आज की ताजा खबर, 20 अप्रैल 2025 : जम्मू कश्मीर के रामबन में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्य गिरफ्तार
कानून मंत्रालय ने केंद्र सरकार से जुड़े मुकदमों में कमी लाने पर जोर दिया
कानून मंत्रालय ने केंद्र सरकार से जुड़े मुकदमों की संख्या में कमी लाने की अहमियत को रेखांकित किया है। उसने कहा है कि जनहित में लिए गए फैसलों के “अप्रभावी” क्रियान्वयन से मुकदमों का बोझ बढ़ सकता है, क्योंकि इनके लाभ से वंचित लक्षित लाभार्थी कानून का सहारा ले सकते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र सरकार विभिन्न अदालतों में लंबित लगभग सात लाख मामलों में पक्षकार है। मुकदमेबाजी के कुशल प्रबंधन पर केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक दस्तावेज के अनुसार, विभिन्न फैसलों और कार्रवाइयों का मकसद जनहित और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देना है। दस्तावेज में कहा गया है, “कभी-कभी इन फैसलों के अप्रभावी क्रियान्वयन से लक्षित लाभार्थी वंचित रह जाते हैं या अपात्र लाभार्थी लाभान्वित हो जाते हैं। कुछ मामलों में, प्रभावित पक्ष कुछ निर्णयों को अनुचित मान सकते हैं और मुकदमे के माध्यम से कानून का सहारा ले सकते हैं।”इसमें केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ओर से फैसलों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।
आंध्र प्रदेश में इंजन चोरी के मामले में नौ लोग गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्री सत्य साईं जिले में स्थित किआ मोटर्स के संयंत्र से 900 इंजन चोरी होने के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पेनुकोंडा की अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने 'पीटीआई भाषा' को बताया, "अभी तक केवल दस प्रतिशत जांच पूरी हुई है। नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हम अपराध के तरीकों की जांच कर रहे हैं।"पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मंत्री पर हमला, सरकार ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नयी नहरों की योजना के खिलाफ रैली निकालने वाले प्रदर्शनकारियों ने एक हिंदू राज्य मंत्री पर हमला किया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद और धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी शनिवार को थट्टा जिले से गुजर रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके और संघीय सरकार के खिलाफ नारे लगाए। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कोहिस्तानी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेडियो पाकिस्तान ने खबर दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कोहिस्तानी को फोन किया और घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, "जन प्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है। घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।"सूचना मंत्री अता तरार ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्यौरा तथा संघीय गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है।
सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।
पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में दिखा अद्भुत नजारा
एमपी के सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।यहां पर्यटकों को पेंच टाइगर रिजर्व के काला पहाड़ क्षेत्र में एक बाघिन अपने 3 शावकों के साथ पानी पीते हुए नजर आयी। इस नजारे को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।वही वायरल वीडियो में नजर आ रहे शावकों की उम्र लगभग 5 से 6 माह है।डिजिटल अरेस्ट के जरिए एमपी की सबसे बड़ी ठगी का मामला
डिजिटल अरेस्ट के जरिए मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में SIT ने बड़ा एक्शन लिया है और उज्जैन के नागदा से बंधन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर व महिला कैशियर सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।महाराष्ट्र में मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 77.6 लाख रुपये की ठगी
नवी मुंबई के नेरुल में स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन कोटा के तहत पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला दिलाने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ और बेंगलुरु के दो व्यक्तियों से कुल 77.61 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में नेरुल थाने में छह आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं।चारधाम यात्रा के लिए एनएचएम की विशेष व्यवस्था
देवभूमि उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रा को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार एनएचएम की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।ओबीसी से जुड़ने के लिए बसपा फिर दोहराएगी 'भाईचारा' प्रयोग
अपने लगातार गिरते जनाधार से बेचैन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेतृत्व ने 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़ने के लिए अपने सफल 'भाईचारा' प्रयोग को फिर दोहराने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। ‘भाईचारा’ एक प्रयोग था जो 2007 के चुनावों से पहले किया गया था। इसी प्रयोग के तहत राज्य की 403 विधानसभाओं में भाईचारा समितियां बनाई जाएंगी और ओबीसी के 100 लोगों से संपर्क साधा जाएगा। ये 100 लोग बूथ स्तर पर पार्टी के दूत के रूप में काम करेंगे। इन ओबीसी भाईचारा समितियों के जरिए पार्टी अपने बिखरे हुए ग्रामीण वोट बैंक को जोड़ना चाहती है और समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) के दांव का जवाब भी तलाशना चाहती है।केरल में ईसाईयों ने उत्साह के साथ ईस्टर मनाया
केरल में ईसाइयों ने रविवार को प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के बाद उनके फिर से जीवित होने की स्मृति में प्रार्थना और पारंपरिक भोज के साथ ईस्टर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु सुबह से ही गिरजाघरों में उमड़ पड़े और उन्होंने प्रार्थना की। राज्यभर के गिरजाघरों में विभिन्न चर्च संप्रदायों के प्रमुख, बिशप और पादरियों ने ईस्टर पर्व के दौरान गिरजाघरों में लोगों का नेतृत्व किया।इंडिगो एयरलाइंस के विमान से टकरायी मिनी बस
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के एक खड़े हुए विमान से मिनी बस टकरा गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी ने बताया कि यह बस विमान के ‘अंडरकैरेज’ (निचले ढांचे) से टकरा गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक बयान में कहा गया, “18 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 12:15 बजे, रखरखाव के काम से जुड़ी एक एजेंसी (थर्ड पार्टी) द्वारा संचालित वाहन केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े एक विमान के अंडरकैरेज से टकरा गया।"मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्य गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल घाटी के कई जिलों से पिछले 48 घंटों में कई प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के दो कार्यकर्ताओं को शनिवार को इंफाल पूर्व जिले के नोंगदम गांव के पास नापेटपल्ली एंड्रो रोड से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे कथित तौर पर जबरन वसूली में संलिप्त थे।ट्रक में 23 भैंसों को ठूंसकर ले जाने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ट्रक में अमानवीय और अवैध तरीके से कई भैंसों को ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पडघा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस गश्ती दल ने 17 अप्रैल की रात को कुकसे गांव में वाहन को रोका और पाया कि उसमें 23 भैंसों को ले जाया जा रहा था।जम्मू कश्मीर के रामबन में भारी बारिश के कारण आई बाढ़
जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के एक गांव में रविवार को भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई जिसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया।दो साइबर ठग गिरफ्तार
बहराइच जिले की पुलिस ने धोखाधड़ी कर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल कूटरचित दस्तावेज, उपकरण और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) पहुप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने बहराइच शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखदहीर मोहल्ला निवासी मुशीर और अनवर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर पर लोगों को बधाई देते हुए रविवार को कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी को आशा, नवीनीकरण और करुणा की प्रेरणा दे। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह ईस्टर विशेष है, क्योंकि दुनिया भर में ‘जुबली वर्ष’ को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पवित्र अवसर प्रत्येक व्यक्ति में आशा, नवीनीकरण और करुणा की प्रेरणा दे। चारों ओर आनंद और सद्भाव हो।’’निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा की ओर से सुप्रीम कोर्ट और देश के मुख्य न्यायाधीश पर दिए गए बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया है। दोनों नेताओं ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट की चल रही सुनवाई के संदर्भ में न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल उठाए। भारतीय जनता पार्टी ने इन बयानों से किनारा करते हुए इसे नेताओं की व्यक्तिगत राय करार दिया और ऐसी टिप्पणियों से बचने का निर्देश जारी किया।इंटरपोल से हसीना और 11 अन्य के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध
बांग्लादेश पुलिस के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) ने इंटरपोल से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 12 व्यक्तियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। मीडिया में शनिवार को जारी एक खबर में यह जानकारी दी गई। बांग्लादेश में पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन के बाद अवामी लीग की सरकार गिर गई थी और 77 वर्षीय हसीना भारत चली गईं थीं और वह तब से ही वहां रह रही हैं।मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन में मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई। हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में डाली गई दो याचिकाओं पर 21 अप्रैल को सुनवाई होगी। दरअसल, मुर्शिदाबाद हिंसा की अदालत की निगरानी में जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में एसआईटी के गठन की मांग की है। साथ ही राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति में विफलता के लिए भी पश्चिम बंगाल सरकार से स्पष्टता की मांग की गई है।सिपाही ने साथी जवान को मारी 11 गोलियां
बिहार के बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सिपाही परमजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस लाइन गोलियों की गूंज से दहल उठा। सिपाही परमजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां सोनू कुमार पर दाग दीं। पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर सिपाही परमजीत वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू में लाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं।पुडुचेरी के मुख्यमंत्री आवास में बम रखे होने की धमकी निकली अफवाह
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के आवास और पड़ोसी डेलार्शपेट के दो होटलों के परिसर में बम रखे होने संबंधी धमकी गहन तलाशी के बाद मात्र एक अफवाह निकली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार को ई-मेल के माध्यम से संदेश भेजकर यह धमकी दी थी।मुर्शिदाबाद : स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेतबोना के ग्रामीणों ने शनिवार को इस बात से नाराज होकर सड़क जाम कर दी कि राज्यपाल सी वी आनंद बोस का काफिला उनकी शिकायतें सुने बिना उनके इलाके से गुजर गया। प्रदर्शनकारियों ने तब तक अपना विरोध जारी रखा जब तक राज्यपाल उनसे मिलने के लिए वापस नहीं आ गए।श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन बाधित
कश्मीर घाटी में खराब मौसम के कारण शनिवार को हवाई यातायात पर असर पड़ा और श्रीनगर हवाई अड्डे पर छह उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं जिसके परिणामस्वरूप उनकी प्रस्थान उड़ानें भी रद्द की गईं। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण इंडिगो ने श्रीनगर से जम्मू जाने वाली उड़ान भी रद्द कर दी।इक्वाडोर ने राष्ट्रपति नोबोआ के हत्या के प्रयास की चेतावनी दी
इक्वाडोर के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ पर जानलेवा हमले के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद देश ‘हाई अलर्ट’ पर है। इक्वाडोर के एक सरकारी मंत्रालय ने अपने दावों के लिए कोई सबूत दिये बिना ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि उसे ‘‘हत्या, आतंकवादी हमलों और हिंसक विरोध प्रदर्शनों की साजिश के बारे में’’ चेतावनी दी गई थी। मंत्रालय ने कहा कि उसने कथित खतरों से निपटने के लिए पुख्ता सुरक्षा उपाय किए हैं।ममता ने भाजपा और आरएसएस पर किया हमला
श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) ने राज्य में ‘‘दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार’’ शुरू किया है।ममता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘ये ताकतें’’ उकसावे पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल विभाजनकारी राजनीति करने के लिए कर रही हैं।
मुकेश अंबानी पर एलन मस्क का फिर तीखा हमला, BJP को चंदे और फेसबुक कैंपेन वाली खबरें शेयर कर घेरा
दिपके, रांका-दास को हिरासत में लिए जान से पहले प्लेन में क्या कुछ हुआ, असहज दिखे यात्री, सामने आया Video
अभिजीत दिपके की दादी का निधन, प्रोटेस्ट के चलते पुलिस हिरासत में हैं CJP फाउंडर
CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस पर पथराव और धक्का-मुक्की, कई पुलिसकर्मियों को लगी चोट
मुंबई से दिल्ली तक नजर और फिर महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, दिपके को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
