ताजा खबर 18 मार्च 2026 : I-PAC रेड विवाद में SC ने ममता सरकार को फटकारा, दिल्ली में इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत...इंदौर में ईवी चार्जिंग से शॉट सर्किट से घर में रखे सिलेंडर फटे, 8 की गई जान...पढ़ें अहम खबरें
- सरकार ने विमानन कंपनियों से कहा, उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें
- इंदौर में भीषण हादसा, 6 की मौत, घर पर रखे थे 10 सिलेंडर
- मिजोरम छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
- ईरान को लगा भारी झटका, इजराइल पर किया जवाबी हमला
- बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में मिसाइल गिरी
कच्चे तेल ने बिगाड़ा बजट, 95 देशों में महंगा हुआ Petrol; भारत में कब तक?
Global Petrol Price Surge: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मचा दिया है। आंकड़ों के अनुसार, वियतनाम में पेट्रोल की कीमत को लेकर करीब 50% और लाओस में 33% तक का बड़ा उछाल देखा गया है। अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी कीमतें 20% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं।ईरान के बुशेहर में गैस ठिकानों पर भीषण हमला
ईरान के दक्षिणी बुशेहर प्रांत के असलूयेह में स्थित प्राकृतिक गैस से जुड़ी सुविधाओं पर हमला हुआ है। ईरानी सरकारी टेलीविज़न और सरकारी न्यूज़ एजेंसी IRNA ने ईरान के दक्षिणी बुशेहर प्रांत में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए इस हमले की रिपोर्ट दी। हालांकि, अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।अली लारिजानी के बाद ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की मौत
Israel Iran Conflict: इजरायल ने अली लारिजानी के बाद ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराने का दावा किया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज (Israel Katz) ने बुधवार को यह जानकारी दी।I-PAC रेड विवाद में SC ने ममता सरकार को फटकारा
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (18 मार्च) को I-PAC रेड मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से पेश वकीलों से कहा कि वे यह 'तय नहीं कर सकते' कि किसी मामले की सुनवाई कब होगी। यह टिप्पणी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान की गई। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के अधिकारियों ने राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC से जुड़ी जांच में दखल दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में 8 जनवरी को राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर पर छापे मारे गए थे।वंदे भारत पर पथराव करने वालों की खैर नहीं! AI की मदद से पकड़े गए पत्थरबाज
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में हाई-रिजोल्यूशन कैमरे लगे हुए हैं। हाल में एक घटना में, वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले की कैमरे में रिकॉर्ड हुई एक बहुत छोटी सी तस्वीर और एआई तकनीक की मदद से उसे पकड़ने में हम कामयाब रहे।19 दिनों से जारी जंग फिर भी अमेरिका के सामने क्यों नहीं झुक रहा ईरान?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी महायुद्ध 19वें दिन में पहुंच गया है। यह युद्ध कब थमेगा यह किसी को पता नहीं! ईरान के तेहरान से लेकर तमाम शहरों पर अमेरिका और इजरायल की भीषण बमबारी के बावजूद सुलह या युद्ध रुकने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। अब ईरान ने इजरायली हमलों में अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत का बदला लेने संकल्प लिया है। अब सवाल उठता है कि आखिर ईरान के पास वो कौन सी ताकत है जो अमेरिका जैसे सुपरा पावर को पानी पिला रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बहाने दुनियाभर के देशों से मदद मांग रहे हैं लेकिन कोई आगे बढ़कर नहीं आ रहा है। आइए आपको ईरान की वो 'सीक्रेट' ताकत बताते हैं जो उसे दुनिया के कई देशों से बिल्कुल अलग करता है।युद्ध के बावजूद ईरान कर रहा लाखों बैरल तेल एक्सपोर्ट
समुद्री और व्यापार डेटा प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार, ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से तेल टैंकरों सहित लगभग 90 जहाज़ होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़र चुके हैं। ऐसे समय में जब यह जलमार्ग प्रभावी रूप से बंद हो चुका है, तब भी ईरान लाखों बैरल तेल एक्सपोर्ट कर रहा है। समुद्री डेटा फ़र्म लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के अनुसार, इस जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कई जहाज़ तथाकथित 'डार्क' ट्रांज़िट थे, जो पश्चिमी सरकारों के प्रतिबंधों और निगरानी से बच रहे थे और जिनके ईरान से जुड़े होने की संभावना थी। हाल ही में, भारत और पाकिस्तान से जुड़े जहाज़ भी इस जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं।चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित मोबाइल फोन बाजार में भीषण आग लगी
कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रद्युत बोरदोलाई भाजपा में शामिल
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। बोरदोलोई ने कांग्रेस से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। असम के मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बोरदोलोई के पार्टी में शामिल होने को मंगलवार को मंजूरी दी। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस के नेता एवं मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए। हमारी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी में उनका स्वागत किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई में मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने गुवाहाटी में पीटीआई-भाषा को बताया था कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है।केरल के कोझिकोड में सड़क दुर्घटना में तीन मेडिकल छात्रों की मौत
कोझिकोड में कोयिलांडी के पास मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोयिलांडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों छात्र एक स्कूटर पर सवार थे और देर रात करीब दो बजे उनका वाहन बिजली के एक खंभे से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि तीनों छात्रों की आयु करीब 19 वर्ष थी और वे यहां के मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज में एमबीबीएस के विद्यार्थी थे। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी होने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में मौत होने का मामला दर्ज किया गया है।संसद भवन में बड़ी बैठक
आज संसद भवन में बड़ी बैठक हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी से मिल रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बैठक में मौजूद हैं।कैबिनेट के बाद हो रही है बैठक। इसमें एलपीजी को लेकर चर्चा की संभावना है।
भ्रामक विज्ञापन देने वाले कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया: सरकार
सरकार ने बुधवार को कहा कि कोचिंग संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न भ्रामक विज्ञापनों पर उन्हें नोटिस दिए जाते हैं और जुर्माना लगाया जाता है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि भ्रामक विज्ञापनों और अन्य धोखेबाजी वाली गतिविधियों के मामले में कोचिंग कक्षाओं को बहुत नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में वरीयता प्राप्त करने वाले छात्रों की तस्वीरों का इस्तेमाल कई कोचिंग संस्थान एक साथ करते हैं। जोशी ने कहा, हमने उन्हें नोटिस दिए हैं। उन पर जुर्माना लगाया जाता है और इस बारे में सूचना प्रकाशित भी की जाती है जिससे संस्थानों की साख पर सवाल खड़ा होता है और उन्हें विनियमित करने में मदद मिलती है। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वह आरएसपी के सदस्य एन के प्रेमचंद्रन के पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे जिन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 में समय के अनुसार आमूल-चूल बदलाव की जरूरत बताते हुए कोचिंग संस्थानों द्वारा भ्रामक विज्ञापन दिए जाने और बढ़ा-चढ़ाकर सफलता के दावे किये जाने का मुद्दा उठाया और सरकार से उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में पूछा।बिहार में पुलिस दल पर भीड़ का हमला, एक व्यक्ति की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे एक पुलिस दल पर उग्र भीड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार देर शाम गायघाट इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान स्थानीय निवासी वीर राय के रूप में हुई है। उसने बताया कि वीर राय को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना में घायल हुए लोगों में गायघाट थाना प्रभारी (एसएचओ) राजा सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी मनीष कुमार और दो होमगार्ड जवान शामिल हैं। जिला पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस दल दो मामलों में वांछित आरोपी भिखारी राय को गिरफ्तार करने मंगलवार शाम गायघाट इलाके में गया था। इसी दौरान अचानक भीड़ जमा हो गई और उसने पुलिसकर्मियों एवं वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर गोलीबारी भी की। बयान में कहा गया, भीड़ की ओर से पथराव और गोलीबारी इतनी तीव्र थी कि पुलिस को आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलाने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बयान में बताया गया कि सभी घायलों का नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत
Delhi Fire: दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के समीप बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आग की इस घटना में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हुई है। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस एवं दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा राह है। आग बुझाने में दमकल की करीब 30 गाड़ियों को लगाया गया है। फायर कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे कॉल मिली, जिसमें श्री राम चौक में गली नंबर-2 स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना दी गई, जो पालम मेट्रो स्टेशन के पास है। अधिकारी ने कहा, 'वहां 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं।सरकार ने विमानन कंपनियों से से कहा, उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें
सरकार ने विमानन कंपनियों से मंगलवार को कहा कि घरेलू उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क न लेने को कहा गया है। इसके अलावा, नागर विमानन मंत्रालय के प्रयासों के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विमानन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि एक ही पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान में साथ बैठाया जाए। इन कदमों की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों को निर्देश दिया है कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीट बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएं ताकि निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित हो सके। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में केवल 20 प्रतिशत सीट बिना शुल्क के बुक की जा सकती हैं जबकि बाकी सीट के लिए भुगतान करना पड़ता है। मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ बैठाया जाए या आस-पास की सीट दें। अधिकारी ने बताया कि ये निर्देश घरेलू उड़ानों पर लागू होंगे।हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम सामने आए
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम बताए। नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढौरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया। पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमिटी को जानकारी दे दी है। आज इन सभी विधायकों को शोकॉज नोटिस भेजा जाएगा।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : द्रमुक ने भाकपा को पांच सीटें दीं
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को पांच सीट आवंटित कीं। द्रमुक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यहां पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाकपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में छह सीट पर चुनाव लड़ा था। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई पर बोले पीएम मोदी
PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में कई सांसदों की विदाई पर सदन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम सबके भीतर एक सामान भाव प्रकट होता है कि हमारे साथी अब और विशेष काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं। जो साथी विदाई ले रहे हैं, फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं, कुछ विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। जो जा रहे हैं लेकिन आने वाले नहीं है, उनको कहना चाहता हूं राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता। बता दें कि आज राज्यसभा से 37 सांसदों की विदाई हो रही है।आम आदमी पार्टी ने असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
गुजरात विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी
बजट सत्र के दौरान गुजरात विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी, तलाशी अभियान जारी: पुलिस।जेल में बंद नीरव मोदी का नया पैंतरा
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की प्रत्यर्पण अपील को फिर से खोलने की अनुमति मांगने वाली याचिका पर लंदन हाई कोर्ट में सुनवाई समाप्त हो गई है। भारत भेजे जाने से बचने के लिए नीरव मोदी ने नया दाव खेला है। उसने कहा है कि भारत में जांच एजेंसियों द्वारा पूछताछ के दौरान उसे टॉर्चर किए जाने का वास्तविक खतरा है। रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में अपील की अध्यक्षता कर रहे लॉर्ड जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे ने मंगलवार को दिन भर चली सुनवाई के अंत में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। स्टुअर्ट-स्मिथ ने दो दिनों तक चलने वाली सुनवाई के समय से पहले समाप्त होने पर कहा, यह मामला नीरव मोदी और भारत से आए भारतीय अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम जल्दी ही फैसला सुनाएंगे। 54 वर्षीय व्यवसायी नीरव मोदी पर भारत में लगभग 2 अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण घोटाले में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मुकदमा चलाया जाना है। नीरव उत्तरी लंदन की पेंटनविले जेल से वीडियो लिंक के माध्यम से पेश हुआ था।गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने गायक गिप्पी ग्रेवाल को दी धमकी
पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देने का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अपुष्ट ऑडियो में कॉल करने वाला ग्रेवाल से यह कहता सुनाई देता है कि गायक ने उसके पहले के संदेश का जवाब नहीं दिया। कथित फोन कॉल में बराड़ को यह कहते सुना जा सकता है कि अभिनेता उसके संदेश को अनदेखा न करे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की। गोल्डी बराड़ 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक है।न्यू मैक्सिको में अमेरिकी वायु सेना अड्डे पर गोलीबारी में एक की मौत और दूसरा घायल
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, न्यू मैक्सिको में अमेरिकी वायु सेना अड्डे पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। अलामोगोर्डो के पास स्थित होलोमन वायु सेना अड्डे को मंगलवार शाम लगभग 5:30 बजे सक्रिय शूटर की सूचना मिलने पर बंद कर दिया गया था। अड्डे द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, घायल व्यक्ति को चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अड्डा सुरक्षित है और लॉकडाउन हटा लिया गया है। बयान में कहा गया है, आपातकालीन कर्मी स्थिति से निपट रहे हैं और इस समय कोई खतरा नहीं है। गोली लगने वाले लोगों के नाम और गोलीबारी के बारे में अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की गई है।घर पर रखे थे 10 सिलेंडर
आग की यह घटना इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स आवासीय इलाके में हुई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे घर को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रहा थी। इसी दौरान चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया, जिससे आग लग गई। यह आग कार से होते हुए पूरे घर में फैल गई। घटना के समय घर के अंदर 10 से अधिक गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग की चपेट में आने से इनमें से कुछ सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भी ज्यादा भड़क गई और स्थिति बेहद गंभीर हो गई।इंदौर में भीषण हादसा, 6 की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां घर में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के दौरान धमाका आग का कारण बताया गया है। जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडरों और ज्वलनशील केमिकल्स के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। तीन लोगों को आग से सुरक्षित बचा लिया गया। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।मिजोरम छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में छह यूक्रेनी एवं एक अमेरिकी नागरिक की मिजोरम में गिरफ्तारी हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का आरोप है कि यह समूह आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। इनकी गतिविधियों से सीमा पार से आतंकवाद का खतरा बढ़ गया था। यूक्रेन की सरकार ने विदेश मंत्रालय के समक्ष अपने इन नागरिकों की गिरफ्तारी का विरोध दर्ज कराते हुए उनकी तत्काल रिहाई और आसान कॉन्सुलर पहुंच दिए जाने की मांग की है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत में उशके राजदूत अलेक्जेंडर पोलिशचुक ने नई दिल्ली में एमईए के सचिव (पश्चिम) सीबी जॉर्ज से मुलाकात की और उन्हें 'लिखित में आधिकारिक विरोध' सौंपा।बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में मिसाइल गिरी
ईरान ने आईएईए को सूचित किया है कि मंगलवार शाम को बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में एक मिसाइल गिरी। संयंत्र को कोई क्षति नहीं हुई और न ही कर्मचारियों को कोई चोट आई। महानिदेशक राफेल एम ग्रोसी ने परमाणु दुर्घटना के खतरे को रोकने के लिए संघर्ष के दौरान अधिकतम संयम बरतने की अपील दोहराई।ईरान को लगा भारी झटका, किया जवाबी हमला
दशकों में सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहे इस्लामी गणराज्य के नेतृत्व को भारी झटका देते हुए इजराइल ने दो वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारियों अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की हत्या कर दी। इसके जवाब में ईरान ने बुधवार को अपने खाड़ी अरब पड़ोसी देशों और इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले फिर से शुरू कर दिए। बुधवार को ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलों की बौछार की जिसके चलते देश के मध्य भाग में सायरन बजने लगे और तेल अवीव में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इजराइल की चिकित्सा सेवा, मैगन डेविड एडोम ने बताया कि तेल अवीव के पूर्व में स्थित रमात गान जिले में दो लोगों की मौत हो गई।अली लारीजानी और गुलाम रजा सुलेमानी की मौत
इजराइल ने मंगलवार को कहा कि उसने दो वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारियों अली लारीजानी और बासिज फोर्स प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। यह हमला दशकों में सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहे इस्लामी गणराज्य के नेतृत्व को और कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया एक बड़ा झटका है। ईरान ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की हत्या की पुष्टि करते हुए अपने खाड़ी अरब पड़ोसी देशों और इजराइल पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए।
Chintan Shivir: आठ समूहों में बंटे मोदी के मंत्री, PM ने लिया फीडबैक,शासन-सुधार से विकसित भारत तक मंथन
LoC पर भारतीय सेना का 'Operation Drishti, सीमावर्ती गांवों में मिलेगी मुफ्त चिकित्सा सहायता, सेना बनी मसीहा
कांग्रेस के गढ़ से PDA की दस्तक, रायबरेली में अखिलेश की एंट्री के सियासी मायने क्या?
'MP में OBC आरक्षण के तहत 13 फीसदी नियुक्तियां होल्ड पर', राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र
केरल फ्लैश फ्लड में जान गंवाने वालीं सजिथा के परिजनों से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, ढांढस बंधाया
© 2026 Times Horizon Private Limited
