देश

‘अपराधियों को फांसी के फंदे पर लटका देना चाहिए’, कोलकाता और बदलापुर घटना पर अन्ना हजारे बोले- सरकार को लाना चाहिए सख्त कानून

Anna Hazare: कलकत्ता मे ट्रेनी डाॅक्टर पर रेप और हत्या का मामला ताजा ही था। इस बीच ठाणे के बदलापुर में दो नाबालिग बच्चों से सफाई कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिला और बच्चों पर अत्याचार करने वाले लोगों को बीच चौराहे पर लटकाकर फांसी देनी चाहिए।

Image

महिला और बच्चों पर अत्याचार करने वाले लोगों को बीच चौराहे पर लटकाकर फांसी देनी चाहिए- अन्ना हजारे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Anna Hazare: कोलकाता और बदलापुर की घटनाओं को लेकर अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। अहिंसा के लिए आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे कलकत्ता ओर बदलापुर मे बच्चीओं ओर ट्रेनी डाॅक्टर के साथ हुए अत्याचार के घटना के बाद काफी क्रोधित दिखे। अन्ना हजारे ने कहा कि महिला और बच्चों पर अत्याचार करने वाले लोगों को बीच चौराहे पर लटकाकर फांसी देनी चाहिए जिससे ऐसी घटना को करनेवालो पर दशहत पैदा होगी।

बता दें, कलकत्ता मे ट्रेनी डाॅक्टर पर रेप और हत्या का मामला ताजा ही था। इस बीच ठाणे के बदलापुर में दो नाबालिग बच्चों से सफाई कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है। जिसके बाद कल बड़ा हंगामा देखने को मिला था। आज भी पूरे महाराष्ट्र मे इस घटना को लेकर जगह-जगह आंदोलन शुरू हो गए है। इन दोनों मामलों पर बोलते हुए समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि कलकत्ता में जो महिला पर अत्याचार हुआ और जो बदलापुर मे छोटी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई ये मानवता पर कलंक है। ऐसे लोगों के लिए मैं तो कहूंगा कि चौराहे पर फांसी की सजा देनी चाहिए।

दोषियों को देनी चाहिए सख्त सजा

अन्ना हजारे ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कि ऐसे लोग इतना अन्याय अत्याचार करते है ये पुलिस वाले फांसी नहीं दें सकेंगे क्योंकि उनके हाथ बंधे हुए है लेकिन उन्हें साहस दिखाना चाहिए जो होगा सो होगा। आज ये फांसी चढ़ गये तो दूसरे लोगों में दशहत पैदा होगी ये बहुत जरूरी है, तभी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लग सकती है। मेरी सरकार से विनती है कि इस मामले को सरकार गंभीरता से ले। सरकार को जल्द से जल्द कानून बनाकर आरोपियों को फांसी पर लटकाना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article