आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2025 LIVE: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका, भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर रोक; जीजा रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में उतरे राहुल गांधी
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया
महाराष्ट्र सरकार ने सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की शुक्रवार को घोषणा की। यह घोषणा राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन की गई। यह कदम हिंदूवादी संगठन शिव प्रतिष्ठान द्वारा सांगली कलेक्टरेट को एक ज्ञापन भेजकर इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की मांग के बाद उठाया गया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, US News: भारतीय मूल के व्यवसायी पर अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी का आरोप
भारतीय मूल के एक व्यवसायी और तीन पुलिस प्रमुखों सहित चार अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर लुइसियाना में वीजा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। ओकडेल निवासी चंद्रकांत पटेल, चाड डॉयल, ग्लिन डिक्सन, टेबो ओनिशिया और सिटी मार्शल माइकल स्लेने पर बुधवार को लाफायेट में आरोपित किया गया। अदालती दस्तावेज के अनुसार, उन पर अमेरिकी सरकार के ‘यू वीजा’ कार्यक्रम के तहत प्रवासियों के वीजा दावों के पक्ष में झूठी अपराध रिपोर्ट तैयार करने का आरोप है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Congress News: न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद भी करेंगे हस्ताक्षर: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य विपक्षी दल लोकसभा में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लाए जाने वाले प्रस्ताव का समर्थन करेगा और उसके सांसद भी इस पर हस्ताक्षर करेंगे, क्योंकि तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ‘‘हमें ऐसा करने के लिए बाध्य’’ कर दिया है।रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में यह भी कहा कि कांग्रेस और दूसरे विपक्ष दल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर यादव की ‘‘संविधान विरोधी और सांप्रदायिक’’ टिप्पणी के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना था कि पिछले साल दिसंबर में 55 विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में न्यायमूर्ति यादव के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संबंधी नोटिस दिया था, लेकिन इसके बाद से सभापति जगदीप धनखड़ ने कोई कदम नहीं उठाया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Motihari News: मोतिहारी : पीएम मोदी ने बिहार को दी 7,200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 7,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Chhattisgarh News: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने किया गिरफ्तार
ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है। भूपेश बघेल के बेटे चैनत्य बघेल के खिलाफ ईडी आज सुबह से ही छापे मारने के लिए भिलाई पहुंच गई थी, जिसके बाद अब ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Bihar Election: भोजपुरी गायक रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह पटना में जन सुराज पार्टी में शामिल
भोजपुरी गायक रितेश पांडे और हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। किशोर ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा, "हमने जानबूझकर वह दिन चुना है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार आ रहे हैं और वह अपनी बड़ी-बड़ी बातों से लोगों को लुभाने की कोशिश करेंगे।"Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE PM Modi Bihar Visit: बिहार : प्रधानमंत्री मोदी खुले वाहन में सवार होकर मोतिहारी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को एक खुले वाहन में सवार होकर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में अपने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भाजपा के प्रतीक के तौर पर देखे जाने वाले भगवा रंग में रंगा वाहन फूलों से सजा हुआ था। जैसे ही प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, भीड़ “मोदी! मोदी!” के नारे लगाने लगी। उन्होंने लोगों की ओर हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में एकजुटता प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Bihar News: बिहार नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, यही हमारा उद्देश्य : सीएम नीतीश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर पहुंच गए हैं। वे अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मोतिहारी से 7200 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात प्रदेश को देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान आया है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, यही हमारा उद्देश्य है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Rahul gandhi News: राहुल गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट को बताया 'षड्यंत्र'
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट को 'षड्यंत्र का हिस्सा' करार दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को पिछले दस साल से यह सरकार (भाजपा सरकार) परेशान कर रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरे जीजा रॉबर्ट वाड्रा को पिछले दस सालों से यह सरकार परेशान कर रही है। यह चार्जशीट उसी षड्यंत्र का एक और हिस्सा है। मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं, क्योंकि वे दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।"Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Telangana Blast News: तेलंगाना संयंत्र विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हुई
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा संयंत्र में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 30 जून को हुए विस्फोट में घायल हुए व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए आठ व्यक्तियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है और आठ अन्य अभी भी लापता हैं। जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज दी है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Amarnath Yatra News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को अमरनाथ यात्रियों के काफिले में शामिल एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पांच तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह छह बजकर 13 मिनट पर हुई। पहलगाम आधार शिविर जा रही आठ तीर्थयात्रियों की कार से एक तेज रफ्तार ट्रक बट्टल बल्लियां इलाके में अवरोधक तोड़ते हुए टकरा गया। उन्होंने बताया कि ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर को पार करता हुआ एक घर की दीवार से टकरा गया। उस वक्त अवरोधक के पास सीआईएसएफ के जवान तैनात थे।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Delhi News: दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी
दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारी तलाश और निकासी अभियान में सक्रिय हैं। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी विभिन्न स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया में लगे हैं। इनके साथ बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी हैं। अब तक पीतमपुरा के मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल और गुरु नानक स्कूल; द्वारका के छह स्कूल - सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, डीआईएस एज स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका इंटरनेशनल स्कूल और ला पेटीटे मोंटेसरी; पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल और दून पब्लिक स्कूल; रोहिणी के छह स्कूल - सेक्टर 3 के एमआरजी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 24 के सॉवरेन पब्लिक स्कूल और हेरिटेज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 के दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल और द हेरिटेज स्कूल; दक्षिण दिल्ली के समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अन्य स्कूलों में स्वास्थ्य विहार का भारती पब्लिक स्कूल, संगम विहार का हमदर्द पब्लिक स्कूल, राज निवास मार्ग का सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शालीमार बाग का नॉर्थ दिल्ली पब्लिक स्कूल, विकास पुरी का न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा नर्सरी स्कूल, प्रूडेंस स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, मथुरा रोड का दिल्ली पब्लिक स्कूल, तिलक लेन का मैटर डे स्कूल शामिल हैं।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अरुणाचल प्रदेश : सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियार, गोला-बारूद का जखीरा
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि ‘स्पीयर कोर’ के नेतृत्व वाली असम राइफल्स ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और मियाओ-विजयनगर क्षेत्र में छह हथियार और गोला-बारूद जब्त किए। अभियान के दौरान विशेष टीमों, विशिष्ट तकनीकी उपकरणों और खोजी (ट्रैकर) कुत्तों को तैनात किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि जब्त हथियारों के स्त्रोत और मकसद का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Noida News: बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात बस चालक ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर पाल (31) बृहस्पतिवार दोपहर को अपना ऑटो रिक्शा लेकर महामाया फ्लाईओवर के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कश्मीर पाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Rahul Gandhi News: केरल : राहुल गांधी ने ओमन चांडी की कब्र पर जाकर श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां पुथुपल्ली स्थित सेंट जॉर्ज चर्च में दिवंगत पार्टी नेता ओमन चांडी की कब्र पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने चांडी की कब्र पर फूल चढ़ाए, मोमबत्ती जलाई और उसके सामने प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने गिरजाघर में जाकर प्रार्थना की। वहां से वह चांडी के पैतृक शहर पुथुपल्ली में उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर पार्टी द्वारा आयोजित स्मृति सभा में भाग लेने के लिए निकल गए। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी गरीबों के लिए नवर्निमित 12 घरों की चाबियां उनके मालिकों को सौंपेंगे और ‘स्मृतितरंगम’ नामक सहायता अभियान की शुरुआत करेंगे। इन आवासों का निर्माण ओमन चांडी फाउंडेशन ने कराया है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Indian Army News: सिंगापुर में सिम्बेक्स अभ्यास में भाग लेगी भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना सिंगापुर के साथ अपने सैन्य अभ्यास सिम्बेक्स के 32वें संस्करण में भाग लेगी। सिंगापुर में उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आरएसएन) हर साल सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (सिम्बेक्स) आयोजित करती हैं। यह अभ्यास इस महीने के अंत में सिंगापुर में आयोजित किया जाएगा। पहले इसे लॉयन किंग अभ्यास के नाम से जाना जाता था। अंबुले ने 16-19 जुलाई तक सिंगापुर की यात्रा पर आए पूर्वी बेड़े के पोत आईएनएस शक्ति पर 200 से अधिक अतिथियों को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा, "क्षेत्र की नौसेनाओं, विशेष रूप से सिंगापुर की नौसेना के साथ भारतीय नौसेना का सहयोग लगातार बढ़ रहा है, जो निस्संदेह तीन दशक से भी अधिक समय पहले किए गए एक प्रयास का परिणाम है और यह सहयोग पिछले वर्षों से लगातार बढ़ता जा रहा है।”Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE Bihar Crime News: चंदन मिश्रा हत्याकांड: बाइक पर जश्न मनाते और पिस्तौल लहराते दिखे हमलावर
बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस अस्पताल में उपचाराधीन कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ तस्वीरें लगी हैं। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ तस्वीरें प्राप्त की गई हैं। तस्वीरों में अपराधी बाइक पर सवार होकर हाथ में बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं। बाइक पर तीन लोग सवार हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। पुलिस के मुताबिक, यह तस्वीर शायद वारदात को अंजाम देने के बाद की है। पुलिस ने बताया कि अभी वो इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि मामले के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा सके।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE UP Crime News: संपत्ति के विवाद में कुदाल से महिला की हत्या
शाहपुर थाना अंतर्गत नया गांव में बृहस्पतिवार की रात संपत्ति को लेकर विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां की कथित रूप से कुदाल से हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रजिया (50) पत्नी मेहराज के रूप में की गई है जिसकी उसके सौतेले बेटे आलम ने कथित रूप से कुदाल से कल रात हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर लिया गया है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 86.06 प्रति डॉलर पर
रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 86.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोका। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.99 पर खुला। फिर 86.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE,Stock Market News: सेंसेक्स लाल निशान में खुला, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 242 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,014 और निफ्टी 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,044 पर था। बिकवाली का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया जा रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 323 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,490 पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में सपाट कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 59,450 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 21 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,095 पर था।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Ashwini Vaishnaw Birthday: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई
भारत सरकार में रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 18 जुलाई 1970 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ। अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके योगदान की सराहना की है। सभी ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सतत सफलता की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बधाई संदेश में लिखा, "केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह भारत को आईटी, नवाचार और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रशंसनीय प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।"Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Ranchi News: झारखंड में स्कूल भवन की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत
झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के पिस्का मोड़ इलाके में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए अभियान जारी है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Kanpur News: कानपुर में छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्रा से सरेराह छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ चकेरी थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक 12वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की थीं और उस पर अश्लील टिप्पणियां की थीं। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद कानपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई। पीड़िता की तहरीर पर चकेरी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Krishna Janmabhoomi Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर 18 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होने वाली इस सुनवाई में 18 याचिकाओं पर एक साथ विचार किया जाएगा। याचिकाकर्ता और अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस सुनवाई में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किया गया है, जबकि मुस्लिम पक्ष इस दावे को खारिज करता है। उन्होंने कहा, "हम कोर्ट से इस मामले में जल्द सुनवाई और निष्पक्ष फैसले की मांग करेंगे। मुस्लिम पक्ष इस मामले को लटकाने की कोशिश कर रहा है, जिसे रोका जाना चाहिए। मुस्लिम पक्ष ने हिंदू संगठनों द्वारा प्रस्तावित 'हिंदू चेतना यात्रा' पर आपत्ति जताई है और इस पर रोक लगाने की मांग की है। इस मुद्दे पर भी आज कोर्ट में चर्चा होने की संभावना है।"Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Manipur News: मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन प्रेपक के एक सदस्य को बुधवार को बिष्णुपुर जिले के थिनुंगेई ममांग पाटोन इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया, ‘‘उसे काकचिंग खुनोउ में 30 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया था और वह बिष्णुपुर जिले और इंफाल इलाकों में स्कूलों, दवा की दुकानों, सरकारी कार्यालयों, चिकित्सकों और इंजीनियरों से जबरन वसूली में भी शामिल था।’’एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर’ के एक सदस्य को बुधवार को इंफाल पूर्वी जिले के कोइरेंगेई अवांग पोतशांगबाम रोड से गिरफ्तार किया गया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Delhi School News: दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम की धमकी
दिल्ली के दो स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को बम की धमकी दी गई। उन्होंने बताया, ‘‘कई एजेंसी की टीमें स्कूल परिसरों में मौजूद हैं और गहन जांच जारी है। हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Mumbai News: महाराष्ट्र: बांद्रा में तीन मंजिला चॉल ढही, बचाव कार्य जारी
महाराष्ट्र में मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से सात लोगों को निकालकर भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में स्थित चॉल संख्या 37 सुबह करीब 5.56 बजे ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मियों के साथ दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश और बचाव अभियान जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है।’’Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजन डॉक्यूमेंट किया जारी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में राज्य के विकास का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राज्य के सभी मंत्रियों और सांसदों, विधायकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मैं राज्य के निवासियों को बधाई और शुभकामना देता हूं।"
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, CAA News: बंगालियों की फिक्र तो बंगाल में सीएए लागू करें ममता बनर्जी : हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि ममता बनर्जी को अगर सही में बंगालियों की फिक्र है तो वह राज्य में सीएए लागू क्यों नहीं करती हैं? मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी को यह समझना होगा कि असम में बंगाली पहले से ही व्यापक असमिया समाज में समाहित हो चुके हैं। आज, उनकी अपनी सांस्कृतिक पहचान है, उनके विधायक हैं और वे हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। वे अपनी भाषा और धर्म का खुलकर पालन करते हैं, दुर्गा पूजा मनाते हैं और हमारे सामाजिक ताने-बाने का एक अभिन्न अंग हैं। बंगाली असम में एक सहयोगी आधिकारिक भाषा है और कुछ क्षेत्रों में तो यह आधिकारिक भाषा भी है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, US News: अमेरिका ने पाक समर्थित 'टीआरएफ' को घोषित किया आतंकी संगठन
अमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पाक समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) की सूची में डाल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग पर ऐसा फैसला लिया गया है। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार) को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति का पीड़ितों के प्रति न्याय करार दिया।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Amarnath Yatra News: एक दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
कश्मीर में भारी बारिश के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नुनवान और बालटाल आधार शिविरों से तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर हुए भूस्खलन की वजह से बृहस्पतिवार को यात्रा स्थगित कर दी गई थी। यह तीर्थयात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी और नौ अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक ढाई लाख से अधिक तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, ZIM vs NZ: जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज के तीसरा टी20 मैच
द.अफ्रीका न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का तीसरा मैच आज (18 जुलाई 2025) को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हरारे क्रिकेट मैदान पर किया जाने वाला है। इसमें मेजबान जिंबाब्वे की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। दोनों ही टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। जिंबाब्वे को पहले मुकाबले में हार मिली थी जबकि कीवी टीम अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद इस मुकाबले में पहुंची है। न्यूजीलैंड की टीम पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से मात देने के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी और लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की फिराक में है। वहीं मेजबान जिंबाब्वे अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। इस मैच में जिंबाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा(Sikandar Raza) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 4:30 बजे से होगी।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Rajasthan Job Vacancy 2025: राजस्थान के विद्युत निगमों में अब 2163 पदों भर्ती
राजस्थान सरकार ने राज्य के तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीशियन-III (आईटीआई) के 1947 नवीन पदों के सृजन और उन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की है जिसके अनुसरण में राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन-III (आईटीआई) के 216 पदों की प्रक्रियाधीन भर्ती में उक्त 1947 नये पदों को सम्मिलित करते हुए अब कुल 2163 पदों पर भर्ती हेतु राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Bihar Voter List News: बिहार में सिर्फ 5.8 प्रतिशत मतदाता ही फॉर्म भरने से बचे
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। राज्य में अब तक 89.7 प्रतिशत गणना प्रपत्र एकत्र कर लिए गए हैं। अब सिर्फ 5.8 प्रतिशत मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए बचे हैं। एसआईआर के लिए 8 दिन और बाकी हैं। बिहार के 7,89,69,844 मतदाताओं में से 7,08,18,162 यानी 89.7 प्रतिशत ईएफ एकत्र किए जा चुके हैं। अपलोड डिजिटल गणना प्रपत्र 6,70,59,222 या 84.9 प्रतिशत हैं। जहां 35,69,435 या 4.5 प्रतिशत मतदाता अपने पते पर नहीं मिले तो वहीं 12,55,620 या 1.59 प्रतिशत मृत वोटर पाए गए। स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या 17,37,336 या 2.2 प्रतिशत है। अब तक पहचाने गए एक से अधिक स्थानों पर नामांकित मतदाता 5,76,479 या 0.73 प्रतिशत हैं। अब सिर्फ 45,82,247 या 5.8 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त होने हैं।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के यहां ईडी की रेड
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर ईडी ने छापा मारा है। ईडी ने आज सुबह करीब 6 बजे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। बघेल ने ईडी के छापे के लिए परोक्ष रूप से बीजेपी पर हमला बोला है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 18-07-2025
आज का दिन हिन्दू पंचांग के अनुसार विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है। आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो 17:04:12 तक प्रभावी रहेगी। नक्षत्र अश्विनी है जो 26:14:44 तक रहेगा। करण क्रमशः बालव 06:09:34 तक, कौलव रहेगा। आज का योग सुकर्मा है, जो 06:47:49 तक, धृति प्रभावी रहेगा। आज का दिन शुक्रवार है। सूर्योदय प्रातः 05:34:20 पर और सूर्यास्त संध्या 19:19:54 पर होगा। चंद्रमा मेष राशि में है और 12:52:00 तक वहीं रहेगा। चन्द्रोदय 24:06:00 पर और चंद्रास्त 12:52:00 (अगले दिन भोर में) होगा। वर्तमान ऋतु वर्षा है। आज शक संवत 1947 विश्वावसु, विक्रम संवत 2082, तथा काली संवत 5126 चल रहा है। प्रविष्टे / गत्ते 3 है। पूर्णिमांत श्रावण मास और अमांत आषाढ़ मास है। दिन काल 13:45:33 का है। आज दुष्टमुहूर्त 08:19:27 से 09:14:29 तक, 12:54:38 से 13:49:40 तक, राहुकाल 10:43:55 से 12:27:07 तक, यमगण्ड 17:29:49 से 18:24:51 तक, तथा गुलिक काल 17:29:49 से 18:24:51 तक के बीच रहेगा। आज मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ राशि वालों को चंद्रबल प्राप्त है। अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती सहित 20+ नक्षत्रों को ताराबल प्राप्त है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Pakistan News: भारी बारिश से PAK का बुरा हाल
Pakistan Flood : पाकिस्तान के पूर्वी इलाके बारिश और बाढ़ की चपेट में है। यहां लगातार भारी बारिश की वजह से बीते 24 घंटे में कम से कम 54 लोगों की जान चली गई है। रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पिछले तीन सप्ताह में भारी बारिश की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 178 हो गई है। मानसून की बारिश से इलाके में बाढ़ आ गई है और कई गांव पानी में डूब गए हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग का कहना है कि 2024 जुलाई की तुलना में इस महीने में देश में 82 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Cricket News: नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं रिद्धिमान साहा
प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के छह महीने बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक रिद्धिमान साहा कोचिंग के क्षेत्र में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने उन्हें अंडर-23 राज्य टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने में दिलचस्पी दिखाई है। चालीस वर्षीय साहा ने इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लीग चरण अभियान के अंत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि बंगाल के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला सीनियर टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि पूर्व ऑफ स्पिनर सौरभ लाहिड़ी अंडर-19 टीम के कोच होंगे। सीएबी के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,'सीएबी के अधिकारी अगले हफ्ते तक विभिन्न टीमों के लिए सभी उम्मीदवारों पर फैसला कर लेंगे। निश्चित रूप से रिद्धिमान से बात हो चुकी है और अगले हफ्ते अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा। सौरव गांगुली और पंकज रॉय के अलावा वह 40 टेस्ट के साथ बंगाल का बड़ा नाम हैं।'Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, Gold Rate News: आज का सोने का भाव
Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 July 2025 : सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 97453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से घटकर 111000 रुपये प्रति किलो हो गई।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE, UP School Open News: यूपी के कई जिलों में प्रशासन ने दिए स्कूल बंद करने के आदेश
UP School Closed due to heavy rainfall: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए हैं। UP के कई जिलों में बारिश के बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गंगा, यमुना, मंदाकिनी और सरयू नदी बारिश के चलते उफान पर हैं। कई जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके बाद मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चित्रकूट, ललितपुर, भदोही और प्रयागराज में स्कूल बंद करने का फैसला किया है। प्रशासन ने अगले आदेश तक छुट्टी की घोषणा की है।'चुनाव आयोग से बिना अपॉइंटमेंट मिलना चाहते थे 240 सांसद, प्रोटोकॉल के खिलाफ प्रस्ताव,' ECI ने जारी किया प्रेस नोट
CM से PM तक... जनसेवा के 25 साल का सफर, कैबिनेट ने गिनाईं मोदी सरकार की 10 बड़ी उपलब्धियां
CJP ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में बड़े एक्शन का किया ऐलान, महिला पत्रकारों के समर्थन में करेंगे प्रोटेस्ट
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी मोर्चा होगा और मजबूत, 'वोट चोरी' के मुद्दे पर आज AAP करेगी प्रदर्शन
Earthquake: उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, 4.9 रही तीव्रता, चमोली रहा केंद्र
© 2026 Times Horizon Private Limited
