LIVE

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 21 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें, अशोक गहलोत ने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को किया बर्खास्त

शिशुपाल कुमारUpdated Jul 24, 2023, 12:52 IST

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 21 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 21 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें, अशोक गहलोत ने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को किया बर्खास्त

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 21 जुलाई और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 21 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर दिया है। राजेंद्र गुढ़ा कई महीनों से अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर अपना रखे थे और शुक्रवार को महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर हमला बोल दिया था।

JUL 21, 2023 23:46 IST

बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया यासीन मलिक

Yasin Malik: आतंकी वित्तपोषण मामले में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) का प्रमुख यासीन मलिक अचानक से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वो भी बिना अनुमति के। यासीन इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। यासीन जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तब कोर्टरूम खचाखच भरा था और जैसे ही लोगों की नजर यासीन पर पड़ी, वहां हलचल मच गई। सनसनी फैल गई। जज और सॉलिस्टर जनरल भी उसे देखर हैरान रह गए। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 22:29 IST

देश में कुल कितने मुसलमान

Muslim Population In India: भारत में कुल कितनी मुस्लिम आबादी है? इसे लेकर हमेशा से बहस होती रही है। सड़क से संसद तक सवाल जवाब होते रहे हैं। अब मॉनसून सत्र के दौरान मोदी सरकार ने लोकसभा में डाटा देकर बता दिया है कि देश में कुल कितने मुसलमान है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 20:45 IST

बंगाल यौन उत्पीड़न मामला: पीड़िता ने बताई आपबीती

Bengal Sexual Harassment Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण पांचला में पंचायत चुनाव के दौरान हुए यौन उत्पीड़न की शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि उस दिन उन लोगों ने मेरे बाल पकड़कर मुझे बूथ से बाहर फेंक दिया, मेरा आंचल फाड़ दिया। मैंने पास के एक घर से कपड़ा लिया और उसे पहनकर अपने घर आई। अगर मेरे पति उस समय वहां नहीं होते तो पता नहीं वे लोग मेरे साथ क्या करते। मेरे पति वहां थे तो वे मुझे वहां से खींचकर ले आए। इससे पहले आज, पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने कहा कि सबूत बताते हैं कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 19:52 IST

पहली बार सिंधिया की बगावत पर प्रियंका गांधी ने खोला मुंह

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर में थीं और इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पहली बार सीधी तौर पर हमला बोल लिया। प्रियंका गांधी उस ग्वालियर में थीं, जिसे सिंधिया का गढ़ माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 18:52 IST

टमाटर की कीमत कैसे होगी कम

Tomato Prices Expected To Decline: टमाटर की बढ़ती कीमत से हर कोई परेशान है। इस बीच सरकार ने ये उम्मीद जताई है कि जल्द टमाटर के दाम कर हो सकते हैं। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नई फसल की अधिक आपूर्ति के साथ टमाटर की खुदरा कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। मानसून की बारिश और अन्य कारणों से आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने के कारण देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200-250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 18:12 IST

Go First फिर से भरेगी उड़ान

Go First Will Resume Flight Again, Get DGCA Nod: Go First को उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है। कंपनी 15 वमानों के साथ दोबारा उड़ान भर सकती है। इसके लिए उसे नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से शुक्रवार को शर्तों के साथ मंजूरी मिल गई है। कंपनी कब से अपने सेवाएं शुरू करेगी, इसका ऐलान अभी नहीं किया गया है। ऐसे में संभावना है कि कंपनी आने वाले समय डिटेल प्लान शेयर कर सकती है। गो फर्स्ट के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया चल रही है। कंपनी ने तीन मई से अपनी विमान सेवाएं बंद कर रखी हैं। इसके पहले कंपनी ने 23 जुलाई तक अपनी सभी सेवाएं बंद करने की जानकारी दी थी। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 17:37 IST

मणिपुर में कारगिल युद्ध लड़ने वाले सैनिक की पत्नि को भी घुमाया गया निर्वस्त्र

Manipur Women Naked Parad case: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र धुमाने और यौन उत्पीड़न के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और हर तरफ से इमोशनल प्रतिक्रियाएं आईं। प्रधानमंत्री से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत सबने इस घटना की निंदा की। इस घटना को भारतीय इतिहास का काला दिन कह सकते हैं। इसने मानवता को कलंकित कर दिया है क्योंकि मणिपुर में दो कुकी महिलाओं को भीड़ द्वारा नग्न करके घुमाया गया और उनका वीडियो बनाया गया। यह सोचकर भी रूह कांप जाती है कि उन महिलाओं और उनके परिवारों पर क्या बीत रही होगी। जिन महिलाओं को नग्न घुमाया गया उनमें से एक के पति कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी। इस पर अफसोस जताया कि उन्होंने देश की रक्षा की लेकिन अपनी पत्नी को अपमान से नहीं बचा सके। उस व्यक्ति ने असम रेजिमेंट के सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में सेवा की थी। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 17:08 IST

ममता बनर्जी ने मणिपुर पर मोदी सरकार को कोसा

Mamata Banerjee Slams BJP On Manipur: मणिपुर की अमानवीय घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी की सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा हमला करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'बेटी बचाओ' योजना अब 'बेटी जलाओ' में तब्दील हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने आश्चर्य जताया कि केंद्र ने मणिपुर में कभी केंद्रीय दल भेजने की जहमत क्यों नहीं उठाई, जहां जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 16:53 IST

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदूपक्ष की बड़ी जीत

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया है। इस मामले में हिंदू पक्ष की यह बड़ी जीत दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2023 15:14 IST

योगी जी ने उप्र को जो ऊंचाई दी वह अभूतपूर्व-राजभर

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की और कहा कि योगी जी उत्तर प्रदेश को उन्नति की जिस पथ पर ले गये हैं, वह निश्चित रूप से अभूतपूर्व है। राजभर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘राजग में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाक़ात हुई।’’
JUL 21, 2023 15:11 IST

मणिपुर के हालात पर कुछ दल गंभीर नहीं-राजनाथ सिंह

मणिपुर में दो महिलाओं के नग्न परेड कराने के मामले पर चर्चा कराए जाने की विपक्ष की मांग एवं हंगामे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर के इस राज्य की कानून एवं व्यवस्था से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सरकार तैयार है। रक्षा मंत्री ने लोकसभा के सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सरकार को मणिपुर से जुड़े किसी भी मुद्दे पर चर्चा कराने में कोई परेशानी नहीं है।पूरी खबर पढ़ें
JUL 21, 2023 12:39 IST

नोएडा के निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा

Hindon River : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन इसकी सहायक नदी हिंडन नदी उफान पर है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कम से कम छह नदियां एवं उपनदियां उफान पर हैं और इनसे बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
JUL 21, 2023 11:21 IST

आज की ताजा खबर 21 जुलाई 2023 LIVE: देश में मुस्लिमों की आबादी कितनी, सरकार ने बताया

देश में मुस्लिमों की आबादी के बारे में सरकार ने आंकड़ा दिया है। सरकार ने बताया है कि मुस्लिम समुदाय की आबादी साल 2023 में करीब 19.7 करोड़ है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद माला रॉय के लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि 2011 की जनगणना के मुताबिक मुस्लिमों की आबादी देश की कुल जनसंख्या की 14.2 फीसदी थी। मुस्लिमों की आबादी बढ़ने की जो दर रही है उसके हिसाब से 2023 में उनकी मौजूदा आबादी के बारे में अनुमान लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
JUL 21, 2023 10:37 IST

विपक्ष के नेताओं ने दिया कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

मानसून सत्र के पहले दिन भी संसद में मणिपुर का मुद्दा गूंजा था, जबकि दोनों सदन में कामकाज रहा बाधित रहा था। संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विपक्ष के कई नेताओं ने मणिपुर में महिलाओं को नग्न परेड कराने के मामले पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
JUL 21, 2023 09:17 IST

आज की ताजा खबर 21 जुलाई 2023 LIVE: सीमा हैदर से पूछताछ खत्म

भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस की पूछताछ खत्म हो गई है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ खत्म होने के बाद सीमा और सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंच चुके हैं। यूपी एटीएस की पूछताछ के बाद एटीएस की तरफ से सीमा को क्लीन चिट नहीं दी गई है। वह अभी भी जासूस होने के संदेह के दायरे में है।
JUL 21, 2023 07:39 IST

रायगढ़ में 120 लोगों की तलाश जारी

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इर्षालवाडी में हादसे के दौरान कुल 48 मकानों में से तकरीबन 28 मकान लैंडस्लाइड की चपेट में हैं। घटना के समय 48 परिवारों में 228 लोग मौजूद थे। जिसमें से तकरीबन 70 लोग खुद भागकर नीचे आ गए जबकि 21 लोगों को प्रशासन की ओर से बचाया गया। इसके अलावा अब तक 16 लाशें बरामद की गई हैं। इस तरह से अब तक कुल 107 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि तकरीबन 120 लोगों की तलाश अब भी जारी है।
JUL 21, 2023 07:17 IST

आज की ताजा खबर 21 जुलाई 2023 LIVE: एनएचआरसी ने मणिपुर सरकार को नोटिस दिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भीड़ द्वारा दो महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में उसने मणिपुर सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किये हैं। एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि वह इस तरह की ‘बर्बर घटनाओं’ से नागरिकों, खासकर महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए या उठाए जाने वाले प्रस्तावित कदमों के बारे में जानना चाहता है।
JUL 21, 2023 07:17 IST

नोएडा: मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संभाला कार्यभार

नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को पदभार संभाल लिया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि वह सरकार की मंशा के अनुरूप काम करेंगे। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के समाधान और शहर की विभिन्न परियोजनाओं को समय से पूरा कराने को प्राथमिकता देने की बात कही।
JUL 21, 2023 07:17 IST

आज की ताजा खबर 21 जुलाई 2023 LIVE:ओमन चांडी का अंतिम संस्कार

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का उनके पैतृक गांव पुथुपल्ली में बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को अंतिम संस्कार किया गया। चांडी के पार्थिव शरीर को यहां सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स चर्च में मध्यरात्रि 12 बजकर दो मिनट पर एक विशेष कब्र में दफनाया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी तथा राज्य के कई वरिष्ठ नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पुथुपल्ली, चांडी का विधानसभा क्षेत्र भी था और पांच दशक से भी अधिक वक्त तक उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।
JUL 21, 2023 07:16 IST

इमरान को हो सकती है उम्रकैद : कानून मंत्री

पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राजनयिक सूचना को उजागर करके राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का दोषी पाया गया तो उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। खान ने पिछले साल मार्च में वाशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास द्वारा भेजी गयी एक सूचना का इस्तेमाल उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए एक महीने बाद अमेरिका पर आरोप लगाने के वास्ते किया था।