LIVEआज की ताजा खबर, 22 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, 10 जवानों की मौत, भारत में टी-20 मैच नहीं खेलेगा बांग्लादेश
आज की ताजा खबर लाइव, 22 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: चाईबास में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में भीषण मुठभेड में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चाईबासा के सरंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ग्रीनलैंड को लेकर दिखाई नरमी का असर ग्लोबल मार्केट्स में दिख रहा है। जहां, एक तरफ शेयर बाजारों में रैली देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ सेफ हेवेन एसेट्स गोल्ड और सिल्वर में भारी बिकवाली देखने को मिली है। उधर 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी विकासपुरी हिंसा मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार को बरी किया। इस हिंसा मामले मे दो लोगों को मौत हुई थी। दिल्ली में इस साल आयोजित होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। उसने लोगों को अलर्ट करते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में भारतीय उपमहाद्वीप वाले अल कायदा के आतंकवादी का तस्वीर जारी की है। वहीं सैन्य कार्रवाई से इनकार करने के कुछ घंटों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर NATO महासचिव मार्क रुटे के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की अपनी धमकी से पीछे हट गए,उधर ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है, 5 लोगों के खिलाफ नामजदएफआईआर हुई है। इस मामले में एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट, वॉटर पॉल्यूशन एक्ट और इंडियन पीनल कोड की कई धाराओं के तहत एक और FIR दर्ज की गई है। वहीं भारत-यूरोप त्रिपक्षीय फ्रेमवर्क की स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में हुई इस बैठक के बारे में बताया कि भारत और ईयू की रणनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उधर मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। यूपी में आज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इस हफ्ते हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के अनुसार इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। पहला गुरुवार को अपना प्रभाव डालेगा, वहीं दूसरे का असर 26 जनवरी के आसपास देखने को मिलेगा। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर

आज की ताजा खबर, 22 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, 10 जवानों की मौत, भारत में टी-20 मैच नहीं खेलेगा बांग्लादेश
आज की ताजा खबर 22 जनवरी 2026 (Aaj Ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी विकासपुरी हिंसा मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार को बरी किया। इस हिंसा मामले मे दो लोगों को मौत हुई थी वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। यूपी में आज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं चाईबास में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में भीषण मुठभेड में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चाईबासा के सरंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ग्रीनलैंड को लेकर दिखाई नरमी का असर ग्लोबल मार्केट्स में दिख रहा है। जहां, एक तरफ शेयर बाजारों में रैली देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ सेफ हेवेन एसेट्स गोल्ड और सिल्वर में भारी बिकवाली देखने को मिली है।
दिल्ली में इस साल आयोजित होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। उसने लोगों को अलर्ट करते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में भारतीय उपमहाद्वीप वाले अल कायदा के आतंकवादी का तस्वीर जारी की है। इस आतंकवादी का नाम मोहम्मद रहमान बताया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मोहम्मद रहमान एक वांछित आतंकवादी है। वहीं सैन्य कार्रवाई से इनकार करने के कुछ घंटों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर NATO महासचिव मार्क रुटे के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की अपनी धमकी से पीछे हट गए उधर भारत-यूरोप त्रिपक्षीय फ्रेमवर्क की स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में हुई इस बैठक के बारे में बताया कि भारत और ईयू की रणनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है, 5 लोगों के खिलाफ नामजदएफआईआर हुई है। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण और मकानों की गणना हेतु प्रश्नावली की अधिसूचना जारी
जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण और मकानों की गणना हेतु प्रश्नावली की अधिसूचना जारी
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण और मकानों की गणना हेतु प्रश्नावली की अधिसूचना जारी कर दी गई है। द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना की प्रश्नावली यथासमय अधिसूचित की जाएगी।
प्रधानमंत्री 23 जनवरी को केरल का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और उन्हें झंडी दिखाएंगे। ये परियोजनाएं रेल संपर्क, शहरी आजीविका, विज्ञान और नवाचार, लोक-केंद्रित सेवाएं और उन्नत स्वास्थ्य सेवा सहित प्रमुख सेक्टरों को कवर करती हैं। प्रधानमंत्री पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे और एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री तीन अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे, जिससे पूरे केरल में रेल संपर्क बेहतर होगा। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखेंगे।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, 10 जवानों की मौत
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सेना के 10 जवानों की जान चली गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना भदरवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप पर हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने इस हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन, जिसमें कुल 20 जवान सवार थे , यह वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास से गुजर रहा था और एक ऊंचाई वाली चौकी की ओर जा रहा था। इसी बीच, वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके से 10 जवानों के शव बरामद किए गए थे, वहीं, सात घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत में नहीं खेलेगा बांग्लादेश
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत और श्रीलंका की साझा मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत में नहीं खेलने का फैसला किया है। आईसीसी से अल्टीमेटम मिलने के बाद बीसीबी ने ढाका में आयोजित एक बैठक में ये फैसला किया। एएनआई द्वारा जारी किए गए बयान में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिंडेट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा, हम आईसीसी के साथ बातचीत जारी रखेंगे। हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन हम भारत में नहीं खेलेंगे। हम लड़ते रहेंगे। आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए। मुस्तफिजुर का मामला कोई अकेला मामला नहीं है। उस मामले में वे (भारत) ही अकेले फैसला लेने वाले थे।
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?
निर्वाचन आयोग ने टीवीके को चुनाव चिह्न 'सीटी' आवंटित किया
निर्वाचन आयोग ने अभिनेता और राजनीतिज्ञ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को 'सीटी' चुनाव चिह्न आवंटित किया है। एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पार्टी नेता सीटीआर निर्मल कुमार ने बताया कि प्रस्तावित दस प्रतीकों में से ‘सीटी’ विजय की प्राथमिकता वाला प्रतीक था। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, तमिलनाडु के लोगों की अपेक्षा है कि हमारा नेता मुख्यमंत्री बनें। इस दिशा में पहले कदम के रूप में यह प्रतीक दिया गया है। कुमार ने कहा कि पार्टी के गठन के दो साल होने के बाद, वर्ष 2026 का विधानसभा चुनाव 50 वर्षीय विजय की अध्यक्षता वाले टीवीके के लिए पहला चुनावी रण होगा। उन्होंने पार्टी की भारी जीत और विजय के मुख्यमंत्री बनने के प्रति भरोसा व्यक्त किया। अभिनेता विजय की वर्ष 2024 की फिल्म 'गोट' का मशहूर गीत "व्हिसल पोदु" (सीटी बजाओ) भी इस प्रतीक से मेल खाता है।
चुनाव आयोग का नया ऐप जारी, ज्ञानेश कुमार ने बताया भ्रामक सूचनाओं से मुकाबले का हथियार
New EC App Launched: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को मतदाताओं, अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लिए एक नया डिजिटल ऐप जारी किया और कहा कि यह भ्रामक सूचना का मुकाबला करने का एक हथियार है। उन्होंने नई दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों को उनकी भाषाओं में और उनके कानूनों के अनुसार इसी तरह का उपकरण विकसित करने में सहायता की पेशकश की। कुमार ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों ने भ्रामक सूचना के विषय पर चिंता जताईथी। उन्होंने ‘ईसीआईनेट’ (ECINET) को गलत सूचनाओं के प्रसार की चुनौती से निपटने के लिए एक औजार करार दिया क्योंकि इस पर चुनाव संबंधी सभी तथ्य उपलब्ध हैं। ‘ईसीआईनेट’ अपने 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन को एकीकृत करेगा और सभी चुनाव-संबंधी गतिविधियों के लिए एक एकल मंच प्रदान करेगा।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: छत्तीसगढ़ के कांकेर में रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मारी, वाहनों के आपसी भिड़ंत से 3 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल हाईवे 30 के ग्राम रतेसरा में हादसा हुआ।
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
Chhattisgarh Breaking: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में हुए ब्लास्ट में 6 मजदूरों की मौत
आज की ताजा खबर : छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बकुलाही में मौजूद रियल इस्पात स्टील प्लांट में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहीं गुरुवार 22 जनवरी को डीएसी कोल कीलन में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे कीलन के आसपास प्लेटफॉर्म पर सफाई कर रहे 6 श्रमिकों की गर्म कोयले से गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बजट 2026 से उम्मीदें: क्या बढ़ेगी इनकम टैक्स छूट सीमा?
आज की ताजा खबर : आम बजट 2026-27 आने में अब दो हफ्तों से भी कम समय बचा है। विशेषज्ञ और आम लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। क्या इस बार सरकार का फोकस नई टैक्स रिजीम पर होगा? हाउस रेंट अलाउंस (HRA), बीमा और होम लोन की छूट नई टैक्स रिजीम में शामिल करने से अधिक लोग इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए प्रेरित होंगे।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार बरी
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी विकासपुरी हिंसा मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार को बरी किया। इस हिंसा मामले मे दो लोगों को मौत हुई थी। इस मामले मे आरोपी पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने अपने बचाव में कहा था कि वह निर्दोष है, और कभी इसमें शामिल नहीं था और न ही सपने में भी शामिल हो सकता है। सज्जन कुमार ने कहा कि मेरे खिलाफ एक भी सबूत नहीं है।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: शेयर बाजार भागा, गोल्ड-सिल्वर हुए धड़ाम, सिल्वर ETF में 15% की बड़ी गिरावट
आज की ताजा खबर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ग्रीनलैंड को लेकर दिखाई नरमी का असर ग्लोबल मार्केट्स में दिख रहा है। जहां, एक तरफ शेयर बाजारों में रैली देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ सेफ हेवेन एसेट्स गोल्ड और सिल्वर में भारी बिकवाली देखने को मिली है। गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
आज की ताजा खबर : चाईबास में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में भीषण मुठभेड में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चाईबासा के सरंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: "हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं": ग्रीनलैंड पर बोले पुतिन
आज की ताजा खबर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को खरीदने की मांग से डेनमार्क परेशान है और NATO की एकता भी हिल गई है, ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उन्हें इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है।बुधवार देर रात नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में टीवी पर दिए गए अपने बयान में पुतिन ने कहा, "ग्रीनलैंड का क्या होता है, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।"
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस के लिए शुरू की ePL सेवा
आज की ताजा खबर : नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (ATPL) के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) सेवाओं की शुरुआत की। डीजीसीए ने इस पहल को अपनी डिजिटल परिवर्तन प्रक्रिया में एक अहम उपलब्धि बताया है, जिससे पायलट लाइसेंस प्रणाली अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और आधुनिक बनेगी।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: रणनीतिक भागीदारी को नई ऊंचाई पर ले गए भारत-EU
आज की ताजा खबर : तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच भारत और यूरोप अपने सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। इसी क्रम में भारत-यूरोप त्रिपक्षीय फ्रेमवर्क की स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में हुई इस बैठक के बारे में बताया कि भारत और ईयू की रणनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों पक्षों ने एक सहयोगात्मक त्रिपक्षीय ढांचे में काम करने पर सहमति जताई है।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: नोएडा इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में एक और मुकदमा दर्ज
आज की ताजा खबर : ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है, 5 लोगों के खिलाफ नामजदएफआईआर हुई है। इस मामले में एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट, वॉटर पॉल्यूशन एक्ट और इंडियन पीनल कोड की कई धाराओं के तहत एक और FIR दर्ज की गई है। इस मामले में अभय कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, अचल बोहरा और निर्मल कुमार समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और विश टाउन के भागीदारों के खिलाफ केस हुआ।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बारिश के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट, पहाड़ों में गिरेगी बर्फ
आज की ताजा खबर : उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कई जिले शीतलहर की चपेट में भी बने हुए हैं। सुबह-सुबह कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि दिल्ली, यूपी जैसे राज्यों में ठंड में काफी राहत मिली है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसके बाद फिर से ठंड में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।