LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: देशभर में दशहरे की धूम, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि...छन्नूलाल मिश्र का हुआ निधन

Aaj Ki Taza Khabar 2 Oct 2025: आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। उन्होंने राज घाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की। दूसरी ओर प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वो लंबे से बीमार चल रहे थे। वहीं, मोरक्को में भी नेपाल के बाद GenZ के नेतृत्व वाला विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। उधर दशहरे मेले में PM Modi आज जाएंगे। RSS के 100 साल पूरे हो गए हैं। अन्य खबरों में ट्रंप जल्द चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे। पढ़ें- अन्य खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: देशभर में दशहरे की धूम, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि...छन्नूलाल मिश्र का हुआ निधन
-महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि
-शास्त्रीय गायक चन्नुलाल मिश्र का निधन
-मोरक्को में GenZ के नेतृत्व वाला विरोध प्रदर्शन
-दशहरे मेले में PM Modi होंगे शामिल
-RSS के 100 साल
-चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप
Oct 2, 2025 | 08:38 PM IST

भोपाल: रावण दहन से पहले ही शरारती तत्वों ने एक पुतले को आग लगाई

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बाग मुगलिया-आशिमा मॉल इलाके में दो अज्ञात लोग शाम को होने वाले रावण दहन से पहले ही बृहस्पतिवार सुबह उसके पुतले को आग के हवाले कर दिया और फरार हो गए। तले में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। उसमें एक व्यक्ति यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि कथित तौर पर नशे में धुत एक पुरुष और एक महिला ने सुबह करीब छह बजे पुतले में आग लगा दी और फिर बिना नंबर प्लेट वाली लाल रंग की कार से दोनों भाग गए। उसने दावा किया कि पुतला जलाने से पहले दोनों काफी देर से इलाके में घूम रहे थे।
Oct 2, 2025 | 08:37 PM IST

रावण दहन से पहले उज्जैन में गिरा पुतला

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित दशहरा मैदान में बृहस्पतिवार शाम रावण दहन से कुछ देर पहले ही तेज हवा और बारिश के कारण दशानन का पुतला जमीन पर गिर गया। आयोजन समिति के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। हालांकि इसके बावजूद रावण के पुतले का प्रतीक स्वरूप दहन किया गया और आतिशबाजी भी की गई। रावण दहन देखने पहुंची रचना वाडिया नामक एक महिला ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘जैसे ही हमलोग यहां पहुंचे, रावण गिर पड़ा। पहले सीधा खड़ा था। वह तीन हिस्सों में गिर गया। पहले सिर उसके बाद धड़ और फिर शेष हिस्सा गिर गया।’’
Oct 2, 2025 | 08:37 PM IST

राजस्थान में उत्साह से मनाया गया दशहरे का त्योहार, पुतले जलाए

राजस्थान में विजयदशमी का त्योहार बृहस्पतिवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया जहां लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए। राज्य की राजधानी जयपुर में मानसरोवर, आदर्श नगर, सांगानेर, विद्याधर नगर और अन्य इलाकों के सार्वजनिक मैदानों में ‘बुराई पर अच्छाई की प्रतीकात्मक विजय’ देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शाम को पुतलों के दहन के साथ ही आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। शहर के बाहरी इलाकों में भी इसी तरह के कार्यक्रम हुए। युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया।
Oct 2, 2025 | 08:36 PM IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया। उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया तथा पूर्वाह्न लगभग 11 बजे से उनके और माओवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई जो रूक-रूककर अभी तक जारी है।
Oct 2, 2025 | 07:32 PM IST

PM मोदी रावण दहन कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल, बारिश के चलते रद्द हुआ प्रोग्राम

Vijaya Dasami 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली के यमुना पार स्थित श्री रामलीला कमेटी, इंद्रप्रस्थ में विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन शाम को अचानक हुई भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया। ऐसे में अब पीएम मोदी रावण दहन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
Oct 2, 2025 | 06:04 PM IST

लखनऊ जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

लखनऊ जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में अलीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गुड्डू (45) के रूप में हुई है, जो निराला नगर में रहता था। पुलिस के एक बयान के अनुसार, गुड्डू की पत्नी ने हसनगंज थाने में इस घटना की सूचना दी थी।
Oct 2, 2025 | 05:21 PM IST

यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमला, दो लोगों की मौत: ब्रिटिश पुलिस

उत्तरी इंग्लैंड में गुरुवार को एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि हमले के संदिग्ध की भी मौत हो गई है। बम विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि हमलावर के पास कोई विस्फोटक उपकरण था या नहीं।
Oct 2, 2025 | 03:38 PM IST

नाइजीरिया में नाव पलटने से कम से कम 26 लोगों की हुई मौत

नाइजीरिया के कोगी राज्य में नाइजर नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब नाव इबाजी से व्यापारियों को लेकर एदो राज्य के इलुशी जा रही थी उसी वक्त अचानक से नाव पलट गई।
Oct 2, 2025 | 03:25 PM IST

मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक हुआ, दो लोगों की मौत

मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी बुधवार को लगातार पांचवीं रात सड़कों पर उतरे। हालांकि, सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति को लेकर हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए दक्षिणी शहर में गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मोरक्को की राजधानी रबात से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण स्थित लेक्लिया में ये मौतें हुई हैं। मोरक्को की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एमएपी’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए दो ‘उपद्रवियों’ को गोली मार दी।
Oct 2, 2025 | 02:02 PM IST

भागवत का उद्बोधन प्रेरक है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के वार्षिक विजयादशमी संबोधन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और कहा कि उन्होंने भारत की नयी ऊंचाइयों को छूने की अंतर्निहित क्षमता को उजागर किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में संघ के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला है। उन्होंने भारतवर्ष के उस सामर्थ्य को भी रेखांकित किया है, जो देश को सशक्त बनाने के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के लिए भी कल्याणकारी है।
Oct 2, 2025 | 02:01 PM IST

लेह हिंसा की जांच चार सप्ताह में पूरी होगी

लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच चार हफ्तों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इस हिंसा में चार लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जांच ​​का आदेश लेह के उपायुक्त ने दिया था जिन्होंने नुब्रा के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) मुकुल बेनीवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
Oct 2, 2025 | 02:00 PM IST

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 815 किलो अवैध पटाखे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में अवैध रूप से रखे गए पटाखों के खिलाफ दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए। इन अभियानों में कुल 815 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Oct 2, 2025 | 10:48 AM IST

पहलगाम हमले के बाद दूसरे देशों के रुख से पता चला कि कौन भारत का मित्र है : भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद विभिन्न देशों द्वारा अपनाए गए रुख से भारत के साथ उनकी मित्रता के स्वरूप और प्रगाढ़ता का पता चला। वह आरएसएस की वार्षिक विजयादशमी रैली को संबोधित कर रहे थे। यह रैली ऐसे समय में हुई जब आरएसएस अपना शताब्दी वर्ष भी मना रहा है। आरएसएस की स्थापना 1925 में दशहरा (27 सितंबर) के दिन नागपुर में महाराष्ट्र के एक चिकित्सक केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी।
Oct 2, 2025 | 10:48 AM IST

दिल्ली में आज बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी बृहस्पतिवार को बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Oct 2, 2025 | 09:03 AM IST

एक दिन पहले ही रावण के पुतले को लगाई आग

चंडीगढ़ सेक्टर-30 स्थित दशहरा ग्राउंड में शरारती तत्वों ने रावण, के पुतलों में रात में ही किसी ने आग लगा दी। पुतला दशहरे के मुख्य कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए था।अचानक लगी आग से वहां अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने से पुतला पूरी तरह जलकर राख हो गए। आयोजकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Oct 2, 2025 | 08:20 AM IST

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत 'आत्मनिर्भर' और 'विकसित भारत' के उनके सपने को साकार करने के लिए उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने राज घाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।
Oct 2, 2025 | 08:20 AM IST

शास्त्रीय गायक चन्नुलाल मिश्र का निधन

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वो लंबे से बीमार चल रहे थे। मिर्जापुर स्थित अपनी बेटी के आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही संगीत जगत शोक में डूब गया। उनका काशी में होगा अंतिम संस्कार।
Oct 2, 2025 | 08:19 AM IST

मोरक्को में GenZ के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन हिंसक होने के बाद 400 से अधिक लोग गिरफ्तार, 300 घायल

गृह मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि मोरक्को में सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बदलाव की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 300 लोग घायल हो गए। ये प्रदर्शन पांच दिन में चल रहा है। ये प्रदर्शन अधिकारियों द्वारा अधिकृत नहीं था। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, इन प्रदर्शनों का आयोजन GenZ 212 नामक एक नए ऑनलाइन समूह ने किया था, जो मुख्य रूप से डिस्कॉर्ड के माध्यम से काम करता है।
Oct 2, 2025 | 08:19 AM IST

दशहरे मेले में PM Modi होंगे शामिल

प्रधानमंत्री दशहरे के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे पूर्वी दिल्ली जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन में शामिल होंगे। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे। इस बार यहां दहन के लिए तीन की जगह चार पुतले लगाए गए हैं। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के अलावा चौथा पुतला पहलगाम के आतंकियों का है, जिसे जलाया जाएगा।
Oct 2, 2025 | 08:19 AM IST

RSS के 100 साल

आरएसएस इस साल अपनी स्थापना के 100 साल मना रहा है। 100 साल पहले 1925 में विजयादशमी के दिन ही आरएसएस की स्थापना हुई। नागपुर के रेशम बाग मैदान में सुबह शताब्दी समारोह की शुरुआत होगी। इस समारोह में 21 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक शामिल होंगे। यही नहीं, विजयादशमी का यह उत्सव संघ की देशभर की 83 हजार से अधिक शाखाओं में मनाया जाएगा।
Oct 2, 2025 | 08:19 AM IST

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने (स्थानीय समयानुसार) बुधवार को कहा कि वह अगले चार सप्ताह में अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मिलेंगे।