नोएडा

Hindon River : उफान पर हिंडन नदी, नोएडा के निचले इलाकों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 12:32 PM IST

Hindon River News: दिल्ली एवं एनसीआर में हुई बारिश के बाद गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बाढ़ की आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया। गत रविवार को एडवाइजरी करते हुए गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अपनी जगह खाली करने और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा।

Image

हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

Hindon River : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन इसकी सहायक नदी हिंडन नदी उफान पर है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कम से कम छह नदियां एवं उपनदियां उफान पर हैं और इनसे बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है।

बीते दिनों नोएडा के डीएम ने एडवाइजरी जारी की

बीते दिनों दिल्ली एवं एनसीआर में हुई बारिश के बाद गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बाढ़ की आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया। गत रविवार को एडवाइजरी करते हुए गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अपनी जगह खाली करने और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा।

नोएडा में यमुना में मिलती है हिंडन नदी

बता दें कि गत 16 जुलाई (रविवार) को हिंडन नदी का जलस्तर 198.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, हिंडन बैराज पर खतरे का निशान 205.80 मीटर है। हिंडन नदी मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और गाजियाबाद से बहते हुए गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना नदी में मिलती है। बुधवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव सामान्य बात है। फिलहाल इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उफान पर बह रहीं उपनदियां

बागपत में यमुना नदी की उपनदियां कृष्नी एवं हिंडन उफान पर हैं। इनके अलावा बदायूं में गंगा नदी और आगरा के बातेश्वर इलाके में यमुना नदी का जल स्तर काफी अधिक है और इनका बहाव तेज है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article