LIVEताजा खबर (Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News: अमेरिका-ईरान युद्ध, आज का मौसम, पीएम मोदी, राहुल गांधी, आईपीएल, बारिश के मुख्य समाचार: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार लाइव आकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीते 20 दिनों में ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है और उसका परमाणु कार्यक्रम लगभग तबाह हो चुका है। नेतन्याहू ने साफ कहा, “हमने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला”, बल्कि यह फैसला पूरी तरह से ट्रंप का है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ उनका तालमेल मजबूत है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति अपने फैसले खुद लेते हैं। वहीं, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू आज राज्य का बजट पेश करेंगे। दिल्ली में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
ताजा खबर: बंगाल चुनावों से पहले ममता बनर्जी ने जारी किया TMC का घोषणापत्र; मिडिल ईस्ट में जंग में अब तक 6 भारतीयों की मौत, MEA ने दी जानकारी; शरजील इमाम 6 साल बाद 10 दिनों के लिए जेल से आए बाहर
ताजा खबर (Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News: अमेरिका-ईरान युद्ध, आज का मौसम, पीएम मोदी, राहुल गांधी, आईपीएल, बारिश के मुख्य समाचार: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार लाइव आकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीते 20 दिनों में ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है और उसका परमाणु कार्यक्रम लगभग तबाह हो चुका है। नेतन्याहू ने साफ कहा, “हमने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला”, बल्कि यह फैसला पूरी तरह से ट्रंप का है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ उनका तालमेल मजबूत है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति अपने फैसले खुद लेते हैं। वहीं, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू आज राज्य का बजट पेश करेंगे। दिल्ली में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना में बृहस्पतिवार शाम तीन हमलावरों ने एक दुकान के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके पिता और एक बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस हमले का कारण गिरोहों के बीच आपसी रंजिश होने का संदेह है।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) हरेश्वर स्वामी के अनुसार, हरवेली गांव में हुई इस घटना के बारे में पुलिस को पीसीआर फोन के माध्यम से सूचना मिली कि यहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने परिवार के सदस्य रवि भारद्वाज को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को जलुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा, बेटा नंदिल विश्व शर्मा और गुवाहाटी से भाजपा की सांसद बिजुली कालिता मेधी मौजूद थीं।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने एक वाहन पर सवार होकर खानापारा क्षेत्र के वेटरिनरी फील्ड से लगभग 5.6 किलोमीटर दूर कामरूप (महानगर) जिला निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी मां मृणालिनी देवी का आशीर्वाद लिया।
ताजा खबर (Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News: अमेरिका-ईरान युद्ध, आज का मौसम, पीएम मोदी, राहुल गांधी, आईपीएल, बारिश के मुख्य समाचार: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार लाइव आकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीते 20 दिनों में ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है और उसका परमाणु कार्यक्रम लगभग तबाह हो चुका है। नेतन्याहू ने साफ कहा, “हमने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला”, बल्कि यह फैसला पूरी तरह से ट्रंप का है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ उनका तालमेल मजबूत है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति अपने फैसले खुद लेते हैं। वहीं, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू आज राज्य का बजट पेश करेंगे। दिल्ली में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
MAR 20, 2026 18:07 IST
बंगाल चुनावों से पहले ममता बनर्जी ने जारी किया TMC का घोषणापत्र ; 'दीदी के 10 वादों' का जिक्र
आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार यानी 20 मार्च को अपना घोषणापत्र जारी किया, जो 'दीदी के 10 वादों' पर केंद्रित है। घोषणापत्र को एक जन-केंद्रित रोडमैप बताते हुए, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी के वादों का उद्देश्य उस बढ़ती केंद्रीय दखलंदाजी का मुकाबला करना है, जिसका उन्होंने ज़िक्र किया, और बंगाल की पहचान की रक्षा करना है।
MAR 20, 2026 17:24 IST
मिडिल ईस्ट में जंग में अब तक 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता
18 मार्च को सऊदी अरब के रियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जिससे ईरान और US-इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है। शुक्रवार को अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान बोलते हुए, अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने कहा कि मंत्रालय को गुरुवार देर रात इस मौत की पुष्टि मिली।
MAR 20, 2026 17:23 IST
दिल्ली दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम 6 साल बाद 10 दिनों के लिए जेल से आए बाहर
2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शरजील इमाम, लगभग छह साल बाद जेल से बाहर आए। उन्हें एक स्थानीय अदालत से अपने भाई की शादी में शामिल होने और अपनी बीमार मां से मिलने के लिए अंतरिम ज़मानत मिली थी। शरजील को 9 मार्च को कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने 10 दिनों के लिए, यानी 20 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक के लिए अंतरिम ज़मानत दी थी।
MAR 20, 2026 17:22 IST
क्या ईरान में महिलाएं ले सकती हैं तलाक? ये नियम जान पकड़ लेंगे कान
ईरान पर 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने एक साथ हमला बोला था। तब से यह युद्ध जारी है और ईरान भी दोनों देशों के ठिकानों पर हमले कर रहा है। इस बीच आइए जानते हैं कि ईरान में महिलाएं आसानी से अपनी मर्जी से तलाक ले सकती हैं या नहीं।...और इसको लेकर क्या नियम हैं? दरअसल, ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं जो बताती हैं कि देश में हिजाब पहनना बेहद जरूरी है। बिना इसके बाहर नहीं जा सकते और ऐसा ना करने पर कड़ी सजा मिलती है। लेकिन इस बीच वहां महिलाओं की शादी को लेकर खतरनाक दावे किए जाते हैं।
MAR 20, 2026 17:22 IST
क्या है 'मिडिल ईस्ट' और कौन हैं 'खाड़ी देश'?
जब भी कभी 'मिडिल ईस्ट' (Middle East) में वॉर की खबरें आती हैं, तो सबसे पहले भारत में पेट्रोल-डीजल और शेयर बाजार के दाम हिलने लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नक्शे पर एक छोटा सा हिस्सा दिखने वाला यह इलाका पूरी दुनिया की किस्मत कैसे तय करता है? लोग अक्सर 'मिडल ईस्ट' और 'खाड़ी देशों' (Gulf Countries) को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन असल में इनके बीच एक बड़ा अंतर है। इस क्षेत्र को दुनिया का 'एनर्जी हब' कहा जाता है, और यही वजह है कि यहां चलने वाली एक भी गोली का शोर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में 'हाहाकार' मचा देता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं क्या है मिडिल ईस्ट और खाड़ी देश क्या हैं?
MAR 20, 2026 17:21 IST
सऊदी अरब के रियाद में भारतीय नागरिक की मौत, भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है। इस दुखद घटना पर रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि 18 मार्च को हुई हालिया घटना में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु हो गई, जिस पर भारत सरकार और दूतावास की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। हालांकि, ये मौत किसी धमाके में हुई है या किसी अन्य कारण कारण से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
MAR 20, 2026 13:52 IST
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जलुकबाड़ी से नामांकन दाखिल किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को जलुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा, बेटा नंदिल विश्व शर्मा और गुवाहाटी से भाजपा की सांसद बिजुली कालिता मेधी मौजूद थीं।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने एक वाहन पर सवार होकर खानापारा क्षेत्र के वेटरिनरी फील्ड से लगभग 5.6 किलोमीटर दूर कामरूप (महानगर) जिला निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी मां मृणालिनी देवी का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, "शुभ काम की शुरुआत हमेशा मां के आशीर्वाद से होनी चाहिए। इन दिनों मैं उनके साथ अधिक समय नहीं बिता पाता, लेकिन उनका आशीर्वाद मुझे ’आई असोमी’ (मां असम) की सेवा जारी रखने की शक्ति देता है।"
रातभर और तड़के हुई भारी बारिश के बावजूद सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग वेटरनरी फील्ड में इकट्ठा हो गए थे।
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में शर्मा ने कहा, ’’मैं असम में चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करते समय खानापारा वेटरिनरी फील्ड से कामरूप (एम) में डीसी कार्यालय तक रैली में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित करता हूं। आपका आशीर्वाद मेरी इस यात्रा को ऊर्जा देगा और मुझे असम की जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।’’

MAR 20, 2026 13:51 IST
दुश्मनों की ‘सुरक्षा छीन ली जानी चाहिए' : ईरान के सर्वोच्च नेता
ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने देशवासियों के नाम नए संदेश में अपने देश के दुश्मनों की ’’सुरक्षा’’ छीन लिए जाने का शुक्रवार को आह्वान किया।
खामेनेई ने इजराइल के हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत के बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे गए एक बयान में यह टिप्पणी की।
खामेनेई को सर्वोच्च नेता नामित किए जाने के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा नहीं गया है। युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को अमेरिका एवं इजराइल के हवाई हमले में सर्वोच्च नेता एवं मुजतबा खामेनेई के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई (86) मारे गए थे। मुजतबा खामेनेई को अली खामेनेई के मारे जाने के बाद सर्वोच्च नेता बनाया गया।
अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों ने संकेत दिया है कि युद्ध में मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं।

MAR 20, 2026 12:10 IST
बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए तबादलों से नतीजे नहीं बदलेंगे: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि निर्वाचन आयोग के "धांधली" करने के प्रयास पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों को नहीं बदलेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विजयी होगी। अब्दुल्ला ने अपने निजी ’एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "निर्वाचन आयोग की कोई भी कोशिश नतीजे नहीं बदल सकेगी। गिनती वाले दिन ममता दीदी भारी बहुमत से जीतेंगी।"
निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर तबादले किए जाने पर टिप्पणी करते हुए, अब्दुल्ला ने कहा कि ये घटनाएं केवल उन राज्यों में होती हैं जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार नहीं होती। उन्होंने कहा, "इस तरह के व्यापक तबादले केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में होते हैं, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हालांकि, पश्चिम बंगाल एक बार फिर उस बात को साबित कर देगा जिसे मैं हमेशा से सच मानता आया हूं - अधिकारी राजनीतिक दलों को चुनाव नहीं जिताते, बल्कि राजनीतिक दलों के नेता चुनाव जिताते हैं।"

MAR 20, 2026 08:09 IST
दिल्ली के बवाना में हमलावरों ने दुकान में गोलीबारी की, एक की मौत, तीन घायल
उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना में बृहस्पतिवार शाम तीन हमलावरों ने एक दुकान के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके पिता और एक बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस हमले का कारण गिरोहों के बीच आपसी रंजिश होने का संदेह है।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) हरेश्वर स्वामी के अनुसार, हरवेली गांव में हुई इस घटना के बारे में पुलिस को पीसीआर फोन के माध्यम से सूचना मिली कि यहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने परिवार के सदस्य रवि भारद्वाज को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई।
घटना में घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में रवि के पिता अनिल भारद्वाज (55), पड़ोसी राज कुमार (46) और एक आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बवाना थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भाषा

MAR 20, 2026 07:32 IST
हरियाणा के नूंह में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
हरियाणा के नूंह जिले के खेड़ला गांव में सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हुए झगड़े के बाद बृहस्पतिवार को 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खेड़ला निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। शव को अल आफिया अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, विवाद सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर बच्चों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था। खुर्शीद द्वारा टिप्पणी का विरोध किए जाने पर गांव के ही जावेद और फरीद के साथ उसकी बहस हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कहासुनी ने जल्द हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई।
नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "जावेद, फरीद और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

MAR 20, 2026 06:55 IST
हमने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला: नेतन्याहू
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार लाइव आकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीते 20 दिनों में ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है और उसका परमाणु कार्यक्रम लगभग तबाह हो चुका है।
नेतन्याहू ने साफ कहा, “हमने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला”, बल्कि यह फैसला पूरी तरह से ट्रंप का है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ उनका तालमेल मजबूत है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति अपने फैसले खुद लेते हैं। इजरायली प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनका मिशन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस युद्ध में ईरान को सैन्य और रणनीतिक स्तर पर बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि हालात को देखते हुए युद्ध जल्द खत्म हो सकता है।