LIVEआज की ताजा खबर 22 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: कनाडा ने निज्जर हत्याकांड पर अपने देश की मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन, तीन देशों की यात्रा के बाद भारत आ रहे पीएम मोदी; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 22 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की कथित साजिश को लेकर कनाडाई मीडिया की खबर पर अब कनाडा बैकफुट पर आ गया है। कनाडा ने दबाव में आकर आखिरकार निज्जर की हत्या को पीएम मोदी, एनएसए डोभाल से जोड़ने वाली मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा दौरान उन्होंने भारत-कैरेबियाई समुदाय शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। वह नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की अपनी पांच दिवसीय और तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में यहां आए थे। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमले में मध्यवर्ती रेंज की एक नयी मिसाइल का परीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन को जिन देशों ने अपनी मिसाइल रूस के खिलाफ दागने की अनुमति दी है, उनके विरूद्ध मास्को अपनी नयी मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के वृन्दावन में आयोजित धर्म संसद में धर्म आधारित मांगों के छह प्रस्ताव पारित किए गये। संतों ने सरकार से जल्द ही इन मांगों पर अमल कराने की मांग की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया जिससे सी 2 कोच का शीशा टूट गया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

आज की ताजा खबर 22 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: कनाडा ने निज्जर हत्याकांड पर अपने देश की मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन, तीन देशों की यात्रा के बाद भारत आ रहे पीएम मोदी; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 22 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की कथित साजिश को लेकर कनाडाई मीडिया की खबर पर अब कनाडा बैकफुट पर आ गया है। कनाडा ने दबाव में आकर आखिरकार निज्जर की हत्या को पीएम मोदी, एनएसए डोभाल से जोड़ने वाली मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा दौरान उन्होंने भारत-कैरेबियाई समुदाय शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। वह नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की अपनी पांच दिवसीय और तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में यहां आए थे। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमले में मध्यवर्ती रेंज की एक नयी मिसाइल का परीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन को जिन देशों ने अपनी मिसाइल रूस के खिलाफ दागने की अनुमति दी है, उनके विरूद्ध मास्को अपनी नयी मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है।
आज की अहम और बड़ी खबरें पढ़ें
- कनाडा ने दबाव में आकर निज्जर हत्या मामले में अपने देश की मीडिया रिपोर्टों का किया खंडन
- तीन देशों की यात्रा पूरी कर भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, ऐतिहासिक रहा दौरा
- रूस ने यूक्रेन पर हमले में मध्यवर्ती रेंज की नयी मिसाइल का परीक्षण किया: पुतिन
- मतगणना से पहले एमवीए नेता जयंत पाटिल, संजय राउत, थोराट ने की बैठक
- मोदी ने गुयाना की अपनी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
- वृन्दावन की धर्म संसद में छह प्रस्ताव पारित, केंद्र सरकार से लागू करने की मांग
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live UpdatesJharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updatesन्यायालय ‘ग्रैप-4' प्रतिबंधों में ढील देने के संबंध में 25 नवंबर को करेगा विचार
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह 25 नवंबर को इस बात पर विचार करेगा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में गिरावट को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में प्रदूषण को काबू करने के लिए लगाए गए ‘ग्रैप-4’ प्रतिबंधों में ढील दी जाए या नहीं। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने ‘ग्रैप-4’ प्रतिबंधों, विशेष रूप से दिल्ली में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने से संबंधित प्रतिबंध के खराब कार्यान्वयन पर नाराजगी व्यक्त की। पहली बार 2017 में लागू की गई चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) स्थिति की गंभीरता के अनुसार राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताती है।
सजा खत्म करने के लिए आसाराम बापू ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार
आसाराम बापू ने राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। आसाराम को बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर महाराष्ट्र: सांगली में फार्मा कंपनी में गैस रिसाव से 3 की मौत, 9 घायल
सांगली जिले में एक दवा कंपनी में गैस रिसाव की घटना में दो महिलाओं और एक चौकीदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए, एक अधिकारी ने कहा । पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से एक फैक्ट्री का मालिक है, जिसकी हालत गंभीर है। यह घटना गुरुवार रात सांगली जिले के कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी में हुई । मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की एक टीम मौके पर है।
लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़े में किशोर ने व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या की
मुंबई में लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े के बाद 16 वर्षीय किशोर ने रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कुर्ला रेलवे पुलिस ने बुधवार को किशोर को हिरासत में ले लिया और हमले के संबंध में उसके बड़े भाई को गिरफ्तार किया। हमले की यह घटना 15 नवंबर को मध्य रेलवे के घाटकोपर स्टेशन पर हुई थी।
वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राजनीतिक दोषारोपण नहीं, सामूहिक प्रतिक्रिया की जरूरत: राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर भारत में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस संकट से निपटने के लिए राजनीतिक दोषारोपण नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक रूप से कदम उठाना होगा। उन्होंने वायु प्रदूषण से जुड़ा एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया जिसमें वह इस संकट के असर के बारे में बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘उत्तर भारत में वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपातकाल है। यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट है जो हमारे बच्चों का भविष्य छीन रहा है और बुजुर्गों का दम घोंट रहा है। यह एक पर्यावरणीय और आर्थिक आपदा है जो अनगिनत जिंदगियों को बर्बाद कर रही है।’’
नर्सिंग छात्रा आत्महत्या मामला: केरल में तीन छात्राएं गिरफ्तार
केरल के पथनमथिट्टा जिले में पिछले सप्ताह नर्सिंग की एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन छात्राओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चुट्टीपारा स्थित एसएमई नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा अम्मू सजीव (22) की सहपाठी रही तीन छात्राओं को गिरफ्तार किया गया है। घटना 15 नवंबर की रात को पथनमथिट्टा जिले के चुट्टीपारा स्थित एसएमई नर्सिंग कॉलेज में हुई। मूल रूप से तिरुवनंतपुरम की निवासी अम्मू सजीव ने कथित तौर पर छात्रावास भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या से पहले सजीव ने अपनी डायरी में लिखा था, ‘‘मैंने हार मान ली है।’’ लड़की के पिता सजीव ने पूर्व में कॉलेज प्रधानाचार्य से शिकायत की थी कि उनकी बेटी को उसके सहपाठी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने बताया कि शिकायत में नामित छात्राओं को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से दो मूल रूप से कोट्टायम की निवासी हैं जबकि एक कोल्लम की रहने वाली है। सूत्रों ने बताया, ‘‘छात्राओं को गिरफ्तार कर लिया गया है... विस्तृत पूछताछ और जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं।’’ राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी केरल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।
मणिपुर के बिष्णुपुर में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि शुक्रवार सुबह मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। पुलिस ने बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह भूकंप सुबह 4:42 बजे आया और बिष्णुपुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर 24.64 डिग्री उत्तर अक्षांश और 93.83 डिग्री पूर्व देशांतर पर केंद्रित था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा, "EQ of M: 3.6, दिनांक: 22/11/2024 04:42:37 IST, अक्षांश: 24.64 N, देशांतर: 93.83 E, गहराई: 10 किमी, स्थान: बिष्णुपुर, मणिपुर।"
संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के बोर्ड ने पूर्ण सहयोग नहीं करने पर ईरान की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के बोर्ड ने पूर्ण सहयोग नहीं करने को लेकर बृहस्पतिवार को ईरान की निंदा की। ‘इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी’ (आईएईए) ने तेहरान से दो स्थानों पर पाए गए यूरेनियम कणों की लंबे समय से जारी जांच के संबंध में भी जवाब देने को कहा है। ईरान ने इन स्थानों को परमाणु स्थल घोषित नहीं किया है। प्रस्ताव पर मतदान की बंद कमरे में हुई प्रक्रिया में शामिल राजनयिकों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि आईएईए बोर्ड के 19 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया, जबकि रूस, चीन और बुर्किना फासो ने इसका विरोध किया और 12 देशों ने इसमें भाग नहीं लिया और एक ने मतदान नहीं किया। यह प्रस्ताव फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने पेश किया और अमेरिका ने इसका समर्थन किया। यह प्रस्ताव इस सप्ताह की शुरुआत में पेश की गई एक गोपनीय रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट में आईएईए ने कहा था कि ईरान ने परमाणु गतिविधियों पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय नियमों की अवहेलना की है और अपने यूरेनियम के भंडारण को लगभग हथियार-ग्रेड स्तर तक बढ़ा दिया है।
उत्तर प्रदेश: पर्यटकों को करीब से बाघ दिखाने पर दो नेचर गाइड और दो चालक निलंबित
पीलीभीत बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में सफारी के दौरान नियमों का उल्लंघन कर पर्यटकों को करीब से बाघ दिखाने के आरोप में दो गाइड और दो चालकों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अभयारण्य के उप निदेशक मनीष सिंह ने माहोद रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सहेंद्र यादव से रिपोर्ट मांगी थी। उप निदेशक मनीष सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रिपोर्ट में मामला सही पाया गया जिसके बाद बृहस्पतिवार को दो नेचर गाइड और सफारी के दो चालकों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया।’’ सिंह ने बताया कि बुधवार को कुछ सफारी वाहन पर्यटकों को लेकर महोद रेंज से गुजर रहे थे, तभी उन्हें एक बाघ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही, अन्य सफारी वाहन भी मौके पर पहुंच गए और बाघ को घेर लिया, जबकि पर्यटकों ने उसकी तस्वीरें खींचीं और वीडियो रिकॉर्ड किया। अधिकारियों के अनुसार, वाहन चालक बाघ के बहुत करीब चले गए थे जो नियमों का उल्लंघन है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब' श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में बनी रही तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया। दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से नौ में एक्यूआई ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, ये केंद्र आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार और वजीरपुर हैं। चार सौ या इससे अधिक एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है और इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को पहली बार ‘‘अत्यंत गंभीर’’ श्रेणी को पार कर गई, जिसके बाद सोमवार सुबह ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत चरण चार के प्रतिबंध लागू किए गए। इन उपायों में निर्माण और तोड़ फोड़ की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, स्कूल बंद करना तथा वाहनों पर सख्त प्रतिबंध शामिल हैं। सुबह 8:30 बजे दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरा दिन हल्की धुंध छाई रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
मणिपुर: निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि सातों आरोपियों को पिछले दो दिन में गिरफ्तार किया गया और जांच जारी है। प्रदर्शनकारियों ने छह लापता व्यक्तियों के शव बरामद होने के बाद 16 नवंबर को राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि इससे पहले विधायकों और मंत्रियों के विभिन्न आवासों पर आगजनी करने के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
अदाणी मामले से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त हैं: अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत नींव पर टिके हैं तथा वह भारतीय अरबपति गौतम अदाणी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त है। ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बृहस्पतिवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रशासन अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों से अवगत है। अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया है। पियरे ने कहा, ‘‘जाहिर है कि हम इन आरोपों से अवगत हैं और मैं आपको अदाणी समूह पर लगे आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एसईसी (प्रतिभूति और विनिमय आयोग) और डीओजी (न्याय विभाग) से संपर्क करने के लिए कहूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के संबंधों के बारे में मैं यही कहूंगी कि हमारा मानना है कि ये संबंध हमारे लोगों के आपसी संबंधों और कई वैश्विक मुद्दों को लेकर सहयोग पर आधारित एक बेहद मजबूत नींव पर टिके हैं।’’ प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘हमारा मानना है और हमें भरोसा है कि हम इस मुद्दे को उसी तरह सुलझा लेंगे, जैसे कि हमने अन्य मुद्दों को सुलझाया है। इनके (आरोपों के बारे में) बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एसईसी और डीओजे से सीधे बात कर सकते हैं लेकिन हमारा मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध एक मजबूत नींव पर बने हैं।’’
दिल्ली में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का दूसरा और तीसरा सबसे कम तापमान रहा। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान साल 2023 में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। कोहरे की चादर में लिपटे और सर्द हवा से परेशान शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के वक्त आर्द्रता का स्तर 80 से 64 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जिसका औसत पीएम 2.5 स्तर 243.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है और सप्ताह-दर-सप्ताह प्रदूषण में 19.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
संस्कृति, व्यंजन, क्रिकेट भारत-गुयाना को आपस में जोड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संस्कृति, खान-पान तथा क्रिकेट भारत और गुयाना को जोड़ते हैं और ये समानताएं दोनों देशों के बीच मित्रता का मजबूत आधार हैं। गुयाना में बृहस्पतिवार को एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय-गुयाना समुदाय की सराहना की साथ ही कैरेबियाई राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा मूल्य मित्रता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से तीन चीजें- संस्कृति, खानपान और क्रिकेट भारत और गुयाना के दिलों को जोड़ती हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों को अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘हम विविधता को केवल समायोजित करने के नहीं, बल्कि जश्न मनाने के आधार के रूप में देखते हैं। हमारे देश ये दिखाते हैं कि सांस्कृतिक विविधता हमारी ताकत है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘क्रिकेट के प्रति प्रेम भी हमारे देशों को आपस में जोड़ता है। यह सिर्फ एक खेल नहीं है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमारी राष्ट्रीय पहचान में गहराई से समाया हुआ है।’’ उन्होंने भारतीय-गुयाना समुदाय की सराहना करते हुए कहा , ‘‘आपने स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी है। आपने गुयाना को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए काम किया है।’’
ट्रंप ने फ्लोरिडा की पूर्व अटॉर्नी जनरल बॉन्डी को अटॉर्नी जनरल नामित किया
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा की पूर्व अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को अमेरिका के अटॉर्नी जनरल पद के लिए नामित किया है। पूर्व सांसद मैट गेट्ज ने बृहस्पतिवार को इस पद के लिए नामांकन प्रक्रिया से हटने की घोषणा की जिसके बाद ट्रंप ने फ्लोरिडा की पूर्व अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को नामित किया। ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे फ्लोरिडा की पूर्व अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को अमेरिका के अगले अटॉर्नी जनरल के रूप में नामित करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि बॉन्डी ने लगभग 20 वर्षों तक अभियोजक के रूप में काम किया और उस दौरान उन्होंने ‘‘अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाया साथ ही फ्लोरिडा को लोगों के लिए सुरक्षित स्थान बनाया।’’ ट्रंप ने आरोप लगाया कि न्याय विभाग को उनके और रिपब्लिकन पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह सब अब और नहीं।’’
जेपी नड्डा ने मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा
देवरिया में नेहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
देवरिया जिले की पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के कारण दोनों आरोपी घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सात नवंबर को देवरिया जिले के थाना सुरौली क्षेत्र के गांव जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी अनुराग गुप्ता और आशीष पांडेय को मुखबिर की सूचना पर आज तड़के गांव मरकटिया के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी बयान के अनुसार इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के कारण दोनों घायल हो गए जिन्हें यहां महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसमें बताया गया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, तमंचा तथा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार नेहाल सिंह हत्याकांड में 12 नवंबर को भी मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया कि इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नेहाल सिंह हत्याकांड में करणी सेना की तरफ से पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया गया था, जिसमें शामिल एकौना थाना क्षेत्र के गांव हौली बलिया के निवासी विशाल सिंह की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर निवासी एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
पहले टेस्ट में भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, 5 रन पर गिरा पहला विकेट
भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी भारत के लिये पदार्पण करेंगे। आस्ट्रेलिया के लिये सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी पहली बार टेस्ट खेलेंगे। पांच रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिर गया। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस क्षेत्र में धुंध की एक पतली परत छाई
तीन देशों की यात्रा के बाद पीएम मोदी गुयाना से भारत के लिए रवाना