LIVE

17 मई 2025 हिंदी न्यूज़: मुंबई एयरपोर्ट पर धरे गए ISIS के 2 स्लीपर, बंगाल में एसएससी शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन का बीजेपी ने किया समर्थन

17 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: NIA ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के सदस्य हैं। दोनों आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम उनके (एसएससी शिक्षकों) विरोध प्रदर्शन में उनका समर्थन कर रहे हैं। उनकी मांगें जायज हैं। राज्य में इस समस्या को पैदा करने के लिए ममता बनर्जी मुख्य दोषी हैं। ममता बनर्जी अक्षम हैं, उन्हें जाना चाहिए। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में शानदार शुरुआत करते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करने में सफल रहे लेकिन उन्हें स्पर्धा में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और दोहा राउंड में टॉप पर रहे।
17 मई 2025 हिंदी न्यूज़: मुंबई एयरपोर्ट पर धरे गए ISIS के 2 स्लीपर, बंगाल में एसएससी शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन का बीजेपी ने किया समर्थन
17 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: NIA ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के सदस्य हैं। दोनों आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम उनके (एसएससी शिक्षकों) विरोध प्रदर्शन में उनका समर्थन कर रहे हैं। उनकी मांगें जायज हैं। राज्य में इस समस्या को पैदा करने के लिए ममता बनर्जी मुख्य दोषी हैं। ममता बनर्जी अक्षम हैं, उन्हें जाना चाहिए। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में शानदार शुरुआत करते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करने में सफल रहे लेकिन उन्हें स्पर्धा में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और दोहा राउंड में टॉप पर रहे।

  • बंगाल में एसएससी शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन का बीजेपी ने किया समर्थन

  • नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास, पहली बार किया पार 90 मीटर मार्क

  • उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

  • किसान के बेटे को ब्रिटेन में मेयर चुना गया

  • मेरठ में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौलाना गिरफ्तार
May 17, 2025 | 05:43 PM IST

अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में शनिवार को रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 120 किमी बताई जा रही है।
May 17, 2025 | 05:33 PM IST

कर्नाटक में चार लोगों ने युवक पर चाकू से हमला किया

दक्षिण कन्नड़ जिले में कथित तौर पर चार लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस बताया कि पेंटर का काम करने वाले हमीद पर शुक्रवार रात बंटवाल तालुक के पनमंगलोर के पास अक्करंगाडी बस स्टॉप के पास सड़क किनारे चाकू से हमला किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हमला हारिस नामक व्यक्ति के नेतृत्व वाले एक समूह ने किया हो सकता है और आपसी रंजिश इसका कारण माना जा रहा है।
May 17, 2025 | 04:21 PM IST

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की टली सुनवाई

Rahul Gandhi Defamation Case: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एक विशेष अदालत ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जारी मानहानि मामले की सुनवाई शनिवार को अधिवक्ताओं की विधिक कार्यशाला के कारण स्थगित कर दी। सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत ने मामले की सुनवाई दो जून के लिए निर्धारित कर दी। मामले की पिछली सुनवाई 28 अप्रैल को हुई थी।
May 17, 2025 | 04:04 PM IST

मानवता के लिए खतरा बन गया पाकिस्तान: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को प्रायोजित करने का लंबा इतिहास है और यह देश मानवता के लिए खतरा बन गया है। ओवैसी ने कहा कि सरकार द्वारा कई देशों के दौरे पर भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक के सदस्य के तौर पर यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उनके संदेश का मूल मंत्र होगा।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा लंबे समय से निर्दोष नागरिकों की हत्या के बारे में दुनिया को बताना होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का काफी दंश झेला है। हम सभी ने जिया-उल-हक के समय से लोगों का कत्लेआम देखा है। हालांकि, ओवैसी ने कहा कि सरकार ने अभी तक उन्हें कूटनीतिक मुहिम के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
May 17, 2025 | 02:47 PM IST

तेजस्वी को लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं, हम 50 सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक: भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के सांसद सुदामा प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम को लेकर कोई किंतु-परंतु और भ्रम की स्थिति नहीं है, लेकिन चुनाव से पहले चेहरा घोषित करने के बारे में फैसला घटक दलों के शीर्ष नेता करेंगे। बिहार के आरा से लोकसभा सदस्य ने 'पीटीआई भाषा' के साथ बातचीत में यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस बार 50 सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है और यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन के सरकार बनाने की काफी संभावना रहेगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का विवाद और विरोधाभास नहीं है क्योंकि सबकी प्राथमिकता भाजपा और उसके गठबंधन को हराने की है।
May 17, 2025 | 01:47 PM IST

बगदाद में अरब लीग शिखर सम्मेलन शुरू, एजेंडे में शीर्ष पर रहेगा गाजा

बगदाद में शनिवार को अरब लीग के वार्षिक शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय नेताओं की बैठक शुरू हो गई, जिसमें गाजा में युद्ध का मुद्दा एक बार फिर उठाया जा सकता है। काहिरा में मार्च में हुए एक आपात शिखर सम्मेलन में अरब नेताओं ने गाजा पट्टी के लगभग 20 लाख लोगों को विस्थापित किए बिना पुन:निर्माण की प्रस्तावित योजना का समर्थन किया था। जनवरी में इजराइल ने चरमपंथी समूह हमास के साथ हुए युद्धविराम को समाप्त कर दिया था, जिसके दो महीने बाद शनिवार को यह शिखर सम्मेलन हो रहा है। हाल के दिनों में इजराइल ने गाजा में व्यापक हमले किए हैं और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को नष्ट करने के अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए बल के अधिक इस्तेमाल का संकल्प लिया है।
May 17, 2025 | 12:50 PM IST

दिल्ली के सीलमपुर में किशोर की हत्या के मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर स्थित एक पार्क में 16 वर्षीय किशोर की हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस नियमित गश्त के दौरान सीलमपुर के सेंट्रल पार्क में पहुंची, जहां पुलिस ने खून से लथपथ एक किशोर का शव देखा। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान रेहान उर्फ सीलमपुरिया के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने तुरंत स्थानीय थाने को सूचित किया, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी और एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। किशोर को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
May 17, 2025 | 11:40 AM IST

NIA ने मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार

NIA ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के सदस्य हैं। दोनों आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 17, 2025 | 10:22 AM IST

हांगकांग से लेकर सिंगापुर तक एशिया में फिर बढ़े Covid-19 के मामले

दुनिया में हाहाकार मचाने वाले कोविड-19 ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। जानकारी के मुताबिक, एशिया के दो बड़े देशों में इसके मामलों की पुष्टि हुई है। सिंगापुर और हांगकांग जैसे घनी आबादी वाले देशों में कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामले आ गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 17, 2025 | 08:06 AM IST

लखनऊ में गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार

यूपी के लखनऊ में गौ तस्करों की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन बदमाशों को घेरा। खुद को घिरता हुआ देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 17, 2025 | 07:48 AM IST

गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ इजराइल का अभियान जारी, 108 लोगों की मौत

इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमलों में 108 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार के हवाई हमलों में 27 महिलाएं और 31 बच्चे मारे गए तथा सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 17, 2025 | 07:23 AM IST

IMD ने अगले 5 दिनों तक भारत के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का लगाया अनुमान

IMD ने अगले 5 दिनों में देश के कई क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक राज्यों में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होगी साथ ही गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 17, 2025 | 06:38 AM IST

उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

उच्चतम न्यायालय ने उन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की है जो आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान (26 मई से 13 जुलाई तक) ‘‘आंशिक न्यायालय कार्य दिवसों’’ ​​के दौरान कार्य करेंगी।
इस दौरान दो से पांच अवकाशकालीन पीठ बैठेगी और प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई सहित वरिष्ठ न्यायाधीश भी इस अवधि के दौरान सुनवाई करेंगे। पहले की प्रथा के अनुसार, ग्रीष्मावकाश के दौरान केवल दो अवकाश पीठ होती थी तथा वरिष्ठ न्यायाधीश इनका हिस्सा नहीं होते थे। छब्बीस मई से एक जून तक प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना क्रमशः पांचों पीठों का नेतृत्व करेंगे।
May 17, 2025 | 06:38 AM IST

किसान के बेटे को ब्रिटेन में मेयर चुना गया

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक किसान के बेटे को ब्रिटेन के वेलिंगबोरो शहर का नया मेयर चुना गया है। वेलिंगबोरो ब्रिटेन के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में स्थित है। उन्हें इस महीने की शुरुआत में स्थानीय नगर पार्षद चुना गया था। राज मिश्रा (37) छह मई को हुए स्थानीय चुनाव में शहर के विक्टोरिया वार्ड से निर्वाचित हुए थे और मंगलवार को नगर परिषद की वार्षिक बैठक में वेलिंगबोरो के पांचवें मेयर चुने गए।
May 17, 2025 | 06:37 AM IST

मेरठ में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

मेरठ जिले में लोहियानगर थाने की पुलिस ने एक मौलाना को कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने और उसे धमकाने, ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लोहियानगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेश चन्द्र ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोबीनगर निवासी आरोपी मौलाना अहमद हुसैन को 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर पकड़ा गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मौलाना ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले उससे दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने आरोप लगाया कि वह दो वर्षों तक मौलाना की धमकियों और दबाव में रही। इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया।
May 17, 2025 | 06:37 AM IST

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास, करियर में पहली बार किया पार 90 मीटर मार्क

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में शानदार शुरुआत करते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करने में सफल रहे लेकिन उन्हें स्पर्धा में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और दोहा राउंड में टॉप पर रहे।
May 17, 2025 | 06:37 AM IST

बंगाल में एसएससी शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन का बीजेपी ने किया समर्थन

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम उनके (एसएससी शिक्षकों) विरोध प्रदर्शन में उनका समर्थन कर रहे हैं। उनकी मांगें जायज हैं। राज्य में इस समस्या को पैदा करने के लिए ममता बनर्जी मुख्य दोषी हैं। ममता बनर्जी अक्षम हैं, उन्हें जाना चाहिए।