आज की ताजा खबर, 21 अक्टूबर, 2022 Highlights: पंजाब में आतंकी मॉड्यूल के तीन गुर्गे गिरफ्तार
रुपया नौ पैसे फिसलकर 82.88 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया शुक्रवार को नौ पैसे फिसलकर 82.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के कारण रुपये में गिरावट आई है।असम में चार ‘पीएफआई कार्यकर्ता' गिरफ्तार
प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित रूप से जुड़े चार लोगों को शुक्रवार को असम के कामरूप जिले से गिरफ्तार किया गया। असम पुलिस के विशेष महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि ‘‘प्रतिबंधित पीएफआई के चार सदस्यों’’ को जिले के विभिन्न हिस्सों से पकड़ा गया है।ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई तीन नवंबर तक के लिए टली
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति- अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई तीन नवंबर 2022 तक के लिए शुक्रवार को टाल दी।पीएम मोदी का आदिवासी समुदाय ने किया आभार व्यक्त
उत्तराखंड के जोशीमठ के सीमावर्ती क्षेत्र नीति-माना घाटी के आदिवासी समुदाय द्वारा आज पीएम नरेंद्र मोदी को एक अनूठा 'भोज पत्र' भेंट किया गया। जनजातीय समुदायों ने अन्य बातों के अलावा पवित्र तीर्थ स्थलों को फिर से जीवंत करने के लिए काम करने के लिए पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया।पंजाब के राज्यपाल ने मान सरकार को घेरा
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि पंजाब सरकार कह रही है कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं, वास्तव में राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। सरकार ने वीसी के विस्तार के लिए तीन बार पत्र भेजा है। अगर राज्यपाल की नियुक्ति में कोई भूमिका नहीं है तो विस्तार देने में उनकी भूमिका कैसे हो सकती है?हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
भाजपा ने हिमाचल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पीएम मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एचएम शाह, सीएम ठाकुर, एमपी सीएम एसएस चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी, कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल हैं।आचार संहिता उल्लंघन मामले में अब्बास अंसारी को मिली जमानत
उत्तर प्रदेश के मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को एमपी/एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।ईडी ने रेजरपे और अन्य के परिसर पर छापे मारकर 78 करोड़ रुपये की जमा राशि पर लगायी रोक
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रेजरपे और अन्य बैंक के परिसर पर छापेमारी करके 78 करोड़ रुपये की ताजा जमा राशि पर रोक लगा दी है। ईडी ने कहा कि चीनी नागरिकों के ‘नियंत्रण’ वाले कर्ज उपलब्ध कराने वाले ऐप (कर्ज ऐप) के कथित अवैध संचालन के खिलाफ जारी धन शोधन जांच के सिलसिले में ये छापेमारी की गई।प्रधानमंत्री मोदी कल कराएंगे मध्यप्रदेश के 4.5 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के दिन शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश के 4.5 लाख हितग्राहियों को डिजीटल माध्यम से गृह-प्रवेश कराएंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल की कैद
ओडिशा के कंधमाल जिले की एक अदालत ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के जुर्म में शुक्रवार को 42 वर्षीय एक व्यक्ति को 25 साल कैद की सजा सुनाई।जिम्बाब्वे पहली बार सुपर 12 में, स्कॉटलैंड को बाहर किया
जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को यहां ग्रुप बी मैच में स्कॉटलैंड पर पांच विकेट की आसान जीत से टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिये क्वालीफाई किया। इस जीत से ग्रुप बी में जिम्बाब्वे का शीर्ष स्थान सुनिश्चित हो गया जिससे टीम सुपर 12 के ग्रुप दो में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ शामिल हो गयी। हार के बाद स्कॉटलैंड का अभियान भी खत्म हो गया।पंजाब में पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी, सत्ता में आने पर गुजरात, हिमाचल में भी करेंगे: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सरकारी कर्मचारियों को शुक्रवार को तब बधाई दी, जब राज्य मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। केजरीवाल ने वादा किया कि यदि आम आदमी पार्टी (आप) आगामी विधानसभा चुनाव में जीत कर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आयी तो वह वहां भी ऐसा ही करेगी।कांग्रेस ने जम्मू नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव का बहिष्कार किया
कांगेस ने जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए प्रत्यक्ष मतदान वाले चुनाव का शुक्रवार को बहिष्कार किया। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के पार्षद राजिन्दर शर्मा को 57 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार द्वारकानाथ चौधरी को महज एक वोट मिला। जम्मू में मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के चुनाव पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। ‘गुप्त मतदान’ के स्थान पर ‘प्रत्यक्ष मतदान’ कराने का फैसला लिए जाने के बाद कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया।पंजाब में तीन संदिग्ध गिरफ्तार
पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने दिल्ली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मॉड्यूल के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक एके -47 असॉल्ट राइफल, तीन पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है। मॉड्यूल कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा और पाक स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंडा द्वारा संचालित है। आरोपी की पहचान तरनतारन में भीखीविंड के बलराज सिंह, तरनतारन में सरहली कलां निवासी आतिश कुमार और अविनाश कुमार के रूप में हुई है। सभी एक टाइल कारखाने में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं।शेयर बाजार में लगातार छठें दिन तेजी
घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 104.25 अंक चढ़कर बंद हुआ। कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई के शेयरों में लिवाली से स्थानीय बाजार में तेजी आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की कई सत्रों के बाद बृहस्पतिवार को लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला।दिल्ली के एक बैंक्वेट हॉल में आग लगी
त्तरी-पश्चिमी दिल्ली में रोहिणी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को आग लग गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रोहिणी सेक्टर-तीन स्थित बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना दोपहर 2:29 बजे मिली और तत्काल 13-14 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।अनिल देशमुख को नहीं मिला जमानत
मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।सीरिया में बमबारी करने वाले जनरल ने संभाली रुसी युद्ध की कमान
सीरिया में रूसी अभियान के दौरान असैन्य नागरिकों पर बमबारी करने के लिए कुख्यात जनरल को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में हमले की कमान सौंपी है।भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया
भारत ने शुक्रवार को देश में ही विकसित नयी पीढ़ी की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिसाइल एपीजे अब्दुल कलाम आयलैंड स्थित सचल लांचर से पूर्वाह्न नौ बजकर 45 मिनट पर दागी गई।पीएम का पूर्व की सरकारों पर हमला
अब से सीम पर स्थित हर गांव देश का अंतिम गांव होगा-पीएम
माणा गांव में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इसे भारत का अंतिम गांव कहा जाता है लेकिन अब से सीमा पर स्थित हर गांव देश का अंतिम गांव समझा जाएगा।माणा गांव में पीएम का भव्य स्वागत
माणा गांव पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। यहां उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और ग्रामीणों से बात की। यहां महिलाओं द्वारा लगाई गई स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी को उन्होंने करीब जाकर देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। माणा गांव को हिंदुस्तान का आखिरी गांव भी कहा जाता है। यह गांव 19 हजार की फीट की ऊंचाई पर है। माना जाता है कि पांडवों ने इसी गांव के रास्ते स्वर्ग की यात्रा पूरी की। इस गांव के बारे में कई पौराणिक कहानियां लोगों के बीच प्रचलित हैं।पीएम का अगला पड़ाव माणा है
बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते पीएम मोदी
बद्रीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे PM
प्रधानमंत्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद वहां रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री बदरीनाथ और केदारनाथ में करीब 3400 करोड़ रुपये की सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। बद्रीनाथ के निकट स्थित सीमांत माणा गांव में सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह अराइवल (आगमन) प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को रात्रि विश्राम बद्रीनाथ में करेंगे।बद्रीनाथ धाम पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री बद्रीनाथ धाम पहुंच गए हैं। कुछ देर में वह बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। पीएम यहां केदारनाथ धाम से पहुंचे हैं।रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी
केदारनाथ में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम ने गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पहने गए सफेद रंग के पहाड़ी परिधान और पहाड़ी टोपी ने सबका ध्यान अपनी ओर खासतौर पर आकृष्ट किया। मंदिर में पूजा में बैठे मोदी के परिधान पर ‘स्वास्तिक’का चिह्न भी दिखाई दिया। पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी। इस रज्जूमार्ग के बनने से कई घंटों में पूरी होने वाली केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा का एक सुगम विकल्प उपलब्ध होगा और श्रद्धालु केवल 30 मिनट में बाबा केदार के द्वार तक पहुंच सकेंगे।बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए पीएम
केदारनाथ मंदिर में पूजा एवं श्रमजीवियो से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। दोपहर 12 बजे के बाद पीएम बद्रीनाथ धाम की विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद वह साढ़े 12 बजे बद्रीनाथ में भी वो रोपवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। ऐसे में पूरा बद्रीनाथ धाम सज-संवर कर तैयार है। इससे पहले साल 2019 में पीएम बाबा बद्रीनाथ के दर्शन करने आए थे। तब भी उन्होंने पूरे विधि-विधान से बद्री विशाल की पूजा की थी। बद्रीनाथ धाम में देशभर के श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। आज इनकी खुशी और जोश की वजह दोहरी है क्योंकि एक तो भगवान के दर्शन हो गए और दूसरा इसी बहाने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात हो जाएगी।श्रमजीवियों के पीएम ने की मुलाकात
केदारनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पुनर्निमाण में लगे श्रमजीवियों से मुलाकात की। पीएम ने उनसे बातचीत में उनके अनुभवों एवं बातों को सुना। मजदूरों से उन्होंने उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। पीएम ने उनसे जाना कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है कि नहीं। कुछ श्रमजीवियों ने पीएम किसान योजना की तारीफ की। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर श्रमजीवी काफी खुश नजर आए।शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन किए
मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के पास पहुंचे और उनका दर्शन किया। पिछले साल पीएम ने शंकराचार्य की इस प्रतिमा का अनावरण किया। यह मूर्ति 13 फीट लंबी है और इसका वजन 35 टन है। इसे ग्रेनाइट से बनाया गया।भोलेनाथ के बाद नंदी की पूजा
केदारनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने भोलेनाथ की शास्त्रों के अनुसार विधि-विधान से पूजा अर्चना की है। मंदिर से निकलने के बाद बाहर उन्होंने नंदी महाराज की पूजा की है।महादेव के अनन्य भक्त हैं प्रधानमंत्री
केदारनाथ मंदिर में पूजा कर रहे पीएम
केदारनाथ मंदिर में पीएम मोदी पूजा-अर्चना और ध्यान लगा रहे हैं। केदारनाथ मंदिर में माहौल पूरी तरह भक्तिमय है। पीएम मोदी बाबा बर्फानी के बड़े भक्त हैं। पीएम बनने के बाद वह छठवीं बार भगवान शिव के इस मंदिर पहुंचे हैं। मंदिर में पीएम मोदी की पूजा-अर्चना के बीच वैदिक मंत्रोच्चार हो रहा है। मंदि के पंडित विधि-विधान से पूजा करा रहे हैं।थोड़ी देर में अपनी पूजा-अर्चना शुरू करेंगे PM
पीएम मोदी केदारनाथ पहुंच चुके हैं। वह थोड़ी देर में अपनी पूजा-अर्चना शुरू करेंगे। दिवाली के बाद भैया दूज के दिन केदारनाथ के कपाट बंद हो जाते हैं। ऊंचे स्थानों पर रहने वाले लोग नीचे चले जाते हैं। इस समय श्रद्धालुओं की संख्या भी थोड़ी कम रहती है।2019 में बद्रीनाथ धाम आए थे पीएम
19 मई 2019 को भी बाबा बद्रीनाथ के दर्शन करने आए थे PM। तब भी उन्होंने पूरे विधि-विधान से बद्री विशाल की पूजा की थी और अबकी बार भी जब वो यहां आएंगे तो भगवान बद्री की आराधना कैसे करेंगे?PM बनने के बाद छठी बार बाबा के दरबार में लगाएंगे हाजिरी
देहरादून पहुंचे पीएम
पीएम मोदी देहरादून के जॉली ग्रैंट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां इनकी अगवानी सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने की। केदारनाथ एवं बद्रीनाथ मंदिरों के दर्शन के अलावा पीएम यहां विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।कुछ इस तरह है पीएम का कार्यक्रम
नरेंद्र मोदी सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर भगवान केदारनाथ के दर्शन करेंगे।9 बजे केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।9 बजकर 10 मिनट पर आदि गुरु शंकाराचार्य समाधि स्थल पर शीश नवाएंगे।इसके बाद वो केदारनाथ में जारी विकास परियोजनाओं को देखेंगे।केदारनाथ के बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ जाएंगे..जहां वो 11 बजकर 30 मिनट पर भगवान बद्री विशाल के दर्शन करेंगे।दोपहर 12 बजे के बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ धाम की विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे।फिर दोपहर साढ़े 12 बजे बद्रीनाथ में भी वो रोपवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।केदारनाथ धाम सज-धज कर तैयार
दोनों मंदिरों को को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया
प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर जहां अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं उनके आगमन से दोनों धामों के तीर्थ पुरोहित और वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ दोनों मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री सुबह करीब आठ बजे हेलीकॉप्टर से पहले केदारनाथ पहुंचेंगे और बाबा केदार के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद वह 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे।दिल्ली प्रदर्शन से गायब रहने वालों सांसदों पर एक्शन की तैयारी में कांग्रेस! लिस्ट हो रही तैयार
राहुल गांधी से क्यों नाराज है शिवसेना (UBT)? मनाने में लगी कांग्रेस ने कहा- राष्ट्रपति से मिलने साथ चलो, सामने से आया- 'NO'
राहुल-प्रियंका से लेकर अज्ञात तक: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 25 FIR, जानें आरोप
'मोदी विरोध में क्या आप भारत की खिलाफत करेंगे?' मस्क का समर्थन करने पर तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी से पूछा
‘ट्रंप को खुश करने का नहीं मिला फायदा’, जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?
© 2026 Times Horizon Private Limited
