आज की ताजा खबर, 18 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: म्यांमार में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली हाई कोर्ट से विनेश फोगाट को फिलहाल राहत नहीं
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कनाली बाग में स्थित बीके ट्रेडर्स के गोदाम में भीषण आग लग गई।
सुरेन्द्रनगर में सूअरों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, 10 दिनों में 700 से अधिक शव मिलने से फैली दहशत
गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में सूअरों की अचानक और रहस्यमयी मौतों ने लोगों में दहशत फैला दी है। पिछले 10 दिनों के भीतर यहां 700 से अधिक सूअरों के शव मिलने से पूरे इलाके में चिंता का माहौल है और किसी गंभीर बीमारी या महामारी के फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पशुपालन विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मृत सूअरों के पोस्टमार्टम कराए हैं और जांच के लिए सैंपल अहमदाबाद स्थित प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।वलसाड में रेलवे ट्रैक के पास महिला की हत्या का खुलासा, दामाद निकला आरोपी
गुजरात के वलसाड जिले के अतुल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिले महिला के शव ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही दामाद ने की थी। पुलिस ने आरोपी भोज पासी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।घटना की शुरुआत उस समय हुई जब अतुल रेलवे स्टेशन के पास एक खुली वाड़ी वाली जगह से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को डिकम्पोज हालत में एक महिला का शव मिला। महिला के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वलसाड रूरल पुलिस और एलसीबी ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पीआई, डीवाईएसपी, एलसीबी सहित जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे थे। महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की भी मदद ली गई। पुलिस ने तकनीकी जांच, स्थानीय पूछताछ और कॉल डिटेल्स के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई।
जांच के दौरान मृतक महिला की पहचान मायादेवी पासवान के रूप में हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से वलसाड के हरिया गांव में रह रही थी। इसके बाद पुलिस की जांच परिवार और करीबी लोगों की ओर मुड़ी। पूछताछ में सामने आया कि मायादेवी के अपने दामाद भोज पासी के साथ अवैध संबंध थे। भोज पासी ने मायादेवी की बेटी से शादी की थी और शादी के बाद तीनों एक साथ रहते थे। इसी दौरान सास और दामाद के बीच संबंध बन गए, जिसके चलते पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ा और बाद में तलाक हो गया। हालांकि तलाक के बाद भी मायादेवी और भोज पासी के बीच संपर्क बना रहा।
पुलिस जांच के मुताबिक बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। घटना वाले दिन दोनों समझौते के लिए मिले थे। पुलिस का कहना है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मायादेवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के इरादे से अतुल रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था। शव की पहचान छिपाने के लिए हाथ-पैर भी बांधे गए थे। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वलसाड पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिश्तों, विवाद और हत्या से जुड़ा यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप
18 मई 2026 को रात 9:31 बजे म्यांमार क्षेत्र में 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप 22.086° उत्तरी अक्षांश और 94.431° पूर्वी देशांतर पर 123 किलोमीटर की गहराई में आया।छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध गतिविधियों और सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाले अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनएच-353 स्थित रेहटीखोल नाका पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक वोक्सवैगन वर्टस कार से भारी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए, जिनका वजन 7 किलो 512 ग्राम से अधिक बताया गया है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत लगभग 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार 220 रुपये आंकी गई है, जबकि कार समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार 220 रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, गुजरात नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका गया था, जिसमें तीन लोग सवार थे। उनकी पहचान चालक जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावत के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि सोने के आभूषण कार की पिछली सीट में बनाए गए विशेष चेंबर और दो बैगों में छिपाकर ले जाए जा रहे थे।
तलाशी के दौरान पुलिस को छह प्लास्टिक बॉक्स में विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण मिले, जिनका कुल वजन 7 किलो 512.488 ग्राम पाया गया। दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपियों द्वारा कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किया और धारा 106 के अंतर्गत सोना व वाहन दोनों को जब्त कर लिया। मामले की आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय (DRI), छत्तीसगढ़ को सूचित कर प्रकरण सौंप दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध परिवहन के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
दाऊद के करीबी इकबाल मिर्ची पर ED का बड़ा शिकंजा
ED ने दावूद के करीबी इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के सदस्यों से संबंधित मामले के संबंध में भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए), 2018 के प्रावधानों के तहत 700.27 करोड़ रुपये (लगभग) की अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया। कुर्क की गई संपत्तियों में तीन प्रमुख संपत्तियां शामिल हैं - राबिया मेंशन, मरियम लॉज और सी व्यू - जो वर्ली, मुंबई में स्थित हैं, जिनकी कीमत लगभग 497 करोड़ रुपये है, साथ ही दुबई में विदेशी संपत्तियां हैं जिनकी कीमत लगभग 203.27 करोड़ रुपये है। ईडी ने मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन सीआर नंबर 83/1994, येलोगेट पुलिस स्टेशन सीआर शामिल हैं। नंबर 188/1994, और बायकुला पुलिस स्टेशन, एंटी-नारकोटिक्स सेल और डीसीबी, सीआईडी, मुंबई पुलिस द्वारा मृत इकबाल मोहम्मद मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची के खिलाफ आईपीसी, आर्म्स एक्ट, टाडा और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैदिल्ली हाई कोर्ट से रेसलर विनेश फोगाट को फिलहाल राहत नहीं
एशियन गेम्स चयन ट्रायल में शामिल होने की मांग को लेकर पहलवान विनेश फोगाट को फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। विनेश फोगाट ने अदालत में याचिका दाखिल कर 30 और 31 मई को आयोजित होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। याचिका में उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने से रोका गया है, जबकि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है। विनेश की ओर से अदालत से अनुरोध किया गया था कि अंतिम निर्णय तक उन्हें ट्रायल में शामिल होने की इजाजत दी जाए। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना दूसरे पक्ष यानी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का पक्ष सुने किसी प्रकार की अंतरिम राहत देना उचित नहीं होगा। अदालत ने कहा कि मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस को 350 आधुनिक वाहन, 685 ‘बॉडीकैम' मिले
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस को सड़क सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित 350 आधुनिक वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनमें वर्दी पर लगाए जाने योग्य 685 कैमरे, इंटरसेप्टर वाहन और गश्ती इकाइयां शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनका उद्देश्य यातायात निगरानी, प्रबंधन और नियमन को मजबूत करना है। आधुनिक उपकरणों के गहन उपयोग, प्रवर्तन उपायों, जागरूकता अभियानों और सड़क सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के कारण केंद्र शासित प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में दुर्घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने और प्रवर्तन क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क सुरक्षा कोष से 350 से अधिक वाहन और 1000 से अधिक प्रवर्तन उपकरण खरीदे गए हैं।" आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विभाग ने क्षेत्रीय प्रवर्तन और राजमार्ग प्रबंधन के लिए 213 पल्सर मोटरसाइकिल, 69 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, 19 मोबाइल इंटरसेप्टर वाहन, 16 राजमार्ग गश्ती इनोवा वाहन, सात हाइड्रा क्रेन, 23 क्रेन और तीन टाटा विंगर वाहन खरीदे हैं। यातायात नियमों के विनियमन और प्रवर्तन अभियानों के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार लाने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों को वर्दी पर लगाए जाने योग्य 685 कैमरे भी प्रदान किए गए हैं।भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं
उत्तर पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक कैब में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास हुई। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि कैब में आग लग जाने के संबंध में सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक बाइक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब दो बजे हुई और सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्रिलोकपुरी निवासी कपिल (40) ऑटोरिक्शा चला रहा था, जबकि इसी इलाके का रहने वाला सत्यम मोटरसाइकिल पर सवार था। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया।अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पुलिस की अपराध शाखा की टीम को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि टक्कर से पहले की घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सत्यम की हालत को देखते हुए उसे बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके बाद जांच के दौरान जुटाई गई अन्य सामग्री के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
कोलकाता में ईडी के सामक्ष पेश हुआ जमीन हड़पने का आरोपी
भूमि हड़पने और जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल सोना पप्पू नामक एक व्यक्ति सोमवार को कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पेश हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू केंद्रीय एजेंसी द्वारा भूमि हड़पने, जबरन वसूली और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू किए जाने के बाद से ही फरार था। एक अधिकारी ने बताया कि ईडी द्वारा कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास को "सोना पप्पू से जुड़े अपराधों" में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद वह आज सुबह ईडी के अधिकारियों के सामने पेश हुआ। उसने कथित भूमि हड़पने से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए दावा किया कि किसी भी थाने में उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं है।उसने केंद्रीय एजेंसी के कोलकाता कार्यालय में प्रवेश करते हुए कहा, "मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि ईडी ने मेरे खिलाफ समन जारी किया है। मैं शांतनु सिन्हा बिस्वास को नहीं जानता।"
समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट
अभी अभी समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मिनी ब्रांच में बैंक लूट । बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों के द्वारा बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि लूट की राशि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट कर तफ्तीश शुरू कर दी है।बारामूला के सांसद राशिद इंजीनियर को जमानत
दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल में बंद बारामूला के सांसद और अवामी इतिहाद पार्टी (AIP) के चीफ शेख अब्दुल राशिद इंजीनियर को अपने पिता के अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दीहाईकोर्ट ने राशिद इंजीनियर को आज से 2 जून तक की अंतरिम जमानत दी है।
राशिद इंजीनियर के पिता हाजी खज़ीर मोहम्मद शेख की उम्र 85 साल थी उनका रविवार रात नई दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में निधन हो गया।
राशिद इंजीनियर के पिता पिछले महीने से दिल्ली के एम्स मे भर्ती थे।
टेरर फंडिंग के आरोप मे राशिद इंजीनियर को NIA ने 2019 में गिरफ्तार किया था फिलहाल वह तिहाड जेल मे बंद है।
पिछले दिनो दिल्ली हाईकोर्ट ने राशिद इंजीनियर को अपने पिता से एम्स मे मिलने के लिए 5 मई से 10 मई तक सुबह 8 बे से रात 8 बजेतक की कस्टडी जमानत दी थी।
'Metro Monday' में शामिल हुए मंत्री, कपिल मिश्रा बोले- मैंने भी मेट्रो और फीडर बस से किया सफर
दिल्ली में आज ‘#MetroMonday’ अभियान के तहत मंत्री और अधिकारी मेट्रो से सफर करते नजर आए। Kapil Mishra ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने दफ्तर पहुंचने के लिए मेट्रो और मेट्रो फीडर बस का इस्तेमाल किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान और मुख्यमंत्री Rekha Gupta के नेतृत्व में यह पहल की जा रही है, ताकि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रेरित हों।
AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की तलाशी
Enforcement Directorate ने कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए Deepak Singla से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई दिल्ली और गोवा समेत कई स्थानों पर की गई।जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े कारोबारी राम सिंह के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया। मामला जनता से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी और धन की हेराफेरी से जुड़ा बताया जा रहा है।
ED के अनुसार, शुरुआती जांच में करीब 180 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन और कथित धोखाधड़ी की बात सामने आई है। एजेंसी अब दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और एजेंसी पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
राजनाथ सिंह वियतनाम और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर, रक्षा और समुद्री सहयोग पर रहेगा फोकस। रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज से वियतनाम और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए हैं। यह दौरा 18 से 21 मई तक चलेगा।जोधपुर: बहुचर्चित काले हिरण शिकार का मामला
जोधपुर के बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले में आज राजस्थान हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस मामले में अभिनेता सलमान खान समेत अन्य आरोपियों से जुड़ी अपीलों पर सुनवाई तय है।जानकारी के मुताबिक, यह सुनवाई राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा बोराणा की एकलपीठ में होगी। सलमान खान की ओर से निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अपील दायर की गई है। वहीं अभिनेता Saif Ali Khan से जुड़ी एक अन्य अपील पर भी अदालत में सुनवाई होनी है।
यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है और बॉलीवुड के चर्चित मामलों में गिना जाता है। आज की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि अदालत में मामले से जुड़े कई कानूनी बिंदुओं पर बहस होने की संभावना है।
NEET पेपर लीक पर तेजस्वी यादव
मोतिहारी | बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, 'NDA सरकार के राज में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जाता है और अपराधियों को बचाया जाता है। यह पहली बार नहीं है जब NEET का पेपर लीक हुआ है। बिहार में भी बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। इसके बावजूद, न तो किसी वरिष्ठ अधिकारी को और न ही किसी BJP नेता को कोई सज़ा मिली है, और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है...'गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के दो हस्तलिखित सूक्तियों की प्रतियां प्राप्त करके मैं अत्यंत भावविभोर हूं। इस विचारशील भाव के लिए मैं स्वीडन सरकार और वहां की जनता का आभारी हूं, जो हमारे राष्ट्रों के बीच अटूट सांस्कृतिक बंधनों को दर्शाता है। गुरुदेव टैगोर के शब्द पीढ़ियों और भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों के मन को प्रकाशित करते रहते हैं। मानव गरिमा, ज्ञान और बंधुत्व के प्रति उनका दृष्टिकोण शाश्वत है। पीएम मोदी का पोस्ट
Deeply touched to receive facsimiles of two handwritten epigrams by Gurudev Rabindranath Tagore. I thank the Government and people of Sweden for this thoughtful gesture, which reflects the enduring cultural bonds between our nations.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2026
Gurudev Tagore’s words continue to illuminate… https://t.co/5NsLPCRuRP
52 साल पहले, भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था, जिसका कोड नाम "स्माइलिंग बुद्धा" था। इसके लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक पोस्ट किया।
52 years ago, India conducted its first nuclear test, code named “Smiling Buddha.”
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 18, 2026
A defining moment in our nation’s journey of self-reliance and strategic resolve, made possible by the brilliance and dedication of our scientists.
The bold and visionary leadership of Smt.… pic.twitter.com/VyWLvsaEEz
मुख्यमंत्री भगवंत मान का बिहार दौरा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज बिहार दौरा है। इस दौरान वह तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेकेंगे। इस अवसर पर वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।सासाराम पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में लगी आग
सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टल गई और स्थिति नियंत्रण में आ गई।डम्पर में बिजली से लगी आग, एक व्यक्ति जिंदा जला
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौला में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ईंट भट्ठे की मिट्टी गिरा रहा डम्पर 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार में फंस गया। शॉर्ट सर्किट से डम्पर में आग लग गई और उसमें मौजूद एक व्यक्ति जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।Iran पर US की नई शर्तें? Nuclear Facility बंद करने की मांग पर चर्चा
Iran और United States के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने Iran से युद्ध मुआवजा नहीं, बल्कि उसके एक न्यूक्लियर फैसिलिटी को बंद करने जैसी शर्तें रखी हैं। सीजफायर भले लागू हो गया हो, लेकिन दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी अभी भी बनी हुई है। Middle East में इस घटनाक्रम पर दुनिया की नजर टिकी हुई है।भोजशाला मंदिर में पहली बार सरस्वती प्रतिमा स्थापित, गैर-हिंदुओं की एंट्री पर भी चर्चा
Bhojshala में पहली बार गर्भगृह के अंदर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हिंदू संगठनों ने गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग भी उठाई है। भोजशाला लंबे समय से धार्मिक और कानूनी विवाद का केंद्र रही है, ऐसे में यह कदम फिर चर्चा में आ गया है।दहेज मौत केस में उबाल, परिवार ने CM हाउस तक किया प्रदर्शन
Bhopal में दहेज मौत मामले को लेकर पीड़िता के परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया। परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष प्रभावशाली है और कार्रवाई धीमी चल रही है। प्रदर्शनकारियों ने CM हाउस पहुंचकर न्याय की मांग की। इस मामले में रिटायर्ड जज और वकील परिवार का नाम भी सामने आने से मामला और ज्यादा चर्चाओं में है।NEET Paper Leak: अब छात्रों के माता-पिता से पूछताछ
NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने अब उन अभिभावकों से पूछताछ शुरू कर दी है, जिन पर बच्चों के लिए कथित तौर पर लीक पेपर खरीदने का आरोप है। Central Bureau of Investigation इस मामले में लगातार नए लिंक तलाश रही है। जांच में कई राज्यों तक फैले नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन की बात सामने आ चुकी है।Kerala में नई सरकार की तैयारी, 20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे सतीशन
Kerala में नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो गई है। कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन 20 सदस्यीय UDF कैबिनेट के साथ शपथ लेने जा रहे हैं। चुनाव नतीजों के बाद से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चा अब खत्म होती दिख रही है। नई सरकार के सामने बेरोजगारी, विकास और राज्य की वित्तीय स्थिति जैसे बड़े मुद्दे होंगे।IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, लेकिन Team India के रास्ते में बड़ी चुनौती
Rajasthan Royals के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने IPL में शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। 12 मैचों में दमदार खेल दिखाने के बाद अब उनके Team India में चयन की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम में जगह बनाने से पहले उन्हें फिटनेस और लगातार प्रदर्शन जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
'युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप कौशल विकसित करने की जरूरत', PM मोदी ने क्यों कही यह बात
जंतर-मंतर की जगह अब कहां होंगे प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा नया विकल्प
दिल्ली में शनिवार को बंद जैसे हालात! CP में नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, दुकानें और ऑफिस; वर्चुअल तरीके से काम करेंगे कोर्ट
Bypoll Results 2026: बंगाल से असम तक BJP ने लहराया जीत का परचम, नंदीग्राम से नगांव तक चौंकाया, पीएम मोदी-शाह ने दी बधाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
