LIVE

आज का मौसम, 22 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में आज करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Pooja KumariUpdated Jan 22, 2025, 16:52 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 22 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में आज करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

आज का मौसम, 22 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में आज करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत में आज मौसम करवट लेने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दिल्ली में भी आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यूपी में अगले दो दिन बादलों की आवाजाही हो सकती है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 22, 2025 16:34 IST

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहा मौसम का हाल?

हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट और गुरदासपुर में सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 22, 2025 13:50 IST

राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का सितम

राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय कस्बे माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 6.8 डिग्री, सिरोही और फतेहपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 22, 2025 12:11 IST

कोलकाता में मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक मौसम का रुख ऐसा ही रहने वाला है।
JAN 22, 2025 10:46 IST

श्रीनगर में आज भी शीतलहर का कहर जारी

JAN 22, 2025 09:58 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आज सुबह छाया घना कोहरा

JAN 22, 2025 08:30 IST

दिल्ली में छाई कोहरे की पतली चादर

JAN 22, 2025 07:43 IST

प्रयागराज में आज मौसम का हाल

प्रयागराज में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध व हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
JAN 22, 2025 06:15 IST

दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट


दिल्ली में आज मौसम करवट लेने वाला है। आईएमडी ने 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। गुरुवार को भी हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरे की एक पतली परत भी देखी गई। इसके कारण शीतलहर का बढ़ना दर्ज किया गया।
JAN 22, 2025 06:15 IST

जम्मू-कश्मीर में आज बारिश और बर्फबारी के आसार


जम्मू-कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। सोमवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 3.2 डिग्री और पहलगाम में माइनस 2.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 23 जनवरी को जम्मू डिवीजन के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 24 से 28 जनवरी तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। 29 से 31 जनवरी के बीच आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है।
JAN 22, 2025 06:15 IST

आज राजस्थान में बारिश के आसार


राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्‍य के उत्तर पश्चिमी व उत्‍तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 22 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
JAN 22, 2025 06:15 IST

पंजाब में बंठिडा-फरीदकोट में काफी ठंडी रहीं रातें


पंजाब में भी कई जिलों के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। आईएमडी के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और मोहाली में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.6 डिग्री, 8 डिग्री, 8.1 डिग्री और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बठिंडा और फरीदकोट में रात काफी ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 डिग्री तथा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 22, 2025 06:14 IST

हरियाणा में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी


हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं हिसार, कर्नाल, रोहतक, नारनौल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.3 डिग्री, 8 डिग्री, 9.3 डिग्री, 7.8 डिग्री, 9.5 डिग्री और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।