LIVE

आज की ताजा खबर: नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, ब्राजील में भीषण तूफान का कहर, 3 लोगों की मौत

आज की ताजा खबर 22 नवंबर 2026: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचेंगे। यह मार्च में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेशी द्विपक्षीय यात्रा है। इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।

आज की ताजा खबर: नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, ब्राजील में भीषण तूफान का कहर, 3 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर: नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, ब्राजील में भीषण तूफान का कहर, 3 लोगों की मौत

आज की ताजा खबर 22 नवंबर 2026: ब्राजील के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार तड़के आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई। 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चली हवाओं ने हजारों घरों को नुकसान पहुंचाया। तूफान की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।

नाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में लॉरेन डार्कसन के नेतृत्व वाली नई कंजर्वेटिव सरकार के मंत्रिमंडल में तीन पंजाबी मूल के नेताओं को जगह मिली है। इनके अलावा चार पंजाबियों को संसदीय सचिव नियुक्त किया गया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचेंगे। यह मार्च में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेशी द्विपक्षीय यात्रा है।

NOV 22, 2026 06:46 IST

तंत्र मंत्र में 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या

बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ बुलन्दशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के भूड़ इलाके में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की तंत्र मंत्र क्रिया के चलते पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने बच्ची की हत्या कर दी, और बच्ची के शव को मकान में बंद कर महिला मौके से फरार हो गई।
NOV 22, 2026 06:41 IST

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचेंगे। यह मार्च में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेशी द्विपक्षीय यात्रा है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के व्यापक सहयोगी साझेदारी की समीक्षा का महत्वपूर्ण अवसर होगी। इसका मकसद दोनों देशों के लोगों के लिए आपसी लाभ बढ़ाना है।
NOV 22, 2026 06:41 IST

कनाडा में पंजाबियों का दबदबा कायम

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में लॉरेन डार्कसन के नेतृत्व वाली नई कंजर्वेटिव सरकार के मंत्रिमंडल में तीन पंजाबी मूल के नेताओं को जगह मिली है। इनके अलावा चार पंजाबियों को संसदीय सचिव नियुक्त किया गया है। मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल करने के करीब एक महीने बाद कंजर्वेटिव पार्टी ने सरकार का गठन किया है। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री लारेन डार्कसन समेत 24 मंत्रियों और 12 संसदीय सचिवों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
NOV 22, 2026 06:41 IST

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचेंगे। यह मार्च में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेशी द्विपक्षीय यात्रा है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के व्यापक सहयोगी साझेदारी की समीक्षा का महत्वपूर्ण अवसर होगी। इसका मकसद दोनों देशों के लोगों के लिए आपसी लाभ बढ़ाना है।
NOV 22, 2026 06:40 IST

Brazil Storm: ब्राजील में भीषण तूफान का कहर, 5 हजार घर तबाह

ब्राजील के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार तड़के आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई। 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चली हवाओं ने हजारों घरों को नुकसान पहुंचाया। तूफान की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे दो सुल राज्य के तुपांसिरेता (Tupancireta) शहर में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे भीषण तूफान आया। इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है। तूफान का असर इतना भयानक था कि एक घंटे से भी कम समय में शहर की तस्वीर बदल गई। करीब 5,000 घर तबाह हो गए और सड़कों पर पेड़ उखड़कर गिर गए।