आज की ताजा खबर, 22 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: अलकायदा के 14 आतंकी चढ़े ATS के हत्थे, कोलकाता रेप केस में CBI ने दाखिल की स्थिति रिपोर्ट
आज की ताजा खबर, 22 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: अलकायदा के 14 आतंकी चढ़े ATS के हत्थे, कोलकाता रेप केस में CBI ने दाखिल की स्थिति रिपोर्ट
Kolkata Doctor Rape Murder Case Supreme Court Hearing Today Live Hindi News Updates
अलकायदा के 14 आतंकी चढ़े ATS के हत्थे
पाकिस्तान में स्कूल वैन पर बंदूकधारियों की गोलीबारी में दो बच्चों की मौत
दिल्ली-NCR में 2 दिन का चक्का जाम! ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल
कोलकाता रेप केस में CBI ने दाखिल की स्थिति रिपोर्ट
असम सरकार लाएगी मुस्लिम शादी-तलाक पर नया कानून
एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग
हिमाचल प्रदेश: शिमला में कई जगह भूस्खलन, 20 शव बरामद; बचाव कार्य जारी
अपराधियों को फांसी के फंदे पर लटका देना चाहिए- अन्ना हजारे
झारखंड में लापता विमान की तलाश में नौसेना की मदद मांगी गयी
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने दो सीट वाले विमान का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना से मदद मांगी है।
ऐसा संदेह है कि एक निजी विमानन कंपनी का विमान, जिसमें एक पायलट और एक प्रशिक्षु पायलट सवार थे, जिले के चांडिल बांध में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने विशाखापत्तनम स्थित नौसेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय से मदद मांगी है, जहां की एक टीम बृहस्पतिवार से तलाशी अभियान शुरू कर सकती है।
ओडिशा जहरीली शराब मामला: मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई, 13 लोगों का इलाज जारी
इस घटना ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है और यह मुद्दा ओडिशा विधानसभा में उठाया गया जहां विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने इस घटना की आरडीसी (राजस्व संभागीय आयुक्त) स्तर के अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। गंजाम जिले के चिकिटी इलाके में देशी शराब पीने से करीब 20 लोग बीमार हो गए थे।
युवक ने सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से की दोस्ती, किया दुष्कर्म
यूक्रेन यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: भारत इस क्षेत्र में शांति का समर्थन करता है
आंध्र प्रदेश में फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लगने से 17 की मौत, 33 घायल
अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई। कृष्णन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘फैक्ट्री में दो पालियों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट दोपहर को भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।"
