाबी बाग के एसीपी जयप्रकाश जख्मी हो गए। पुलिस हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आह्वान कर दिया है।

JUL 23, 2026 23:41 IST

NEET पेपर लीक मामलों की होगी फास्ट ट्रैक सुनवाई, राउज एवेन्यू कोर्ट में गठित हुई विशेष अदालत

NEET UG पेपर लीक समेत सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 और उससे जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने तिस हजारी कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र की प्रभारी न्यायाधीश अनु ग्रोवर बलिगा का तबादला राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश (स्पेशल जज) के रूप में किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पेपर लीक मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला किया है।
JUL 23, 2026 23:29 IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों और शिक्षकों को एडवाइजरी

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाले किसी भी प्रदर्शन या जमावड़े से दूर रहें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दिल्ली यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से छात्रों की पढ़ाई और भविष्य के पेशेवर अवसरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र या शिक्षक जंतर-मंतर पर किसी गैरकानूनी प्रदर्शन या अवैध सभा में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों और शिक्षकों से कानून का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है।
JUL 23, 2026 23:17 IST

नरेश पाल गंगवार बने उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव

केंद्र सरकार ने नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) का नया सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। अब वह उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और नीतियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
JUL 23, 2026 22:53 IST

दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, 24 जुलाई सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि 24 जुलाई 2026 को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जाएगा। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशन:

लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
झंडेवालान
JUL 23, 2026 22:12 IST

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर दिया है। पुलिस के अनुसार, ये हैंडल समन्वित तरीके से फर्जी खबरें और दुष्प्रचार फैला रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से सतर्क रहें। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ पोस्ट को सत्यापन के बिना साझा न करने की सलाह दी गई है।
JUL 23, 2026 22:05 IST

पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में कार से खून से सना शव बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में एक कार के अंदर खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
JUL 23, 2026 20:41 IST

दिल्ली पुलिस का स्पष्टीकरण, आज रात प्रदर्शन पर कार्रवाई की कोई योजना नहीं; अफवाहों से बचने की अपील

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आज रात जारी प्रदर्शन पर किसी तरह की कार्रवाई या बल प्रयोग की कोई योजना नहीं है, जैसा कि कुछ जगहों पर प्रचारित किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी को न फैलाएं और न ही उसे साझा करें।
JUL 23, 2026 19:36 IST

'शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होना अपराध नहीं', छात्रों की हिरासत के आरोपों पर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रोकने की अपील

हमें लगातार ऐसी कई रिपोर्टें मिल रही हैं कि जंतर-मंतर जाते समय या वहां से लौटते वक्त छात्रों को रास्ते से ही हिरासत में लिया जा रहा है। हम दिल्ली पुलिस से अपील करते हैं कि इस तरह की मनमानी हिरासत और छात्रों के उत्पीड़न को तुरंत रोका जाए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होना कोई अपराध नहीं है।
JUL 23, 2026 19:04 IST

राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष का मार्च शुरू

राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू हो गया है। सभी सांसद राजघाट की ओर रवाना हुए हैं, जहां वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ प्रदर्शन करेंगे।
JUL 23, 2026 18:27 IST

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ITO से राजघाट तक भारी पुलिस बल तैनात; कई मार्गों पर बैरिकेडिंग और डायवर्जन

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ITO से राजघाट जाने वाले मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है और दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री बल की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा ITO की ओर जाने वाले कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
JUL 23, 2026 18:07 IST

राहुल गांधी के आवास पर जुट रहे INDIA गठबंधन के सांसद, मीसा भारती भी पहुंचीं; दो बसें परिसर के अंदर गईं

राहुल गांधी के 5, सुनहरीबाग स्थित आवास पर INDIA गठबंधन के सांसद लगातार पहुंच रहे हैं। राजद सांसद मीसा भारती भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। इस बीच दो बसें राहुल गांधी के आवास परिसर के अंदर गई हैं। माना जा रहा है कि इन बसों के जरिए सांसदों को किसी अन्य स्थान पर भी ले जाया जा सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
JUL 23, 2026 17:05 IST

बांग्लादेश के राष्ट्रपति के जल्द इस्तीफा देने की संभावना: सूत्रों का दावा

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के अपने कार्यकाल की समाप्ति से लगभग दो साल पहले ही जल्द इस्तीफा देने की संभावना है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया। शहाबुद्दीन को पिछली संसद द्वारा देश के सर्वोच्च पद के लिए निर्वाचित किया गया था और वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो जुलाई-अगस्त 2024 में हुए छात्रों के हिंसक आंदोलन के काफी समय बाद भी अपने संवैधानिक पद पर बने हुए हैं।

छात्रों के आंदोलन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। इसके बाद हसीना भारत चली गई थीं और पांच अगस्त 2024 से वहीं रह रही हैं।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक वरिष्ठ नेता ने ’पीटीआई’ से कहा, ’’उनके (शहाबुद्दीन) जल्द ही इस्तीफा देने की संभावना है।’’
उन्होंने हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
JUL 23, 2026 16:56 IST

'हम बातचीत के लिए तैयार हैं', प्रदर्शनकारी छात्रों से बोले जेपी नड्डा- मेरे कार्यालय या सरकारी आवास पर आकर करें चर्चा

प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "हम बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आप मेरे कार्यालय या मेरे सरकारी आवास पर आ जाइए, हम बैठकर चर्चा करेंगे।" उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए ही समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।
JUL 23, 2026 15:53 IST

कोलकाता के पार्क सर्कस में NEET विवाद को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

JUL 23, 2026 15:52 IST

छात्रों के कंधे पर बंदूक चला रहा विपक्ष, समाधान नहीं राजनीति चाहता: गिरिराज सिंह

दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब नीट का पेपर लीक हुआ था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को भरोसा दिया था। दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसमें 22–23 लाख छात्र शामिल हुए और अब वे दाखिला भी ले रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष छात्रों के कंधे पर बंदूक चलाने का काम कर रहा है। इन्हें समाधान नहीं चाहिए, बल्कि रोज-रोज नई मांगें रखी जा रही हैं। सरकार कह रही है कि नीट पर चर्चा करें, लेकिन समाजवादी पार्टी एक अलग शर्त रख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी दूसरी बात कर रही है।"

गिरिराज सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री से ज्यादा संवेदनशील कोई नहीं हो सकता। उन्होंने फास्ट ट्रैक व्यवस्था लाने की बात कही है। मुझे पूरा विश्वास है कि बातचीत से ही समाधान निकलेगा।"
JUL 23, 2026 15:47 IST

CJP के बातचीत प्रस्ताव पर जेपी नड्डा का जवाब, बोले- हमारे आवास या मंत्रालय आएं, हम चर्चा के लिए तैयार हैं

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने CJP की ओर से बातचीत के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे हमारे आवास या हमारे मंत्रालय में आएं, हम उनसे चर्चा करेंगे।"
JUL 23, 2026 15:42 IST

कनॉट प्लेस की दुकानें शाम 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश, जंतर-मंतर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सभी दुकानों को आज शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और कई एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पर संभावित कार्रवाई को लेकर विभिन्न तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक ऐसी किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
JUL 23, 2026 15:41 IST

राहुल गांधी ने सभी लोकसभा सांसदों की बुलाई बैठक, शाम 6 बजे 5 सुनहरीबाग स्थित आवास पर होगा जमावड़ा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी लोकसभा सांसदों को बैठक के लिए बुलाया है। यह बैठक बुधवार शाम 6 बजे उनके 5, सुनहरीबाग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित होगी। बैठक में संसद के मौजूदा सत्र और आगे की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
JUL 23, 2026 13:32 IST

CJP Protest: सरकार का दावा- बातचीत जारी रखने का दिया था प्रस्ताव, CJP नेतृत्व ने ठुकराया

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच सरकार की ओर से बड़ा दावा सामने आया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन का समाधान निकालने के लिए CJP को बातचीत जारी रखने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन संगठन के नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
JUL 23, 2026 12:45 IST

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, खरगे बोले- 'पहले इस्तीफा, फिर किसी भी चर्चा को तैयार'

संसद के मानसून सत्र में नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर नियम 267 के तहत चर्चा चाहता था, लेकिन सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्ष के नेताओं का अपमान किया है और अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही किसी भी चर्चा में शामिल होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम नियम 267 के तहत चर्चा चाहते थे, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं का अपमान किया।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।