LIVE

ताजा खबर, 17 फरवरी 2024, ब्रेकिंग न्यूज़: क्या भाजपा में शामिल होंगे कमलनाथ? तमाम अटकलों के बीच पहुंचे दिल्ली

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 17 फरवरी 2024

ताजा खबर, 17 फरवरी 2024, ब्रेकिंग न्यूज़: क्या भाजपा में शामिल होंगे कमलनाथ? तमाम अटकलों के बीच पहुंचे दिल्ली

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की अटकलों के बीच शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। वह पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के दौरे पर थे, जहां से वह नौ बार सांसद रहे हैं। उनके पुत्र नकुल नाथ 2019 के चुनाव में इस सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में संवाददाताओं से कहा, 'मैंने कल रात 10.30 बजे कमलनाथ से बात की, वह छिंदवाड़ा में हैं।'
Bharat Banam England Aaj Ke Match Ka Live Score | Sainik School Result 2024 | 20 फरवरी 2024 की बड़ी खबरें

FEB 17, 2024 19:57 IST

किसान 21 फरवरी को चार राज्यों में धरना देंगे: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में धरना देंगे। टिकैत ने यह भी बताया कि शनिवार को यहां सिसौली में हुई पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा से सरकार द्वारा किसानों की मांगें नहीं माने जाने पर 26 और 27 फरवरी को दिल्ली तक ट्रैक्टर मार्च निकालने को कहा गया है। पंचायत ने हरियाणा और पंजाब में हुई घटनाओं की भी निंदा की है।
FEB 17, 2024 19:14 IST

इसरो का सबसे हाईटेक मौसम सैटेलाइट इनसैट-3डीएस लॉन्च

ISRO Insat 3DS: इसरो ने अपना सबसे हाईटेक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को लॉन्च कर दिया। इनसैट-3डीएस को जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) से लॉन्च किया गया है। इनसैट-3डीएस को इसरो ने शनिवार (17 फरवरी 2024)को शाम 5 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। पढ़ें पूरी खबर
FEB 17, 2024 17:12 IST

भाजपा में जाने की अटकलों पर क्या बोले पूर्व सीएम कमलनाथ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जाने की अटकलों के बीच शनिवार को कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो वह मीडिया को जानकारी देंगे। वह आज दोपहर में दिल्ली पहुंचे। कमलनाथ पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के दौरे पर थे, जहां से वह नौ बार सांसद रहे हैं। उनके पुत्र नकुल नाथ वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। दिल्ली पहुंचने के बाद कमलनाथ ने भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़े सवालों पर संवाददाताओं से कहा, 'आप लोग बहुत उत्साहित हो रहे हैं। यह मैं नहीं कह रहा हूं, आप लोग कह रहे हैं। अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आप लोगों को जानकारी दूंगा।' उन्होंने कहा, 'मैं उत्साहित नहीं हूं, ना इस तरफ, ना उस तरफ। अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आप लोगों को खबर करूंगा।'
FEB 17, 2024 17:07 IST

भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ पहुंचे दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की अटकलों के बीच शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। वह पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के दौरे पर थे, जहां से वह नौ बार सांसद रहे हैं। उनके पुत्र नकुल नाथ 2019 के चुनाव में इस सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में संवाददाताओं से कहा, 'मैंने कल रात 10.30 बजे कमलनाथ से बात की, वह छिंदवाड़ा में हैं।' उनका कहना था, 'एक व्यक्ति जिसने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की और जब इंदिरा गांधी को जनता पार्टी द्वारा जेल भेजा गया तो वह नेहरू-गांधी परिवार के साथ खड़ा था, क्या आपको लगता है कि ऐसा व्यक्ति कभी कांग्रेस और गांधी परिवार छोड़ेगा?'
FEB 17, 2024 16:16 IST

कबाड़ माफिया रवि काना की पत्नी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे कुख्यात कबाड़ माफिया रवि नागर ऊर्फ रवि काना की पत्नी मधु नागर को शनिवार को गौतम बुद्ध नगर की अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मधु नागर को शुक्रवार को दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय में पेश किया वहां से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसकी कस्टडी डिमांड की मांग की है। नोएडा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटा-दो में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में रवि नागर उर्फ रवि काना तथा उसकी पत्नी मधु नागर सहित कई लोग वांछित हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। कबाड़ माफिया की पत्नी मधु नागर पुलिस से बचने के लिए अपने गैंग के साथियों के साथ विदेश भाग गई थी। 16 फरवरी को वह विदेश से दिल्ली होते हुए देहरादून अपने बच्चों से मिलने के लिए जाने की तैयारी में थी।
FEB 17, 2024 15:14 IST

नीतीश कुमार ने लालू यादव को दिया जवाब, जानें क्या कहा

नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव से नाता तोड़ने के बाद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि राजद के साथ सत्ता साझा करने के दौरान गड़बड़ियां हुईं, चीजों की जांच की जा रही है। लालू के बयान ‘उनके लिए दरवाजे हमेशा ही खुले रहते हैं’ के बारे में पूछे जाने पर सीएम नीतीश ने क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर
FEB 17, 2024 14:31 IST

दिल्ली विधानसभा में आप सरकार का विश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लाया गया विश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया। विश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में आम आदमी पार्टी (आप) के 62 में से 54 विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी चुनौती है और यही वजह है कि उस पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। उन्होंने पूर्व में आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने के लिए आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा इस साल के लोकसभा चुनाव जीत जाए लेकिन आप 2029 के चुनावों में देश को उससे “मुक्त” कराएगी। विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान आप के सभी विधायकों के मौजूद न रहने पर केजरीवाल ने कहा कि आप के किसी विधायक ने दल नहीं बदला। उन्होंने कहा कि दो विधायक जेल में, कुछ अस्वस्थ हैं तो कुछ शहर से बाहर हैं।
FEB 17, 2024 14:27 IST

दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर क्या बोले सीएम केजरीवाल?

दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि 'AAP विधायकों को भाजपा तोड़ने की कोशिश कर रही है।' दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि आप के किसी विधायक ने दल नहीं बदला, दो विधायक जेल में, कुछ अस्वस्थ तो कुछ शहर से बाहर हैं। पढ़ें पूरी खबर
FEB 17, 2024 13:38 IST

दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के BJP में शामिल होने की संभावना से किया इंकार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, कल रात मेरी कमल नाथ जी से बातचीत हुई। वह छिंदवाड़ा में हैं, वह वह व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक करियर नेहरू-गांधी परिवार के साथ शुरू किया था। आप उस व्यक्ति से सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के परिवार को छोड़ने की उम्मीद नहीं कर सकते।
FEB 17, 2024 12:53 IST

दिल्ली के पटेल नगर में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे

दिल्ली इलाके में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ।
FEB 17, 2024 12:51 IST

दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का पंडाल गिरा

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर स्थित पंडाल गिर गया है। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। Jawahar Lal Nehru Stadium Accident Detail Here
FEB 17, 2024 11:57 IST

उप्र : सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दोषी पांच व्यक्तियों को आजीवन कारावास

उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने पांच व्यक्तियों को 12 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का दोषी करार देने के बाद उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
FEB 17, 2024 11:18 IST

भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी

FEB 17, 2024 10:45 IST

अदालत मेंं VC के जरिए पेश हुए केजरीवाल

ईडी की शिकायत मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए।
FEB 17, 2024 10:06 IST

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश होंगे केजरीवाल

सूत्रों के मुताबिक, एक्साइज पॉलिसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हालिया शिकायत पर कोर्ट द्वारा जारी समन के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे।
FEB 17, 2024 10:00 IST

देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ 19 फरवरी को सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी से मौसम बदल सकता है। 19 से 20 फरवरी के बीच राजस्थान ओर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
FEB 17, 2024 09:25 IST

बारामती में सुप्रिया सुले के खिलाफ कैंडिडेट उतार सकते हैं अजित पवार

अजित पवार बारामती लोकसभा सीट से सांसद व छोटी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को उतार सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र की इस सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। बता दें, बारामती सीट पवार फैमिली का गढ़ मानी जाती है और 1996 से इस परिवार का यहां पर एकतरफा कब्जा रहा है।
FEB 17, 2024 09:20 IST

एलेक्सी नवलनी की मौत के लिए पुतिन जिम्मेदार- बाइडन

जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता और क्रेमलिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को जिम्मेदार बताया है।
FEB 17, 2024 08:39 IST

शंभू सीमा पर तैनात हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक की मौत

हरियाणा के अंबाला में शंभू सीमा पर तैनात हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उप निरीक्षक की पहचान हीरा लाल (52) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि लाल को किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शंभू सीमा पर तैनात किया गया था।प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत अंबाला के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी ।
FEB 17, 2024 08:35 IST

महाराष्ट्र: चिपलुन में भाजपा नेता नीलेश राणे के काफिले पर पथराव

महाराष्ट्र के रत्नागिरी के चिपलुन में कल अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता और पूर्व सांसद नीलेश राणे के काफिले पर पथराव किया गया। यह घटना वहां शिवसेना (यूबीटी) नेता विधायक भास्कर जाधव के कार्यालय के सामने हुई। इस दौरान शिवसेना यूबीटी गुट के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हुई। घटना के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि इस तरह के राजनीतिक हमले से विपक्ष की निराशा साफ देखी जा सकती है। चिपलुन की घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।