आज की ताजा खबर, 1 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बंगाल में 15 बूथ पर दोबारा होगा मतदान, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को शुरू होंगी उड़ानें
देशभर में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बहादुरपुरा क्रॉस रोड पर एक स्क्रैप की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। स्क्रैप की दुकान होने के कारण आग में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने से आग भड़कने की आशंका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में श्रमिकों के लिए कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। डिजिटल सुविधाओं से लेकर आवास, स्वास्थ्य और कौशल विकास तक, श्रमिकों को एक साथ कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी।
बलरामपुर, झांसी और गोंडा में नए श्रमिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही ‘डिजिटल लेबर चौक’ एप की शुरुआत और बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की नई वेबसाइट का लोकार्पण होगा। नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद उनके वेतनमान में बढ़ोतरी की गई थी। अब सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं लागू करने जा रही है।
नोएडा का बिल्डर सतेंद्र कुमार उर्फ मोंटू भसीन गिरफ्तार
नोएडा का बिल्डर सतेंद्र कुमार उर्फ मोंटू भसीन गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर निवेशकों के साथ करोड़ों की ठगी करने और पैसा वापस न करने के गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से लोगों का पैसा लेकर टालमटोल कर रहा था। कई पीड़ित निवेशकों ने उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नोएडा कोर्ट से NBW वारंट जारी किया गया तभी से वो फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, देश छोड़कर फरार होने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी और लगातार लोकेशन ट्रैक की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है।काउंटिंग से पहले खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बने स्ट्रांगरूम के बाहर भारी सुरक्षा तैनात
अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत
अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी। ’हेज काउंटी’ के जज रुबेन बेसेरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात ऑस्टिन के दक्षिण पश्चिम में लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दूर विम्बरली शहर में हुई। ’फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफएए) ने बताया कि सेसना 421सी विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें पांच लोग सवार थे। लगभग 3,000 की आबादी वाला विम्बरली शहर, ब्लैंको नदी के किनारे स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। विम्बरली के मेयर जिम चिलेस ने बताया कि उन्हें दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।हैदराबाद में सड़क पर खड़ी लॉरी से टकराई कार, छह लोगों की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक तेज रफ्तार कार के सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना आज अपराह्न हुई जब तेज रफ्तार कार ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बंगाल में 15 बूथ पर दोबारा होगा मतदान
चुनाव आयोग ने बंगाल में मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का निर्देश दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि मघराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर वोटिंग रद्द कर फिर से कराई जाएगी।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को शुरू होंगी उड़ानें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू करेगा। हवाई अड्डा संचालक के बयान के अनुसार, पहली यात्री उड़ान का संचालन इंडिगो करेगी, जिसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी जल्द परिचालन शुरू करेंगी।तेलंगाना में दवा फैक्टरी में विस्फोट, छह लोग झुलसे
तेलंगाना के नालगोंडा जिले में शुक्रवार को एक दवा फैक्टरी के संयंत्र में विस्फोट होने से छह लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ से कहा कि चित्याल के पास स्थित दवा फैक्टरी के संयंत्र में दबाव के चलते विस्फोट होने का अंदेशा है। अधिकारी के मुताबिक, जब यह विस्फोट हुआ, उस समय आठ लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लोग 10-15 प्रतिशत तक, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एशिया के सबसे स्वच्छ गांव मावलिननॉन्ग में मिली जुगनू की नयी प्रजातियां
एशिया के सबसे स्वच्छ गांव के रूप में ख्याति प्राप्त मेघालय के मावलिननॉन्ग के साथ एक और खासियत जुड़ गई है। यहां पर अनुसंधानकर्ताओं ने जुगनू की नयी प्रजातियों की खोज की है।अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस क्षेत्र में मेघालय के पहले वैज्ञानिक रूप से दर्ज किए गए चमकदार कीड़ों का दस्तावेजीकरण किया है। अधिकारियों ने बताया कि असम के डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय की एम्मा मैग्डलीन नोंगलांग के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में पूर्व में अज्ञात दो प्रजातियों, डायफेन्स मेघालयनस और डायफेन्स मावलिननॉन्ग की पहचान की गई है, जिनमें से बाद वाली प्रजाति का नाम उस गांव के नाम पर रखा गया है, जहां इसे पहली बार दर्ज किया गया था।जबलपुर नाव हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा साझा किए गए संदेश में पीएम मोदी ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता में जुटा है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक मदद की घोषणा करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि (ex-gratia) देने का निर्देश दिया है।
सुरक्षा वापस लेने के मामले में हरभजन सिंह ने कोर्ट में दायर की याचिका
राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के फैसले को 'मनमाना और प्रतिशोधात्मक' बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।वरिष्ठ कलाकारों के सम्मान में बड़ा ऐलान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण एक एकड़ जमीन देने को तैयार
फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई पर आज एक अहम पहल सामने आई है।अभिनय क्षेत्र के वरिष्ठ कलाकारों की समस्याओं को लेकर सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट यानी CAWT के प्रयासों को नई मजबूती मिली है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बड़ा ऐलान करते हुए वरिष्ठ कलाकारों के लिए अपनी एक एकड़ जमीन देने की बात कही है
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा कि शोहरत खत्म होने के बाद कई वरिष्ठ कलाकार उपेक्षा और कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में CAWT का यह प्रयास बेहद सराहनीय है।
आज की ताजा खबर: हैदराबाद के बहादुरपुरा में स्क्रैप दुकान में लगी भीषण आग
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बहादुरपुरा क्रॉस रोड पर एक स्क्रैप की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। स्क्रैप की दुकान होने के कारण आग में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने से आग भड़कने की आशंका है।
Labour Day: श्रमिकों के लिए CM योगी आज खोलेंगे योजनाओं का पिटारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में श्रमिकों के लिए कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। डिजिटल सुविधाओं से लेकर आवास, स्वास्थ्य और कौशल विकास तक, श्रमिकों को एक साथ कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी।बलरामपुर, झांसी और गोंडा में नए श्रमिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही ‘डिजिटल लेबर चौक’ एप की शुरुआत और बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की नई वेबसाइट का लोकार्पण होगा। नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद उनके वेतनमान में बढ़ोतरी की गई थी। अब सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं लागू करने जा रही है।
'हमें सब पता है, मातोश्री आकर तमाशा करना...', 500 करोड़ के नोटिस पर भड़के संजय राउत, बोले- इसके पीछे नेपाल कनेक्शन
कुर्मी आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मामले होंगे वापस, CM सुवेंदु अधिकारी ने किया बड़ा एलान
पहली बार भारतीय बेस से जापानी फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान; दुनिया ने देखा भारत-जापान की आसमानी ताकत का नजारा
आडवाणी-जयशंकर से लेकर एसएस संधू तक को चुनाव आयोग का नोटिस, दिल्ली की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी? 33 लाख नाम शामिल
ओवैसी का 'UP Model' क्या,चुनाव से पहले क्यों बदला AIMIM का रुख, अखिलेश-मायावती से लेकर जयंत चौधरी पर क्या संकेत?
© 2026 Times Horizon Private Limited
