LIVE

आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2024: यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत; अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

आयुष सिन्हाUpdated Mar 17, 2024, 22:27 IST

आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2024: यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत; अफगानिस्तान में भूकंप के झटके
आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2024: यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत; अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर आने वाली 21 तारीख को पेश होने के लिए कहा है। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 (कथित आबकारी घोटाले) मामले में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को नौवां समन जारी किया है और उन्हें 21 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने रविवार को दत्तात्रेय होसबाले को पुन: सरकार्यवाह निर्वाचित किया। आरएसएस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि होसबाले 2021 से सरकार्यवाह हैं और उन्हें 2024 से 2027 तक की अवधि के लिए पुन: इस पद पर चुना गया है। आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की शुरुआत यहां रेशिमबाग में स्मृति भवन परिसर में शुक्रवार को हुई। नागपुर में संघ मुख्यालय में छह साल के बाद यह बैठक हो रही है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 17 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।
DC vs RCB Final WPL Live Score: Online watch Here

MAR 17, 2024 22:26 IST

केटीआर ने ईडी कार्यालय में बहन के. कविता से की मुलाकात

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के टी रामा राव (केटीआर) ने रविवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में अपनी बहन के. कविता से मुलाकात की।कविता दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं।
MAR 17, 2024 22:23 IST

वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 5 घायल

संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में रविवार को फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सीएनएन की रिपोर्ट में मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के हवाले से बताया गया कि रविवार को फायरिंग की सूचना कैनेडी रिक्रिएशन सेंटर के पास मिली।
MAR 17, 2024 22:18 IST

शेख शाहजहां के भाई को 5 दिन की सीबीआई हिरासत

कोलकाता की एक अदालत ने रविवार को निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां के छोटे भाई शेख आलमगीर को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। शेख शाहजहां 5 जनवरी को संदेशखली में ईडी और सीएपीएफ पर हमले का कथित मास्टरमाइंड है।
MAR 17, 2024 22:07 IST

राजा की आत्मा ईवीएम में है- राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा, राजा की आत्मा ईवीएम में है। यह सच है कि राजा की आत्मा ईवीएम और देश की हर संस्था ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में है। महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी और मेरी मां के सामने से रोते हुए कहा 'सोनिया जी, मुझे शर्म आती है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की ताकत नहीं है, मैं जेल नहीं जाना चाहता। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों लोगों को इसी तरह की धमकी दी गई है।
MAR 17, 2024 21:44 IST

ईवीएम के नहीं बल्कि उनमें हेरफेर के खिलाफ हैं : कांग्रेस

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के नहीं बल्कि उनमें हेरफेर के खिलाफ है। पार्टी ने मतदान प्रणाली की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए वीवीपैट पर्चियों की 100 प्रतिशत गिनती की मांग की।
MAR 17, 2024 20:22 IST

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अफगानिस्तान में आज शाम 19:59 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
MAR 17, 2024 19:47 IST

सहारनपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

त्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की कुतुबशेर थाना पुलिस ने छापेमारी करके अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने रविवार को छापेमारी के दौरान आरोपियों से 9 देशी तमंचे, 4 अर्ध-निर्मित तमंचे, चार जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए।
MAR 17, 2024 19:22 IST

राहुल की न्याय यात्रा के समापन में क्यों नहीं शामिल हुए अखिलेश यादव?

MAR 17, 2024 18:42 IST

एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

सांपों के जहर की तस्करी मामले में अदालत ने यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
MAR 17, 2024 18:07 IST

पीएम मोदी ने मंत्रियों से मांगी 100 दिन की रूपरेखा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों से नई सरकार के लिए पहले 100 दिन और अगले पांच वर्षों के वास्ते रूपरेखा तैयार करने को कहा : सूत्र।
MAR 17, 2024 17:08 IST

NIA ने पुणे में कुर्क की चार संपत्तियां

एनआईए ने देश में ISIS टेटर मॉड्यूल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि देश में ISIS के नेटवर्क को खत्म करने के मिशन के तहत पुणे में चार संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
MAR 17, 2024 16:34 IST

सिक्किम-अरुणाचल में मतगणना की तारीखों में बदलाव

चुनाव आयोग ने सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों में एक बड़ा बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने सिक्कम और अरुणाचल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की तारीखों में बदलाव किया है। अब सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून से पहले ही आ जाएगा। यहां अब 2 जून को ही मतगणना होगी।
MAR 17, 2024 15:36 IST

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा किया अपलोड

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा नया डेटा अपनी वेबसाइड पर अपलोड किया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजीटल रूप में प्राप्त डेटा को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
MAR 17, 2024 15:28 IST

यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने सांपो के ज़हर के मामले में यूट्यूबर एल्विष यादव को गिरफ्तार किया है। पिछले साल सेक्टर 39 में नोएडा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
MAR 17, 2024 15:23 IST

उत्तराखंड: कांग्रेस नेता व विधायक राजेंद्र भंडारी बीजेपी में शामिल

MAR 17, 2024 15:03 IST

बीआरएस के एक और मौजूदा सांसद ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को एक और झटका देते हुए चेवेल्ला से उसके मौजूदा सांसद जी. रंजीत रेड्डी ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।चेवेल्ला सीट से दोबारा नामांकन नहीं मिलने के बाद रंजीत रेड्डी बीआरएस नेतृत्व से "नाखुश" थे।
MAR 17, 2024 14:56 IST

गुजरात विश्वविद्यालय में नमाज पढ़ने को लेकर मारपीट

अहमदाबाद में लोगों के एक समूह ने गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास की इमारत में नमाज पढ़ने के लिए विभिन्न देशों के छात्रों से कथित तौर पर मारपीट की, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को हुई इस घटना के बाद श्रीलंका और ताजिकिस्तान के एक-एक छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MAR 17, 2024 13:51 IST

केंद्र ने दवाओं की 'ऑनलाइन' बिक्री पर नीति बनाने के लिए अदालत से और समय मांगा

केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से दवाओं की 'ऑनलाइन' बिक्री पर नीति बनाने के लिए इस आधार पर कुछ समय देने का आग्रह किया है कि यह मुद्दा जटिल है और दवाओं की बिक्री के तरीके में किसी भी संशोधन के दूरगामी परिणाम होंगे। उच्च न्यायालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को नीति तैयार करने के लिए अंतिम अवसर के रूप में चार महीने का समय दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने स्पष्ट किया कि "यदि सुनवाई की अगली तारीख से पहले मसौदा नीति तैयार नहीं होती है, तो अदालत के पास मामले को आगे बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा।" उच्च न्यायालय 'ऑनलाइन' दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और दवाओं तथा सौंदर्य प्रसाधन नियमों में और संशोधन करने के लिए मंत्रालय द्वारा प्रकाशित मसौदा नियमों को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ जुलाई की तारीख तय की है। उच्च न्यायालय ने पहले केंद्र से याचिकाओं पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था।
MAR 17, 2024 13:21 IST

दत्तात्रेय होसबाले पुन: आरएसएस के सरकार्यवाह चुने गए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने रविवार को दत्तात्रेय होसबाले को पुन: सरकार्यवाह निर्वाचित किया। आरएसएस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि होसबाले 2021 से सरकार्यवाह हैं और उन्हें 2024 से 2027 तक की अवधि के लिए पुन: इस पद पर चुना गया है। आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की शुरुआत यहां रेशिमबाग में स्मृति भवन परिसर में शुक्रवार को हुई। नागपुर में संघ मुख्यालय में छह साल के बाद यह बैठक हो रही है।
MAR 17, 2024 13:21 IST

'मोदी-फोबिया' के कारण एकजुट हुए हैं विपक्षी दल: दिनेश शर्मा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने रविवार को दावा किया कि विपक्षी दल 'मोदी फोबिया' (मोदी भय) के कारण एकजुट हुए हैं और लोकसभा चुनाव के लिए एकता का दिखावा कर रहे यह दल तीन महीने बाद एक-दूसरे से झगड़ना शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने 'पीटीआई-भाषा' से साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि, 'चुनाव में उनके (विपक्षी दल) बढ़े हुए अहंकार और खराब प्रदर्शन के कारण वे अपने बीच से (लोकसभा में) विपक्ष का एक नेता भी नहीं चुन पाएंगे।' उन्होंने कहा, 'मोदी फोबिया के कारण वे (विपक्षी दल) एक साथ आने के लिए मजबूर हुए हैं। जो पार्टियां अब एक साथ आ रही हैं, वे तीन महीने बाद आपस में ही लड़ती नजर आएंगी।' चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। यह चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। मतगणना चार जून को होगी। शर्मा ने दावा किया कि इस बार विपक्षी दल कहीं भी चुनावी परिदृश्य में नहीं हैं। यहां तक ​​कि दक्षिणी राज्य भी इस चुनाव में विपक्षी दलों के पतन और भाजपा के उदय का गवाह बनेंगे।