आज की ताजा खबर, 20 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: अहमदाबाद-भावनगर में बस पलटी; एक यात्री की मौत, कई घायल; नोएडा सेक्टर-9 में एक प्राइवेट कंपनी में भीषण लगी आग
PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
पीएम मोदी ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के साथ योगासन किए। इस स्थल के एक ओर भारतीय सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय और दूसरी ओर मैदान है। करीब 40 मिनट के सत्र के दौरान मोदी प्रतिभागियों के बीच घूमते नजर आए। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के अनुसार किए जा रहे आसनों को करीब से देखा और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें सही तरीके से किया जा रहा है।
अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता
तेहरान के साथ रुकी हुई वार्ता को फिर से पटरी पर लाने और कूटनीतिक बातचीत को आगे बढ़ाने की अमेरिका ने कोशिशें तेज कर दी हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची तथा ईरान के केंद्रीय बैंक और तेल क्षेत्र के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं।
अहमदाबाद-भावनगर में बस पलटी; एक यात्री की मौत, कई घायल
अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अहमदाबाद से भावनगर लौट रही एक प्राइवेट लग्जरी बस करियाणा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन से चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें पहुंची हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस 21 जून की शाम लगभग 7:30 बजे अहमदाबाद ग्रामीण जिले के कोठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत करियाणा गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक कथित रूप से वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पलट गई।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और अन्य राहत-बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। चार एम्बुलेंसों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए धोलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा स्टीयरिंग से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रशासन ने वाहन चालकों से दुर्घटनास्थल के आसपास सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार घायलों का उपचार जारी है और जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
मथुरा के विधायक की सुरक्षा में लगी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को मथुरा के विधायक की सुरक्षा में चल रहे एस्कॉर्ट वाहन को गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) रवि शंकर निम ने बताया कि मथुरा के विधायक राजेश चौधरी रविवार को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान में सवार होने के लिए मथुरा से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि चौधरी की सुरक्षा में चल रही बोलेरो को यमुना एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव और आरक्षी सुल्तान सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरक्षी सुल्तान सिंह और अन्य घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं तथा उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।नोएडा सेक्टर-9 में एक प्राइवेट कंपनी में भीषण आग लगी
जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पहुंचे नीतीश कुमार
जेडीयू प्रमुख और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। जेडीयू राज्य परिषद की बैठक पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का कायापलट हुआ है। वर्तमान में सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। पार्टी की भूमिका और आगे बढ़ने के लिए हमें किन विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, इस पर चर्चा की जाएगी। निशांत कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। भविष्य में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।”मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से गश्ती जीप के सात पुलिसकर्मी घायल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेज रफ्तार एक कार ने पुलिस की गश्ती जीप को टक्कर मार दी, जिससे सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात हुई इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार में सवार युवक को हिरासत में लिया जबकि उसके साथ की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि हादसा शनिवार रात करीब ढाई बजे दिल्ली रोड पर टीपी नगर गेट के सामने हुआ। उन्होंने बताया कि उस समय ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। अधिकारी ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पुलिस के गश्ती वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां खड़ी पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। भोसले ने बताया कि हादसे में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो पुलिसकर्मियों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।नागसंद्रा मेट्रो स्टेशन के नम्मा मेट्रो साइनबोर्ड पर आग लगने की घटना
हैदराबाद में नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या
हैदराबाद में नीट की एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि 19 वर्षीय लड़की मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही थी और शनिवार को उसने कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक नोट बरामद किया है, जिसमें उसने कहा है कि "उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।" पुलिस को आशंका है कि उसने रविवार को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा का "दबाव" सहन न कर पाने के कारण यह कदम उठाया।राहुल गांधी रायपुर पहुंचे
शिलांग-डॉकी रोड पर बड़ा लैंडस्लाइड
योग संवाद एवं आत्मसंयम का मार्ग दिखाता है: बिरला ने सांसदों से कहा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि संसद में मतभेद होना स्वाभाविक हैं लेकिन योग संवाद और आत्मसंयम का मार्ग दिखाता है। बिरला ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में सांसदों के योग सत्र का नेतृत्व किया और देशव्यापी जनस्वास्थ्य क्रांति का आह्वान किया। लोकसभा अध्यक्ष ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की कालजयी सभ्यतागत विरासत का उत्सव है जो मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और आंतरिक शांति का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि संसद में मतभेद होना स्वाभाविक है, ’’लेकिन योग संवाद और आत्मसंयम का मार्ग दिखाता है।’’मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में असामान्य देरी के बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून इस महीने की शुरुआत में दक्षिण कोंकण पहुंच गया था, लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण यह आगे नहीं बढ़ रही थी।गाजा में इजरायल के हमलों में छह लोगों की मौत
गाजा में शनिवार को इजरायल के हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए जिनमें दो बच्चे और अल जजीरा का एक कैमरामैन भी शामिल है। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल और चरमपंथी समूह हमास के बीच अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बावजूद, गाजा में लगभग रोजाना इजराइल के हमले जारी हैं, जिनमें अब तक 1,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।छह बागी शिवसेना (UBT) सांसदों के दिल्ली में ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) के छह बागी सांसद आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख स्पष्ट कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शाम तक लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय में छह सांसदों के अलग गुट बनाने से जुड़े जमा किए गए दस्तावेज और सबूत सार्वजनिक किए जा सकते हैं। सांसदों के स्पीकर से मुलाकात करने और पत्र सौंपने की तस्वीरें भी जारी होने की संभावना है। इन सांसदों ने लोकसभा में अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है और उन्हें ट्रेजरी बेंच पर बैठने के लिए सीट आवंटित करने की मांग भी रखी है। सूत्रों के अनुसार, स्पीकर को सौंपे गए पत्र में छह सदस्यीय गुट को मान्यता देने और इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की मांग की गई है।शाहदरा रेलवे स्टेशन पर हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पंकज धामा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी मारपीट में भूमिका थी। इनमें से दो आरोपी शाहदरा के रहने वाले हैं जबकि एक अमर कॉलोनी का निवासी है। इसके अलावा दो नाबालिग लड़कों को भी पुलिस ने डिटेन किया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार पंकज धामा ट्रेन की बॉगी के गेट पर खड़ा था और किसी को चढ़ने नहीं दे रहा था, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई, जिसके चलते यह घटना हुई।नौसेना में 3 स्वदेशी युद्धपोत हुए शामिल
भारतीय नौसेना में रविवार को तीन स्वदेशी युद्धपोत शामिल हुए। इनमें आईएनएस अग्रय, आईएनएस दूनागिरी और आईएनएस संशोधक शामिल हैं।NEET री-एग्जाम को लेकर तैयारियां पूरी, 2 बजे से होगी परीक्षा
#WATCH | Karnataka: Visuals from RC College Bengaluru where NEET-UG re-examination will take place today from 2 PM to 5:15 PM. pic.twitter.com/7Jt2YyhJtI
— ANI (@ANI) June 21, 2026
रोजाना योग करना जरूरी: शिलॉन्ग में योगाभ्यास से बाद बोले राजनाथ सिंह
#WATCH | Shillong, Meghalaya: Defence Minister Rajnath Singh says, "On the occasion of Yoga Day, I extend my heartfelt greetings to all my countrymen. If we want to remain physically and mentally healthy, it is essential to practice yoga regularly. Yoga is now being practiced… https://t.co/otYNsfXKpc pic.twitter.com/SO0SMevI5J
— ANI (@ANI) June 21, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईस्टर्न एयर कमांड में किया योग
#WATCH | Meghalaya | Defence Minister Rajnath Singh performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Shillong.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/1H91hzEg5y
बिहार: CM सम्राट के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने पटना में किया योग
#WATCH | Bihar | Union Minister Lallan Singh, CM Samrat Choudhary, Bihar Health Minister Nishant Kumar, perform Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Patna.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/17ly5KgLop
इस साल के योग दिवस की थीम- 'स्वस्थ आयु के लिए योग'
West Bengal | Prime Minister Narendra Modi performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing'
(Source: DD News) pic.twitter.com/6Ew3Lenu2k
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा
#WATCH | Champawat: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami participates in a grand yoga programme organised in Banbasa, Champawat, on the occasion of the 12th International Day of Yoga. pic.twitter.com/ienMZBrekY
— ANI (@ANI) June 21, 2026
PM मोदी ने कोलकाता में किया योग
#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing'
(Source: DD News) pic.twitter.com/MBEW7t35xI
योग दिवस के अवसर पर बंगाल में होना बेहद खास: पीएम मोदी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "योग दिवस के अवसर पर आज बंगाल में होना बहुत ही विशेष है । बंगाल की ये पवित्र भूमि जहां भगवान राम कृष्ण परमहंस जैसे सिद्ध संतों ने अवतार लिया। जहां से निकलकर स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व को योग से परिचय करवाया। जहां महर्षि अरविंद जैसे महान योगी ने जन्म लिया...आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है..."International Yoga Day: PM मोदी कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
#WATCH | पश्चिम बंगाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/979D0JFxGd
ISS पर भी चढ़ा फीफा का खुमार; अंतरिक्ष यात्रियों ने खेली फुटबॉल
FIFA World Cup 2026: दुनियाभर में इन दिनों फीफा का खुमार छाया हुआ है। इस बीच, अंतरिक्ष से एक हैरतअंगेज तस्वीर सामने आई। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने फुटबॉल खेली। दरअसल, स्पेस स्टेशन के भीतर मौजूद अंतरिक्ष यात्री 'ट्रायोंडा' का खास परीक्षण कर रहे हैं, जिसका मकसद माइक्रोग्रैविटी में फुटबॉल की गतिशीलता और गेंद के प्रदर्शन का अध्ययन करना है।UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत की धरती से जन्मी योग की परंपरा आज पूरी दुनिया को जोड़ने वाली एक वैश्विक शक्ति बन चुकी है। यह सभी धर्मों, संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के लाखों लोगों को मानसिक शांति, शारीरिक मजबूती और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि योग हमें सजगता, सम्मान और देखभाल का संदेश देता है- अपने प्रति, प्रकृति के प्रति और एक-दूसरे के प्रति।ITBP जवानों ने पैंगोंग झील के किनारे किया योगाभ्यास
#WATCH | On the occasion of International Day of Yoga 2026, 24 Bn ITBP organised a yoga session at Lukung Post on the banks of Pangong Lake. Himveers, Army personnel, local villagers and members of the Mahabodhi Institute participated enthusiastically, promoting the message of… pic.twitter.com/qjUurPa4Hq
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Sahil Wakode Suicide: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, विवादों के बीच IIT बॉम्बे छात्र प्रतिनिधियों का आया बयान
निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोकी गई, परिजनों ने आत्महत्या के दावे पर खड़े किए सवाल
PAK बॉर्डर के पास कांपेगा आसमान, F-35 और राफेल समेत खतरनाक फाइटर जेट लेकर भारत पहुंच रहे 40 देश, क्या होने वाला है?
राम मंदिर चढ़ावा केस: SIT की जांच पूरी, 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल होगी; SC ने चार्जशीट की कॉपी मांगी
केरल के वामपंथी गढ़ में ABVP का ऐतिहासिक कब्जा, त्रिपुणिथुरा संस्कृत कॉलेज में SFI का सूपड़ा साफ
© 2026 Times Horizon Private Limited
