LIVE

आज की ताजा खबर, 23 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाने, बीयर पीने के मामले में 5 गिरफ्तार; पाकिस्तान में दरगाह में भगदड़ में 80 लोग घायल

आज की ताजा खबर लाइव, 23 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [पश्चिम बंगाल राजनीति], [लखनऊ अग्निकांड], [मॉनसून अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: आज की बड़ी खबरों में पश्चिम बंगाल में राजनीतिक भूचाल सामने आया है, जहां टीएमसी के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाकर अभिषेक बनर्जी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे का शिकार हुई अवैध बिल्डिंग को 2016 में ही ढहाने का आदेश मिला था, मामले में 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं। वैश्विक स्तर पर, अमेरिका ने ईरान पर से तेल प्रतिबंध 21 अगस्त तक हटा लिए हैं, जिससे भारत को सस्ता तेल मिलने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 48 घंटों में मॉनसून के दस्तक देने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज की ताजा खबर, 23 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाने, बीयर पीने के मामले में 5 गिरफ्तार; पाकिस्तान में दरगाह में भगदड़ में 80 लोग घायल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पश्चिम बंगाल राजनीति], [लखनऊ अग्निकांड], [मॉनसून अपडेट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी में अब तक का सबसे बड़ा विभाजन देखने को मिल रहा है। पार्टी के बागी गुट ने एक आपातकालीन बैठक बुलाकर ममता बनर्जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और उनकी जगह वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा लखनऊ के अलीगंज में एक अवैध कमर्शियल बिल्डिंग (कोचिंग सेंटर) में लगी आग में 15 छात्रों की मौत के मामले में प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दस्तावेजों से पता चला है कि इस इमारत को गिराने का आदेश साल 2016 में ही जारी हो चुका था, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते इसे दबा दिया गया। वहीं, स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता के बाद अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने आगामी 21 अगस्त 2026 तक ईरानी कच्चे तेल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटा दिए हैं। इधर, पिछले दो हफ्तों से रुका हुआ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों के भीतर मॉनसून मुंबई में आधिकारिक दस्तक दे देगा।
Jun 23, 2026 | 11:43 PM IST

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाने, बीयर पीने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर चिकन पकाने और बियर पीने का कुछ लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग गंगा नदी में नाव पर चिकन बनाते और शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद लोगों की पहचान करके पांच लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया और नाव जब्त कर ली। त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी की उम्र 25 से 32 वर्ष के बीच है।
Jun 23, 2026 | 11:08 PM IST

पाकिस्तान में दरगाह में भगदड़ में 80 लोग घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दरगाह पर गेट पार करने की कोशिश में मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 80 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना पिछले रविवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पाकपट्टन शहर में हजरत बाबा फरीद गंज शकर के 784वें उर्स के दौरान हुई। पुलिस अधिकारी जावेद चाधर ने पत्रकारों को बताया, "घायल हुए 80 लोगों में से 30 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।" उन्होंने कहा कि दरगाह के आसपास सुरक्षा के लिए 1,600 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पाकपट्टन में हजरत बाबा फरीद गंज शकर की दरगाह पर ’बहिश्ती दरवाजा’ उनके उर्स के दौरान पांच दिनों के लिए खोला जाता है। चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बहिश्ती दरवाजे तक पहुंचने के लिए बेताब हजारों श्रद्धालु दरगाह में घुस गए, जब अधिकारियों के वाहनों के काफिले को गुजरने देने के लिए इसका मुख्य दरवाजा खोला गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया लेकिन नाकाम रही। अधिकारी ने कहा, "भगदड़ में कम से कम 80 लोग घायल हो गए।" पंजाब आपातकालीन सेवा 1122 के अनुसार, भारी भीड़ के कारण एम्बुलेंस उस इलाके तक नहीं पहुंच पाईं, जिससे बचाव कर्मियों को कई घायलों को मोटरसाइकिलों पर ले जाना पड़ा। इसमें कहा गया है, "गर्मी, दम घुटने और अत्यधिक भीड़ के कारण लगभग दो दर्जन श्रद्धालु बेहोश भी हो गए।" पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी कमियों को दूर कर लिया है और वह यह सुनिश्चित करेगी कि शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन तक श्रद्धालुओं को बहिश्ती दरवाजे तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
Jun 23, 2026 | 09:55 PM IST

लखनऊ कोर्ट का अहम फैसला

लखनऊ कोर्ट ने अलीगंज आग हादसे के 3 आरोपियों को 5 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
Jun 23, 2026 | 09:54 PM IST

लखनऊ के एक निजी कॉलेज के कार्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के कार्यालय में आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, विभाग को मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे शेख हबीबपुर इलाके स्थित इरम कॉलेज के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर जाकर पाया कि कार्यालय के अंदर फर्नीचर, फाइलें और अलमारियां आग की चपेट में थीं हालांकि, कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। विभाग ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने से आग को इमारत के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट सामने आई है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद राजधानी में वाणिज्यिक और शिक्षण संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की जांच तेज कर दी गई है।
Jun 23, 2026 | 08:39 PM IST

केरल में शिगेला संक्रमण के 15 नए मामले आए

केरल में मंगलवार को शिगेला संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक मामले कोझिकोड में दर्ज किए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। संक्रमण के ये नए मामले पांच जिलों कोझिकोड (8), मलप्पुरम (3), वायनाड (2), कन्नूर (1) और कोल्लम (1) में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन नए मामलों के साथ ही राज्य में जून महीने के दौरान शिगेला संक्रमण के कुल 165 मामले और छह मौतें दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि इस साल अब तक कुल 241 लोग इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। विभाग ने बताया कि कोझिकोड, मलप्पुरम और वायनाड में इस महीने सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। बयान में कहा गया है कि वर्तमान में कोझिकोड (57 मामले), वायनाड (22), त्रिशूर (12) और अलाप्पुझा (3) में इस बीमारी के प्रकोप की घोषणा की गई है।
जून के दौरान शिगेला संक्रमण की रिपोर्ट करने वाले अन्य जिलों में मलप्पुरम (24), तिरुवनंतपुरम (17), कन्नूर (11), कोल्लम (10), इडुक्की (3), एरनाकुलम (3) और पलक्कड़ (3) शामिल हैं। शिगेला एक बैक्टीरिया जनित संक्रमण है जिसके कारण दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं होती हैं। यह मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से फैलता है।
Jun 23, 2026 | 06:55 PM IST

दिल्ली में बारिश से गिरा पारा

दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई। मौसम विभाग ने आगे भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों के लिए ’रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बीच, तेज हवाएं चलने से चढ़ रहे पारे से राहत मिली। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग मौसम विज्ञान केंद्र में दोपहर ढाई बजे हवा की गति 52 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। अन्य मौसम विज्ञान केंद्रों पर भी तेज हवा की गति दर्ज की गई। पालम में दोपहर ढाई बजे हवा की रफ़्तार 91 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। पूसा में दोपहर तीन बजे हवा की गति 85 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि छतरपुर में दोपहर 3.15 बजे हवा की गति 43 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ’’हवा की सबसे ज़्यादा रफ़्तार पालम में 49 नॉट या लगभग 91 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ घंटों तक तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि शहर के कई हिस्सों में तापमान में काफी गिरावट आई है। तेज हवाएं चलने के बाद पालम में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा गिरावट अयानगर में दर्ज की गई, जहां आंधी के बाद तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस से 14.9 डिग्री गिरकर 25.7 डिग्री हो गया। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jun 23, 2026 | 06:52 PM IST

हिसार के बाडो पट्टी टोल पर टोल मैनेजर पर गाड़ी चढ़ाई गई, मौत

हिसार बाडो पट्टी टोल पर रुपये के विवाद को लेकर टोल मैनेजर पर गाड़ी कर उसे घायल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान संजय शुक्ला के तौर पर हुई है। शव का पोस्टमार्टम के अग्रोहा मेडिकल के शव गृह में रखा है। टोल कर्मचारियों और स्कार्पियो सवार युवकों के बीच विवाद का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टोल कर्मचारी कहते सुनाई दे रहे है इनका वीडियो बनाओ पुलिस सूचित करो। टोल कर्मचारियों के अनुसार युवक नशे की हालत में थे अभद्र व्यवहार कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस मौके पर से गाड़ी बरामद कर दी है। बताया जा रहा है 130 को लेकर विवाद हुआ है। वीडियो में खुद युवा अपने आप को स्थानीय बताया और टोल कर्मचारियो ने उनकी आईड़ी मांगी थी। गाडी में एक एक युवक ने कहा वह टोल के पास बहबलपुर का रहने वाला है इसलिए गाडी को निकाल दिया जाए गाडी में चार युवक सवार थे। इसी दौरान टोल शुल्क को लेकर टोल कर्मचारियों के साथ विवाद बढ़ गया इसी बीच टोल मैनेजर संजय आ गए। युवक टोल बचाने के चक्कर में गाड़ी ले जाने लगे ते गाडी संजय के ऊपर चढ गई जिससे संजय घायल हो गया उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल मे ले जाया गया है जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। बरवाला थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल में होगा इसकी हर तथ्यों पर छानबीन की जा रही है।
Jun 23, 2026 | 04:27 PM IST

कतर की रास लफ़्फ़ान फ़ैक्ट्री में हुए धमाके पर MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल का बयान

कतर की रास लफ़्फ़ान फ़ैक्ट्री में हुए धमाके पर MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने कहा, “यह बहुत बुरी घटना है जिसमें 12 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। दूसरे देशों के भी कई लोग मारे गए। रास लफ़्फ़ान गैस फ़ील्ड में हुए धमाके में हमारे 12 नागरिक मारे गए। कई दूसरे लोग भी घायल हुए हैं। मुझे बताया गया है कि अलग-अलग देशों के करीब 66 लोग घायल हुए हैं। हमें अभी ठीक से नहीं पता कि उनमें से कितने भारतीय नागरिक हैं, लेकिन जो भी घायल हुए हैं, वे सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हम पार्थिव शरीर की पहचान और उन्हें भारत लाने के लिए लोकल अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम इस बहुत बुरी घटना में जान गंवाने वालों के परिवार वालों के भी संपर्क में हैं।”
Jun 23, 2026 | 03:45 PM IST

नोएडा में लेबर कैंप मे आग लगी, कोई हताहत नहीं

नोएडा में थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर गांव में बने एक लेबर कैंप में मंगलवार सुबह आग लग गई जिसे दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से बुझा लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब दमकल विभाग को सूचना मिली कि रायपुर गांव की एक इमारत में आग लग गई है जिसमें कई मजदूर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने आग बुझाने का काम शुरू किया तथा पांच गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है, हालांकि मजदूरों का काफी सामान जल गया जिसमें कपड़े, खाने-पीने का सामान शामिल है।
शुरुआत में दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इमारत में अंदर फंसे हुए हैं, हालांकि बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि इमारत में कोई फंसा नहीं था। चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सुबह के समय खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने की वजह से यह आग लगी है। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह से वहां मौजूद गैस सिलेंडर फटने लगे, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। मजदूर रामकिशन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी होने वाली थी जिसके लिए उन्होंने काफी सामान इकट्ठा किया था, लेकिन सब जल गया। मजदूर रवि कुमार ने दावा किया कि उसकी सारी मेहनत की कमाई इस आग की घटना में खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर कुछ सामाजिक संगठनों ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था की।
Jun 23, 2026 | 03:44 PM IST

बेंगलुरु में पीजी मालिक की हमले में मौत, दो छात्र गिरफ्तार

बेंगलुरु में दो छात्रों द्वारा बैट से कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक ’पेइंग गेस्ट’ (पीजी) के मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान माधव माटले (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे कस्तूरीनगर मेन रोड के निकट स्थित माटले के पीजी के बाहर हुई। पुलिस ने बताया कि माटले ने कथित तौर पर आरोपियों के परिसर के भीतर नल के पानी से पैर धोने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि राकेश और डॉन ब्राइट सन पीजी परिसर में नल के पानी से अपने पैर धो रहे थे, जिस पर मालिक ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और जिस पीजी में यह घटना हुई, वहां नहीं रहते थे। उन्होंने बताया कि घटना के समय दोनों कथित तौर पर शराब के नशे में थे।
अधिकारी के अनुसार, इसी बीच माटले आरोपियों को मारने के लिए एक बैट लेकर आए। हालांकि, दोनों ने कथित तौर पर बैट छीन लिया और उससे माटले पर हमला कर दिया, जिससे चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में राममूर्ति नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, राकेश बी.कॉम. अंतिम वर्ष का छात्र है, जबकि डॉन ब्राइट सन ’बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ के प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Jun 23, 2026 | 11:49 AM IST

केशव मौर्य का अयोध्या दौरा रद्द

अयोध्या।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अयोध्या दौरा रद्द, लखनऊ अग्निकांड के बाद भाजपा ने आज अपने सारे कार्यक्रम किए हैं रद्द,आज राम मंदिर परिसर बने शेषावतार मंदिर के शिखर पर होना था ध्वजारोहण, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भी होना था शामिल, ध्वजारोहण कार्यक्रम पर भी संशय।
Jun 23, 2026 | 09:59 AM IST

पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक भूचाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष (Chairperson) के पद से हटाकर वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इसके तुरंत बाद बागी गुट ने ममता के भतीजे और पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया।

पार्टी में विभाजन: टीएमसी अब तीन धड़ों में बंटती दिख रही है। बागी गुट के नेता रितब्रत बनर्जी का दावा है कि कोलकाता के न्यू टाउन होटल में हुई बैठक में 60 से अधिक विधायक और कोलकाता नगर निगम के 70 पार्षद शामिल हुए थे।

बगावत की वजह: बागी गुट ने आरोप लगाया कि पार्टी के संविधान के तहत हर तीन साल में राष्ट्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन होना चाहिए था (आखिरी बार फरवरी 2022 में हुआ था), जो नहीं किया गया। इसलिए एक "संवैधानिक संकट" खड़ा हो गया था।

ममता गुट का पलटवार: ममता बनर्जी के वफादार नेताओं और कुणाल घोष ने इस पूरी कवायद को "कॉमेडी शो" और नौटंकी करार दिया है। हालांकि, लोकसभा में भी टीएमसी के 28 में से 20 सांसदों ने बागी होकर एनसीपीआई (NCPI) से हाथ मिला लिया है, जिससे ममता बनर्जी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
Jun 23, 2026 | 09:59 AM IST

लखनऊ अग्निकांड

लखनऊ के अलीगंज (सेक्टर-D) में सोमवार को कोचिंग सेंटर वाली 3-मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों (मुख्य रूप से छात्रों) की मौत के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

भ्रष्टाचार की खुली पोल: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के रिकॉर्ड से पता चला है कि इस अवैध और रिहायशी नक्शे पर बनी कमर्शियल बिल्डिंग को गिराने (Demolition Order) का आदेश साल 2016 में ही जारी हुआ था, लेकिन रसूख और सांठगांठ के चलते महज 2 महीने के भीतर उस ऑर्डर को वापस ले लिया गया।

कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद इस लापरवाही के लिए एलडीए के असिस्टेंट इंजीनियर (AE), जूनियर इंजीनियर (JE), फायर सर्विस ऑफिसर (FSSO) और बिजली विभाग के एक अधिशासी अभियंता को सस्पेंड कर दिया गया है।

गिरफ्तारी: पुलिस ने इमारत के संयुक्त मालिकों (राम कृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषार कृष्ण जयसवाल और सुरेश कुमार साहू) समेत 4 लोगों को गैर-इरादतन हत्या (BNS धारा 105 और 110) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
Jun 23, 2026 | 09:58 AM IST

भारत के लिए बड़ी राहत- अमेरिका ने 21 अगस्त तक ईरानी तेल से हटाया प्रतिबंध

प्रतिबंध हटने के बाद अब भारत के लिए ईरान से सस्ता कच्चा तेल खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। प्रतिबंधों से पहले भारत अपनी जरूरत का 10% से ज्यादा तेल ईरान से खरीदता था। चूंकि भारतीय रिफाइनरियां ईरानी कच्चे तेल के अनुकूल हैं, इसलिए भारत बहुत जल्द ईरान से तेल आयात फिर से शुरू कर सकता है, जिससे देश में ईंधन की कीमतें काबू में आ सकती हैं।
Jun 23, 2026 | 09:58 AM IST

अमेरिका ने 21 अगस्त तक ईरानी तेल से हटाया प्रतिबंध

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता में बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 21 अगस्त 2026 तक (60 दिनों के लिए) ईरानी कच्चे तेल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटा दिए हैं।

इस अंतरिम राहत के बदले ईरान इस बात पर सहमत हुआ है कि वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को अपने परमाणु केंद्रों की जांच करने देगा और 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) से अंतरराष्ट्रीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देगा।
Jun 23, 2026 | 09:58 AM IST

देश में बारिश की कमी

मॉनसून के दो हफ्ते लेट होने की वजह से देश में फिलहाल कुल 43% बारिश की कमी (Deficit) दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा मार मध्य भारत पर पड़ी है जहां 67% कम पानी बरसा है।
Jun 23, 2026 | 09:58 AM IST

मुंबई में बारिश

मुंबई में सोमवार को जो तेज बारिश और गरज देखने को मिली, वे दरअसल प्री-मॉनसून बौछारें थीं। मॉनसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हालातों को देखते हुए बीएमसी (BMC) ने मुंबई के लिए ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
Jun 23, 2026 | 09:57 AM IST

मॉनसून की सुस्ती टूटी: अगले 48 घंटों में मुंबई में देगा दस्तक, अलर्ट जारी

कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। हालांकि, दिल्ली और यूपी में मॉनसून जुलाई के पहले हफ्ते तक ही पहुंचेगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अभी नहीं बना है।
संबंधित खबरें

आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती, किया प्रदर्शन, 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

जालंधर में गृह मंत्री शाह की रैली को बम से निशाना बनाने की धमकी, ई-मेल में लिखा-स्कूल-मंदिर उड़ा देंगे

कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? अखिलेश ने बनाया राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार, रामगोपाल यादव संग भरेंगे पर्चा

आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने वालों पर CBI का शिकंजा...यूपी चुनाव को लेकर कल बीजेपी की बड़ी बैठक, निर्वाचन आयोग मामले पर विपक्ष की साझा अभियान की तैयारी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी