आज की ताजा खबर, 20 दिसंबर, 2022 LIVE: विरोधियों के नापाक मंसूबों को फेल करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस हो रहा है भारत- बोली सरकार

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 20, 2022, 03:05 PM IST

आज की ताजा खबर 20 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Live, Hindi Samachar Today Live Updates: इस बीच, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अवैध रूप से बने निजी स्कूल पर बुलडोजर चलाया गया। गोपाल शर्मा (डिप्टी कलेक्टर) ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "जमीन करीब 5 एकड़ की थी जिसमें 400 एयर जमीन पर विद्यालय का निर्माण हुआ था जो कि अवैध था इसलिए इस पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई है।"

आज की ताजा खबर 20 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Live, Hindi Samachar Today Live Updates: सरकार ने संसद की एक उच्च स्तरीय समिति को बताया कि भारत अपने बलों को नवीनतम अत्याधुनिक एवं नयी पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों से लैस कर रहा है ताकि विरोधियों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल करने के लिये पूरी तरह से तत्पर रहा जा सके। इस बीच, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर ‘‘अभद्र भाषण’’ देने और ‘‘बेबुनियाद बातें’’ करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने को कहा। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक सदस्य ने तेजाब हमले की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से तेजाब की बिक्री के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग की।

taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

इस बीच, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के मुख्य सचिव द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) से ‘‘राजनीतिक विज्ञापनों’’ के लिए 97 करोड़ रुपये की वसूली करने का आदेश देने के बाद ‘आप’ ने मंगलवार को कहा कि उनके पास ऐसे आदेश पारित करने का कोई अधिकार नहीं है। उधर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि चीन का कहना है कि बुधवार को रूसी नौसेना के साथ होने वाले दोनों देशों के अभ्यास का उद्देश्य सहयोग को “और गहनता” प्रदान करना है जिनके अनौपचारिक पश्चिम विरोधी गठबंधन ने यूक्रेन पर मास्को के हमले के बाद ताकत हासिल की है।

End of Feed