देश

ISRO Insat 3DS: इसरो का सबसे हाईटेक मौसम सैटेलाइट इनसैट-3डीएस लॉन्च, आपदा से लेकर मौसम तक की देगा जानकारी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 17, 2024, 09:41 PM IST

ISRO Insat 3DS: इसरो प्रमुख ने कहा कि इनसैट-3डीएस मिशन का उद्देश्य मौसम, जलवायु और चक्रवातों पर नजर रखना है। जिससे मौसम और आपदा की सटीक जानकारी हासिल की जा सके।

Image

इसरो ने लॉन्च किया इनसैट 3ds सैटेलाइट (ISRO)

ISRO Insat 3DS: इसरो ने अपना सबसे हाईटेक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को लॉन्च कर दिया। इनसैट-3डीएस को जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) से लॉन्च किया गया है। इनसैट-3डीएस को इसरो ने शनिवार (17 फरवरी 2024)को शाम 5 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया।

सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित

करीब 19 मिनट बाद रॉकेट ने 2,274 किलोग्राम वजनी इनसैट-3डीएस को अस्थायी कक्षा (जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट) में स्थापित कर दिया जहाँ से चरणबद्ध तरीके से कक्षा उन्नयन कर उपग्रह को भू-स्थैतिक कक्षा में स्थानांतरित किया जायेगा। उपग्रह में छह चैनल इमेजर, 19 चैनल साउंडर पेलोड, डेटा रिले ट्रांसपोंडर (डीआरटी) और सैटेलाइट सहायता प्राप्त खोज और बचाव (एसए एंड एसआर) ट्रांसपोंडर हैं।

इनसैट-3डीएस मिशन का उद्देश्य

इसरो प्रमुख ने कहा कि इनसैट-3डीएस मिशन का उद्देश्य मौसम, जलवायु और चक्रवातों पर नजर रखना है। जिससे मौसम और आपदा की सटीक जानकारी हासिल की जा सके। इस मिशन को 10 वर्षों तक अंतरिक्ष में संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य भारत के पर्यावरण निगरानी, समुद्री अवलोकन, मौसम पूर्वानुमान और आपदा राहत कार्यों को बढ़ावा देना है।

तीसरी पीढ़ी का सैटेलाइट

ISRO Insat 3DS तीसरी पीढ़ी का सैटेलाइट है। जो समुद्र सतह की बेहतर मौसम निरीक्षण और निगरानी के लिए विकसित किया गया है। यह उपग्रह वर्तमान में अंतरिक्ष में एक्टिव इनसैट-3डी और इनसैट- 3डीआर के साथ मौसम संबंधी सेवाओं में जानकारी की वृद्धि करेगा।

नॉटी ब्वॉय के साथ अंतरिक्ष का सफर

इनसैट 3डीएस को जिस रॉकेट से अंतरिक्ष में स्थापित किया गया है, वो अपने काम के कारण नॉटी ब्वॉय के रूप में प्रसिद्ध है। इसरो के डीएसएलवी रॉकेट से इस उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा गया है। GSLV अब तक 16 मिशनों में प्रयोग हुआ है, जिसमे से सिर्फ 4 फेल हुआ है, बाकि सभी सफल रहा है। इसकी सफलता दर को देखते हुए इसे नॉटी ब्वॉय का नाम मिला है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article