ChakraView With Sumit Awasthi: आप किस स्टोरी को 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? पोल में दें अपनी राय
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News: आज का मौसम, पीएम मोदी, पुतिन, ट्रंप, स्विट्जरलैंड ब्लास्ट, राहुल गांधी, पाकिस्तान, शाहरुख खान के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी पीने की वजह से 15 लोगों की जान जा चुकी है। पार्षद कमल वाघेला ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, कई लोगों का इलाज जारी है। इस मामले पर आज दोपहर 12 बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जबलपुर से डबल बेंच के जज आज ऑनलाइन सुनवाई करेंगे। प्रशासन आज अपना रिपोर्ट दाखिल कर सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी एक दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को वहां गृह मंत्रालय (एमएचए) की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अमित शाह के शुक्रवार को द्वीपों में पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसमें दिन भर में फैले कई आधिकारिक कार्यक्रम शामिल हैं।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News: आज का मौसम, पीएम मोदी, पुतिन, ट्रंप, स्विट्जरलैंड ब्लास्ट, राहुल गांधी, पाकिस्तान, शाहरुख खान के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: इंदौर में दूषित पानी से जुड़े गंभीर मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अपर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से इंदौर से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने का आदेश भी जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी गहन चर्चा की गई।
उत्तराखंड के जोशीमठ में औली रोड पर स्थित आर्मी कैंप के अंदर एक स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना के बाद पूरे कैंप परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वहीं, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा, “मैं सोशल मीडिया, विशेष रूप से X पर उभर रहे एक नए चलन की ओर आपका तत्काल ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं और इस पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग करती हूं। इसमें AI 'ग्रोक' फीचर का दुरुपयोग किया जा रहा है, जहां पुरुष फर्जी खातों का इस्तेमाल करके महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और ग्रोक को उनके कपड़ों को कम करने और उन्हें यौन रूप से उत्तेजक बनाने के लिए संकेत भेज रहे हैं। यह सिर्फ फर्जी खातों के जरिए तस्वीरें साझा करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है जो अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। यह अस्वीकार्य है और AI फंक्शन का घोर दुरुपयोग है।"
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में कुल 12 स्टेशन शामिल हैं, जिनमें साबरमती को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि मुंबई में बुलेट ट्रेन का टर्मिनल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में होगा। मंत्री के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए तीन डिपो तैयार किए जा रहे हैं, जो एक असामान्य स्थिति है, क्योंकि सामान्यतः 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के लिए दो डिपो पर्याप्त होते हैं।
वहीं, इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी पीने की वजह से 15 लोगों की जान जा चुकी है। पार्षद कमल वाघेला ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, कई लोगों का इलाज जारी है। इस मामले पर आज दोपहर 12 बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जबलपुर से डबल बेंच के जज आज ऑनलाइन सुनवाई करेंगे। प्रशासन आज अपना रिपोर्ट दाखिल कर सकता है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक डॉ श्याम बिहारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
पंजाब में मुफ्त स्वास्थ्य योजना 15 जनवरी से शुरू होगी
आज की ताजा खबर: जोशीमठ के आर्मी कैंप में लगी आग
इंदौर दूषित पेयजल मामला: मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी गहन चर्चा की गई।
सरकार ने इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से रिक्तियों की पूर्ति करने का भी आदेश दिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आज की ताजा खबर: इंदौर जल त्रासदी पर हाईकोर्ट में सुनवाई
इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश की। रिपोर्ट में सरकार ने दावा किया है कि गंदे पानी के कारण अब तक केवल चार लोगों की मौत हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी तलब की थी। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि सभी तथ्यों की गहन जांच की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जनवरी की तारीख तय की है। इस दौरान सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में की गई कार्रवाई, मरीजों की स्थिति और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर विस्तृत जवाब देने को कहा गया है।
आज की ताजा खबर: सातवीं बार डकार रैली में भाग लेंगे भारतीय राइडर हरिथ नोआ
केरल का यह 32 वर्षीय राइडर तीन से 17 जनवरी तक होने वाली डकार रैली में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह प्रतियोगिता छठी बार सऊदी अरब में आयोजित की जा रही है। डकार रैली में राइडर इस बार लगभग 8,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसमें लगभग 4,800 किलोमीटर में राइडर रेत के टीलों, पथरीले इलाकों और दुर्गम पठारों से होकर गुजरेंगे। इस दौरान केवल एक बार 10 जनवरी को राइडर को विश्राम करने का मौका मिलेगा।
Aaj Ki Taza Khabar: जावेद अख्तर ने अपने 'एआई जनित' वीडियो की निंदा की
गीतकार ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा कि इस तरह की फर्जी खबरें प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने लिखा, "एक फर्जी वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें कंप्यूटर से बनाई गई मेरी एक तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें मेरे सिर पर टोपी है और दावा किया गया है कि आखिरकार मैं ईश्वर की ओर मुड़ गया हूं। यह पूरी तरह बकवास है।"
आज की ताजा खबर: प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आया; दो गिरफ्तार
यह घटना 27 दिसंबर को तमनार ब्लॉक में हुई, जब कोयला खनन परियोजना के खिलाफ 14 गांवों के निवासियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान महिला आरक्षक भीड़ के बीच एक खेत में अकेली रह गई, जहां उस पर हमला किया गया। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आरक्षक जमीन पर लेटी हुई, रोती हुई और दया की भीख मांगती हुई दिख रही है, जबकि दो आदमी उसके कपड़े फाड़ रहे हैं और उससे विरोध स्थल पर उसकी मौजूदगी के बारे में सवाल कर रहे हैं।
दिल्ली पर घने कोहरे की चादर, पांच जनवरी तक शीतलहर की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि दो जनवरी से पांच जनवरी के बीच अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का असर रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर शीत दिवस की स्थिति मानी जाती है।
आज की ताजा खबर: हाईकोर्ट में आज पानी संकट पर सुनवाई
आज हाईकोर्ट में पानी से जुड़े अहम मामले पर सुनवाई होने जा रही है। यह सुनवाई दोपहर करीब 12 बजे के बाद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से इस पूरे मामले में स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी, जिसे आज प्रशासन की ओर से दाखिल किए जाने की उम्मीद है।
मामले की सुनवाई जबलपुर स्थित हाईकोर्ट की डबल बेंच करेगी। खास बात यह है कि दोनों न्यायाधीश ऑनलाइन माध्यम से इस याचिका पर सुनवाई करेंगे। पानी की आपूर्ति, प्रबंधन और मौजूदा हालात को लेकर सरकार की ओर से पेश की जाने वाली रिपोर्ट पर कोर्ट की विशेष नजर रहेगी।
उम्मीद की जा रही है कि स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट आगे की दिशा तय करेगा और जरूरत पड़ने पर प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दे सकता है।
आज की ताजा खबर: ईरान में नए साल की शुरुआत के साथ हिंसक हुए प्रदर्शन
आज की ताजा खबर: बल्लारी शहर के आवंबावी इलाके में दो गुटों में झड़प
झड़प के बाद एक व्यक्ति की मौत की अफवाहें भी सामने आईं, लेकिन एसपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति साफ करेगी। पुलिस बल को इलाके में तैनात कर दिया गया है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने का आग्रह किया है।
