LIVE
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: केंद्र और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत आज से फिर से शुरू होगी...ब्रसेल्स में EU-मिस्र समिट, किंग चार्ल्स वेटिकन जाएंगे
यूरोपियन यूनियन और इजिप्ट का पहला समिट ब्रसेल्स में होने वाला है, जिसमें एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन EU को रिप्रेजेंट करेंगे। इस बीच, किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला कैथोलिक चर्च के जुबली ईयर को मनाने के लिए वेटिकन जाएंगे। यह 500 सालों में पहली बार होगा जब कोई ब्रिटिश राजा पब्लिक में ऐसे पहुंचेंगे और प्राथना करेंगे। इधर भारत में केंद्र और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत आज से फिर से शुरू होगी। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का सामना आज इंग्लिश टीम से होगा। पढ़ें- देश विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
-EU-इजिप्ट समिट होगा
-किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला वेटिकन जाएंगे
-केंद्र-लद्दाख बातचीत फिर से शुरू होगी
-2025 ODI विमेंस वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
OCT 22, 2025 22:04 IST
द्वारका के मैजेस्टिक अपार्टमेंट में लगी आग, घर में मौजूद 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
राष्ट्रीय राजधानी द्वारका की मैजेस्टिक अपार्टमेंट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग के समय घर में सिर्फ दो छोटे बच्चे मौजूद थे। अपार्टमेंट में लगी आग को देख मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और घर में मौजूद दोनों बच्चों को बाहर निकाला। यह घटना मैजेस्टिक अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 401 की है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
OCT 22, 2025 20:06 IST
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर तालिबान सरकार का स्पष्टीकरण
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा के बयानों को तालिबान सरकार ने खारिज किया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि इस्लामी अमीरात (तालिबान सरकार) के रक्षा मंत्री ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जो बातें कहीं थीं, उनकी गलत व्याख्या की जा रही है। रक्षा मंत्रालय स्पष्ट करता है कि पाकिस्तान के साथ किसी तरह का कोई नया समझौता नहीं हुआ है। यह बयान केवल दोनों देशों के बीच पारस्परिक सम्मान और सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में था। किसी भी सैन्य, खुफिया (इंटेलिजेंस) या बुनियादी ढांचे से जुड़ा कोई समझौता नहीं किया गया है। मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों का उपयोग किया जाएगा, लेकिन यह कहना कि कोई औपचारिक समझौता हुआ है, पूरी तरह गलत है।
OCT 22, 2025 17:26 IST
पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए
पाकिस्तान की नौसेना ने अरब सागर में दो नावों से लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये हैं। 47 राष्ट्रों की नौसैनिक साझेदारी वाले, संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) की तरफ से यह जानकारी दी गयी। सीएमएफ में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले ‘संयुक्त कार्य बल 150’ के प्रत्यक्ष समर्थन में काम कर रहे पाकिस्तानी नौसेना के पोत यारमुक ने 16 अक्टूबर को शुरू हुए अल मसमक अभियान के दौरान अरब सागर में 972,400,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। सीएमएफ 47 देशों की नौसैनिक साझेदारी वाला बल है जो विश्व के महत्वपूर्ण नौवहन मार्गों को शामिल करते हुए 32 लाख वर्ग मील जलीय क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देता है। सीएमएफ ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पीएनएस यारमुक ने दो नौकाओं को रोका, जो स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) का प्रसारण नहीं कर रही थीं, बाद में उनकी पहचान हुई कि उनकी कोई राष्ट्रीयता नहीं है।
OCT 22, 2025 16:44 IST
प्रत्यर्पण के बाद मेहुल चोकसी की भारत में निष्पक्ष सुनवाई का कोई जोखिम नहीं : बेल्जियम की अदालत
बेल्जियम की एक अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि ऐसा कोई जोखिम नहीं है कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के मामले में उसके प्रत्यर्पण के बाद भारत में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी। अदालत ने यह रेखांकित किया कि वह यातना, अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार का सामना करने के किसी भी ‘‘गंभीर जोखिम’’ के दावे को साबित करने में विफल रहा है। एंटवर्प में अपील न्यायालय की चार सदस्यीय पीठ को एंटवर्प जिला अदालत के ‘प्री-ट्रायल चैंबर’ द्वारा 29 नवंबर, 2024 को जारी किए गए आदेशों में कोई खामी नहीं मिली, जिसमें चोकसी के प्रत्यर्पण की अनुमति दी गई है। जिला अदालत ने 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को मुंबई की विशेष अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट को ‘‘लागू होने योग्य’’ बताया था, जिसे अपील अदालत ने 17 अक्टूबर के अपने आदेश में बरकरार रखा है। सबूतों के अभाव से संबंधित तीसरे वारंट को बेल्जियम की अदालत ने स्वीकार नहीं किया था। अपील अदालत ने माना है कि चोकसी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज उसके इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं कि वह एक राजनीतिक हस्तक्षेप का शिकार हो सकता है।
OCT 22, 2025 15:09 IST
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बुधवार को लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें दृढ़ता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया।
सिंह ने यहां आयोजित एक समारोह में प्रादेशिक सेना में सेवारत स्टार भाला फेंक खिलाड़ी को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद रैंक का प्रतीक चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और बल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2021 में उन्हें सूबेदार और 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया।
सिंह ने यहां आयोजित एक समारोह में प्रादेशिक सेना में सेवारत स्टार भाला फेंक खिलाड़ी को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद रैंक का प्रतीक चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और बल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2021 में उन्हें सूबेदार और 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया।
OCT 22, 2025 15:08 IST
सिक्किम सरकार ने NG-10 बार-बार बंद किए जाने पर nhidcl को पत्र लिखा
सिक्किम सरकार ने एनएच-10 को बार-बार बंद किए जाने के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को पत्र लिखा और कहा कि इस तरह राजमार्ग को बंद करने से पर्यटन प्रभावित होता है। राज्य सरकार ने यह भी दावा किया कि रखरखाव और छोटे-मोटे मरम्मत के काम के लिए राजमार्ग को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद किया जाता है, जिससे सिक्किम के लोगों को आने-जाने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
OCT 22, 2025 15:07 IST
अधिकारी जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, कराएं त्वरित समाधान: आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों की समस्या सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टि परक समाधान कराएं। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराएगी।
OCT 22, 2025 13:55 IST
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के चारधामों के रूप में प्रसिद्ध मंदिरों में से एक गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। सर्दियों में छह माह मंदिर के बंद रहने के दौरान श्रद्धालु मां गंगा की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में कर सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट पूर्वाहन 11:36 पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
OCT 22, 2025 13:54 IST
राष्ट्रपति मुर्मू ने सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति विशेष काफिले के साथ पूर्वाह्न करीब 11 बजे पंबा पहुंचीं। उन्होंने पंबा नदी के पानी से अपने पैर धोए और फिर भगवान गणपति मंदिर सहित आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद गणपति मंदिर के मेलशंती (मुख्य पुजारी) विष्णु नंबूदरी ने 'केट्टुनिरा मंडपम' में काली साड़ी पहने मुर्मू की पवित्र पोटली या 'इरुमुदिकेट्टू' भरी। जिला अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति के अलावा उनके एडीसी सौरभ एस नायर, निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विनय माथुर और दामाद गणेश चंद्र होम्ब्रम को भी पवित्र पोटली दी गई।
OCT 22, 2025 13:54 IST
बलिया में किशोरी से दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी पकड़ा गया
बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (बैरिया) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 11 अक्टूबर को कोचिंग के लिए जा रही थी, तभी उसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव के 16 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया।
OCT 22, 2025 13:53 IST
लूव्र संग्रहालय दिनदहाड़े चोरी की वारदात के तीन दिन बाद फिर से खुला
पेरिस का लूव्र संग्रहालय दिनदहाड़े चोरी की वारदात के बाद बुधवार सुबह दोबारा खोला गया। तीन दिन पहले चोरों ने संग्रहालय की एक खिड़की तोड़कर फ्रांसीसी शाही आभूषण चुरा लिए थे। जिस अपोलो कक्ष में चोरी हुई थी, वह आगंतुकों के लिए बंद रहा, जबकि संग्रहालय के कांच के पिरामिड वाले प्रवेश द्वार के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। लूव्र संग्रहालय आमतौर पर मंगलवार को बंद रहता है और चोरी की जांच के कारण यह रविवार से बंद था। चोरी की घटना के संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और चुराए गए आभूषण अभी तक बरामद नहीं हुए हैं।
OCT 22, 2025 11:56 IST
महाराष्ट्र: ठाणे में पार्किंग को लेकर चालकों के बीच झड़प में 30 ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पार्किंग मुद्दे को लेकर चालकों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में 30 ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को काशीगांव के निकट हुई घटना के बाद पुलिस ने दंगा करने के आरोप में 15 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और पांच ऑटोरिक्शा चालकों को हिरासत में लिया।
OCT 22, 2025 11:55 IST
अच्छी लय में दिख रहे हैं कोहली और रोहित: कोटक
रोहित शर्मा और विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक उनकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि ये सीनियर खिलाड़ी अच्छी लय में हैं और अगले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
OCT 22, 2025 11:55 IST
कोलकाता, हावड़ा में वायु गुणवत्ता 'खराब' रही
कोलकाता और हावड़ा शहर में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ रही। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्ल्यूबीपीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि जादवपुर स्थित वायु निगरानी स्टेशन पर सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 (पीएम 2.5) और बल्लीगंज में 141 (पीएम 2.5) था।
सिंथी क्षेत्र में रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय में एक्यूआई 142 दर्ज किया गया जबकि कोलकाता के निकट स्थित न्यू टाउन में यह 165 था।
उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे फोर्ट विलियम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 था, जबकि निकटवर्ती हरित क्षेत्र विक्टोरिया में वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 रहा।
रवींद्र सरोवर वायु निगरानी स्टेशन पर सुबह नौ बजे एक्यूआई 128 दर्ज किया गया। मंगलवार को जादवपुर में एक्यूआई 207 था जबकि बल्लीगंज में यह 213 था, जो सोमवार आधी रात के क्रमशः 159 और 134 से काफी अधिक है। मंगलवार आधी रात को हावड़ा के बेलूर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 213 था, जबकि हावड़ा के शिबपुर बॉटनिकल गार्डन क्षेत्र के कथित हरित बफर क्षेत्र में भी यह 195 था।
सिंथी क्षेत्र में रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय में एक्यूआई 142 दर्ज किया गया जबकि कोलकाता के निकट स्थित न्यू टाउन में यह 165 था।
उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे फोर्ट विलियम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 था, जबकि निकटवर्ती हरित क्षेत्र विक्टोरिया में वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 रहा।
रवींद्र सरोवर वायु निगरानी स्टेशन पर सुबह नौ बजे एक्यूआई 128 दर्ज किया गया। मंगलवार को जादवपुर में एक्यूआई 207 था जबकि बल्लीगंज में यह 213 था, जो सोमवार आधी रात के क्रमशः 159 और 134 से काफी अधिक है। मंगलवार आधी रात को हावड़ा के बेलूर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 213 था, जबकि हावड़ा के शिबपुर बॉटनिकल गार्डन क्षेत्र के कथित हरित बफर क्षेत्र में भी यह 195 था।
OCT 22, 2025 09:51 IST
महाराष्ट्र: लोकल बॉडी इलेक्शन में कांग्रेस अकेले लड़ेगी
कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि महाराष्ट्र में आनेवाले स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ना चाहेगी। उन्होंने कहा, 'उद्दव जी के साथ हम साथ रहे है, राज ठाकरे का महाविकासअघाड़ी से कोई नाता नहीं है अगर उद्दव जी अपनी पार्टी में लेना चाहते है , उनका मामला है , हम लोकल बाडी इलेक्शन में हम किसी के साथ मिलकर नहीं लड़ना चाहते, हम लोकल बॉडी इलेक्शन में शिवसेना और उद्दव ठाकरे के साथ भी गठबंधन नहीं करेंगे।'
OCT 22, 2025 09:48 IST
नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल (ऑनरेरी) रैंक से होंगे सम्मानित
जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा को आज लेफ्टिनेंट कर्नल (ऑनरेरी) रैंक दिया जाएगा। आज दोपहर 12 बजे पाइपिंग सेरेमनी होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी चीफ की मौजूदगी में उन्हें सम्मान देंगे।
OCT 22, 2025 08:33 IST
दिल्ली हिट एंड रन का मामला
दिल्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है । राजौरी गार्डन थाने की कुछ दूरी पर बेकाबू कार ने एक स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर। घटना के बाद मौके से कार छोड़कर कार चालक फरार हुआ । स्कूटी सवार घायल हुआ जिसको आसपास मौजूद लोगों ने हॉस्पिटल भेजा जिसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की जांच की और कार को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
OCT 22, 2025 07:58 IST
EU-इजिप्ट समिट होगा
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट, एंटोनियो कोस्टा, यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट, उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मिलकर समिट में EU को रिप्रेजेंट करेंगे, जबकि प्रेसिडेंट अब्दुल फत्ताह अल-सिसी पहले EU-इजिप्ट समिट में इजिप्ट की तरफ से हिस्सा लेंगे। यह ब्रसेल्स में होगी। समिट पूरी तरह से EU-इजिप्ट के रिश्ते को मजबूत करने पर फोकस करेगी।
OCT 22, 2025 07:58 IST
किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला वेटिकन जाएंगे
किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला पहली बार पोप लियो XIV से मिलने वेटिकन जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, किंग पोप के साथ प्रार्थना करेंगे। 500 सालों में यह पहली बार होगा जब कोई ब्रिटिश राजा पहली बार सबके सामने प्रार्थना करेगा।
OCT 22, 2025 07:58 IST
केंद्र-लद्दाख बातचीत फिर से शुरू होगी
केंद्र और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच जरूरी बातचीत, जो पहले रद्द कर दी गई थी, आज फिर से शुरू होने वाली है। लेह एपेक्स बॉडी के लीडर चेरिंग दोरजी लकरूक ने आज लेह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्र ने बातचीत फिर से शुरू करने की तारीख बता दी है।
लद्दाख के मुख्य नेता होम मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिलने के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं। आठ सदस्यों वाले डेलीगेशन में कौन: इसमें लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) दोनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ MP मोहम्मद हनीफा जान और वकील हाजी मुस्तफा शामिल हैं।
लद्दाख के मुख्य नेता होम मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिलने के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं। आठ सदस्यों वाले डेलीगेशन में कौन: इसमें लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) दोनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ MP मोहम्मद हनीफा जान और वकील हाजी मुस्तफा शामिल हैं।
