लखनऊ

Lucknow: लखनऊ में गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, साथी भागने में कामयाब

Lucknow: यूपी के लखनऊ में गौ तस्करों की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन बदमाशों को घेरा। खुद को घिरता हुआ देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार किया गया।

Image

लखनऊ में गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस टीम की गौ-तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपनी रक्षा करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक तस्कर को लगी गोली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इस बीच मौका देख आरोपी के अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में 5 मई को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोवंश से भरा एक ट्रक मिला था। ट्रक के खराब होने पर चालक उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। यहां गौ तस्करी का बड़े मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। एक मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात इससे जुड़े तीन लोगों को घेरा। पुलिस ने बताया की जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया गया तो, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में लग गई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुशीनगर-इटावा समेत कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज

मुठभेड़ के दौरान कार में सवार अन्य दो तस्कर वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भागे हुए दोनों अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द से जल्द अन्य तस्करों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। मामले पर अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कुशीनगर, मुजफ्फरनगर और इटावा में कई मामले दर्ज हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article