LIVE

आज की ताजा खबर 21 नवंबर: पीएम मोदी का आज तीन राज्यों का दौरा, ट्रंप ने की भारत के कम ब्याज दर की तारीफ

Piyush KumarUpdated Nov 21, 2026, 07:52 IST

आज की ताजा खबर 21 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी के दौरे पर रहेंगे। वहीं, चक्रवाती तूफान अकवन के असर से पूर्वी यूपी में 21 और 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की 7% जीडीपी ग्रोथ और आरबीआई की कम ब्याज दरों की तारीफ की है।

आज की ताजा खबर 21 नवंबर: पीएम मोदी का आज तीन राज्यों का दौरा, ट्रंप ने की भारत के कम ब्याज दर की तारीफ
आज की ताजा खबर 21 नवंबर: पीएम मोदी का आज तीन राज्यों का दौरा, ट्रंप ने की भारत के कम ब्याज दर की तारीफ

आज की ताजा खबर 21 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवन का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के कई जिलों में 21 और 22 नवंबर को बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की 7 प्रतिशत जीडीपी (GDP) वृद्धि दर और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बनाए रखी गई कम ब्याज दरों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व भी ब्याज दरें कम करे, तो अमेरिका की अर्थव्यवस्था 15 से 20 प्रतिशत की अभूतपूर्व विकास दर हासिल कर सकती है।

NOV 21, 2026 07:57 IST

पीएम मोदी दोपहर में पहुंचेंगे पटना

पीएम मोदी 12.45 में पटना पहुंचेंगे फिर भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वैशाली के राघोपुर में पहुंचकर नीतीश सेतु में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। सेतु पर सफर करते हुए वो राजापाकर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
NOV 21, 2026 07:09 IST

लोकोमोटिव में खराबी के कारण मंडोवी एक्सप्रेस विक्रोली में फंसी, कई ट्रेनें प्रभावित

ट्रेन नंबर 10104, मंडोवी एक्सप्रेस, शुक्रवार रात 10:05 बजे छठी लाइन पर विक्रोली रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। इसके लोकोमोटिव (नंबर 22630) में तकनीकी खराबी के कारण कई लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही में रुकावट आई और शुक्रवार शाम को सेंट्रल रेलवे की सेवाओं पर असर पड़ा। ट्रेन को क्रॉसओवर पॉइंट 106 और 107 के पास रोका गया, जिससे अप-थ्रू लाइन और पांचवीं लाइन पर आवाजाही पर असर पड़ा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, पांचवीं लाइन पर फास्ट लोकल सर्विस AN30, S48 और N32, ट्रेन 16351 (नागरकोइल एक्सप्रेस) और 18029 (LTT-शालीमार एक्सप्रेस), साथ ही ट्रेन DA12 (दादर-अंबरनाथ) पर असर पड़ा।
NOV 21, 2026 07:03 IST

चक्रवाती तूफान 'अकवान' धीरे-धीरे पड़ रहा कमजोर

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Cyclone Akvan) गोपालपुर के पास तट पार करने के बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़कर निम्न दबाव के क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके बादलों और नमी के कारण पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का असर बना हुआ है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में सर्दी ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं और सुबह के समय कोहरा और धुंध लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के साथ-साथ पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव रह सकता है।
NOV 21, 2026 07:03 IST

21 और 22 नवंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवन का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के कई जिलों में 21 और 22 नवंबर को बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
NOV 21, 2026 07:02 IST

ट्रंप ने जेनसन का किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पूर्व एनवीडिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह हुआंग को कंपनी में वापस देखना चाहेंगे। ट्रंप ने निदेशक मंडल से उन्हें 'दूसरा अवसर' देने का आग्रह किया।
NOV 21, 2026 07:02 IST

पीएम मोदी का आज तीन राज्यों का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे की शुरुआत वह पश्चिम बंगाल से करेंगे, जहां सुबह आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी बिहार के वैशाली जिले पहुंचेंगे। यहां वह नीतीश सेतु का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, करीब 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

दौरे के आखिरी पड़ाव में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। यहां शाम करीब 5:30 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।