आज की ताजा खबर, 22 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: पीएम मोदी ने मेरठ में किया मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन, सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाएंगे CM योगी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News पीएम मोदी, नमो भारत ट्रेन, आज का मौसम, योगी आदित्यनाथ, ईरान, ट्रंप, राहुल गांधी, टी 20 वर्ल्ड कप भारत बनाम साउथ अफ्रीका से के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): योगी आदित्यनाथ आज से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाएंगे। वहीं, पीएम मोदी आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। ईरान ने यूरोपीय संघ के नौसेना और वायुसेना बलों को आतंकवादी घोषित किया। पाकिस्तान का अफगान बॉर्डर पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। टी 20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News पीएम मोदी, नमो भारत ट्रेन, आज का मौसम, योगी आदित्यनाथ, ईरान, ट्रंप, राहुल गांधी, टी 20 वर्ल्ड कप भारत बनाम साउथ अफ्रीका से के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): योगी आदित्यनाथ आज से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाएंगे। वहीं, पीएम मोदी आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। ईरान ने यूरोपीय संघ के नौसेना और वायुसेना बलों को आतंकवादी घोषित किया। पाकिस्तान का अफगान बॉर्डर पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। टी 20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) हटाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सवाल किया कि सरकार बताए कि उनकी सुरक्षा क्यों हटाई गई।
सपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा, ’’भाजपा सरकार सुरक्षा से खिलवाड़ करती है। ये सुरक्षा से कितना खिलवाड़ करते हैं, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मुझे एनएसजी सुरक्षा मिली थी, वैसे ही राहुल गांधी जी को एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) सुरक्षा मिली थी।’’ उन्होंने कहा, ’’भाजपा सरकार ने उनकी (राहुल गांधी) एसपीजी सुरक्षा हटा दी, उनका घर खाली कराया। हमारे पास एनएसजी सुरक्षा थी, उसे हटा लिया गया। सरकार को यह बताना चाहिए था कि एनएसजी सुरक्षा क्यों हटाई गई।"
यादव ने कहा, ’’सरकार हमारे चालक और गेट खोलने वालों की संख्या भी बता देती है कि इतनी सुरक्षा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जो प्रोटोकॉल है, वह तो मिलना ही चाहिए।"
अंतरिम व्यापार करार पर भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों की बैठक की तारीख नए सिरे से तय होगी।
महाराष्ट्र: रेलवे पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड़ परीक्षा के दौरान युवक की मौत
घटना शनिवार सुबह मध्य महाराष्ट्र के शहर में पुलिस परेड मैदान में आयोजित 1,600 मीटर दौड़ कार्यक्रम के दौरान हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान संग्राम शिंदे के रूप में हुई है। शिंदे सांगली जिले के पलुस का निवासी था।
शिंदे ’फिनिश लाइन’ से ठीक पहले गिर पड़ा और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कांस्टेबल के 93 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुक्रवार से शुरू हुआ। अधिकारी ने बताया कि दौड़ परीक्षा में 600 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।
उप्र: दरोगा पर शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि उभांव थाने में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर वन विभाग के दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत शनिवार को मामला दर्ज किया गया।
अमेरिका के साथ व्यापार समझौता ‘अबकी बार ट्रंप से हार' का प्रमाण: कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अंतरिम समझौते की रूपरेखा की शर्तों पर फिर से बातचीत होनी चाहिए और आयात उदारीकरण, विशेष रूप से कृषि उत्पादों के आयात उदारीकरण से संबंधित खंड को रद्द किया जाना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि समझौता लेन-देन पर आधारित होता है, लेकिन भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते के तहत केवल दिया ही है।
रमेश ने ’पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ’’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में ह्यूस्टन में ’अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा दिया था, लेकिन अंतरिम समझौते की यह रूपरेखा ’अबकी बार ट्रंप से हार’ का प्रमाण है।’’
कांग्रेस नेता ने पूछा कि दो फरवरी को ऐसा क्या हुआ था कि प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति ट्रंप को व्यापार समझौते की घोषणा करने के लिए ’’मजबूर’’ करना पड़ा?
रमेश ने आरोप लगाया, ’’यह सीधे तौर पर संसद में प्रधानमंत्री पर बाह्य सुरक्षा मोर्चे की विफलताओं को लेकर राहुल गांधी के हमले से जुड़ा है। इसलिए इस समझौते की घोषणा खबरों और सुर्खियों को प्रभावित करने की रणनीति का हिस्सा थी।’’
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा में यह कहा गया है कि किसी भी पक्ष की ओर से किसी भी प्रकार के बदलाव की स्थिति में अमेरिका और भारत इस बात पर सहमत हैं कि वे अपनी प्रतिबद्धताओं में संशोधन कर सकते हैं।
अंतरिम व्यापार करार पर भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों की बैठक की तारीख नए सिरे से तय होगी
भारतीय दल 23 फरवरी से तीन दिन की बैठक शुरू करने वाला था।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका व्यापार करार के लिए भारतीय वार्ताकारों की अमेरिका यात्रा के संदर्भ में दोनों पक्षों का मानना है कि अब यह बैठक तब होनी चाहिए जबकि दोनों पक्ष ताजा घटनाक्रमों और उसके प्रभाव का आकलन कर लें। इसके लिए दोनों पक्षों को समय चाहिए। अब इस बैठक की तारीख दोनों पक्षों की सुविधा के हिसाब से नए सिरे से तय की जाएगी।’’ डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पहले के बड़े शुल्क के खिलाफ अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण हो जाता है। ट्रंप ने शुक्रवार को भारत समेत सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत शुल्क लगाया था। हालांकि, शनिवार को उन्होंने शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की।
भाषा अजय अजय
सरकार बताए हमारी एनएसजी सुरक्षा क्यों हटाई गई : अखिलेश यादव
सपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा, ’’भाजपा सरकार सुरक्षा से खिलवाड़ करती है। ये सुरक्षा से कितना खिलवाड़ करते हैं, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मुझे एनएसजी सुरक्षा मिली थी, वैसे ही राहुल गांधी जी को एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) सुरक्षा मिली थी।’’
उन्होंने कहा, ’’भाजपा सरकार ने उनकी (राहुल गांधी) एसपीजी सुरक्षा हटा दी, उनका घर खाली कराया। हमारे पास एनएसजी सुरक्षा थी, उसे हटा लिया गया। सरकार को यह बताना चाहिए था कि एनएसजी सुरक्षा क्यों हटाई गई।"
यादव ने कहा, ’’सरकार हमारे चालक और गेट खोलने वालों की संख्या भी बता देती है कि इतनी सुरक्षा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जो प्रोटोकॉल है, वह तो मिलना ही चाहिए।"
हरदोई में मासूम बेटी बनी मां की ढाल, मौके पर गिरफ्तार हुए हमलावर
उत्तर प्रदेश के हरदोई में संपत्ति विवाद के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें 5 साल की बच्ची ने अपनी मां की जान बचाकर सबको हैरान कर दिया। नुमाइश पुरवा निवासी पूजा श्रीवास्तव पर उनके पति के मामा विनोद श्रीवास्तव और बेटे उत्कर्ष ने घर के भीतर हमला कर दिया। पहले मासूम यशी पर पालतू कुत्ता छोड़ा गया, जिससे वह घायल हो गई, और फिर पूजा को बेरहमी से पीटा जाने लगा। लेकिन घायल और सहमी हुई यशी ने अद्भुत साहस दिखाया। वह करीब 200 मीटर दौड़कर सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। बच्ची की हालत देखकर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर विनोद और उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया। मां-बेटी का मेडिकल कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
