LIVE

आज की ताजा खबर, 17 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली पहुंची विनेश फोगाट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत, आज हड़ताल पर हैं देशभर के डॉक्टर

Shashank Shekhar MishraUpdated Aug 17, 2024, 14:36 IST

आज की ताजा खबर, 17 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली पहुंची विनेश फोगाट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत, आज हड़ताल पर हैं देशभर के डॉक्टर
आज की ताजा खबर, 17 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली पहुंची विनेश फोगाट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत, आज हड़ताल पर हैं देशभर के डॉक्टर

हिंदी न्यूज़ लाइव, 17 अगस्त 2024 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार: पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम वजन के चलते मेडल ना पाने के दर्द के बाद भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट अपने देश लौट गई हैं। उनका दिल्ली के एयरपोर्ट पर फैंस ने शानदार स्वागत किया जिसे देखकर वे खुद इमोशनल हो गई और रोने लग गई। आज की ताजा खबर लाइव, 17 अगस्त 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में डिब्बे पटरी से उतर गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी शनिवार को देशभर के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है। शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी व नियमित सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है।

  • साबरमती एक्सप्रेस हुई बेपटरी
  • आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
  • झारखंड में तालाब से छह बच्चों के शव बरामद

AUG 17, 2024 14:36 IST

कोलकाता में चिकित्सक से दुष्कर्म-हत्या के कारण उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य सेवाएं रहीं ठप

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े निजी डॉक्टरों ने शनिवार को काम पूरी तरह से ठप रखा। निजी डॉक्टरों की हड़ताल से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। उधर, घटना को लेकर लखनऊ में लगातार प्रदर्शन कर रहे किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के जूनियर डॉक्टरों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर 'काला रक्षा बंधन' मनाया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से केजीएमयू में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहीं।
AUG 17, 2024 14:35 IST

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक पहुंचा मंकीपॉक्स वायरस

एमपॉक्स के रूप में जाना जानें वाला मंकीपॉक्स वायरस अब भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में मंकीपॉक्स वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। सरकार ने सख्त निगरानी के आदेश जारी किए है। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2024 13:36 IST

लालू, तेजस्वी यादव से जुड़े लैंड फॉर जॉब केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आदेश को रखा सुरक्षित

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आज इस मामले में ED की ओर से दायर पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले में सुनवाई की। जिसमें कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को तलब करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2024 12:29 IST

‘ग्लोबल साउथ' खाद्य, ऊर्जा सुरक्षा की चुनौतियों का सामना कर रहा : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विकासशील देशों में, विशेषकर खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में वैश्विक अनिश्चितताओं के प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। मोदी ने तीसरे ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ सम्मेलन में अपने शुरुआती भाषण में इसमें भाग ले रहे देशों को डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा क्षेत्र समेत विभिन्न अहम क्षेत्रों में पूर्ण समर्थन देने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। भारत ने डिजिटल रूप से इस सम्मेलन की मेजबानी की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज हम ऐसे वक्त में बैठक कर रहे हैं, जब चारों ओर अनिश्चितता का माहौल है। दुनिया अब भी पूरी तरह से कोविड-19 के प्रभाव से बाहर नहीं आई है। दूसरी ओर, युद्ध की स्थिति ने हमारी विकास यात्रा के लिए चुनौतियां पैदा कर दी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम न केवल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, बल्कि अब स्वास्थ्य सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं हैं।’’
AUG 17, 2024 10:37 IST

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों का अपहरण किया

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर हमला कर कम से कम 20 छात्रों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बेन्यू राज्य पुलिस प्रवक्ता कैथरीन एनेन ने बताया कि छात्र जब मेडिकल छात्रों के एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण की ओर जा रहे थे, तभी बृहस्पतिवार शाम को बेन्यू में उन पर घात लगाकर हमला किया गया। यह हमला बेनुए ओटुकपो मार्ग पर हुआ, जहां अपहरण की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उत्तरी नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में अपहरण की इस तरह की घटनाएं आम हैं। दर्जनों सशस्त्र समूह सीमित सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाकर गांवों और प्रमुख सड़कों पर हमले करते हैं। अधिकतर पीड़ितों को फिरौती की रकम चुकाने के बाद ही छोड़ा जाता है। इन हमलों की वजह से कई लोगों ने सड़क मार्ग से यात्रा करना छोड़ दिया है।
AUG 17, 2024 10:35 IST

कांगो में इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों के हमले में 16 लोगों की मौत

उत्तर-पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध आतंकवादियों के हमलों में कम से कम 16 ग्रामीणों की मौत हो गई और 20 अन्य का अपहरण कर लिया गया। एक स्थानीय नागरिक समाज समूह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘न्यू सिविल सोसायटी ऑफ कांगो’ के समन्वयक जॉन वुल्वेरियो ने बताया कि ‘एलीड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ के हमलावरों ने इटुरी प्रांत के मम्बासा क्षेत्र में बुधवार और शुक्रवार के बीच स्थानीय लोगों पर उस समय हमले किए, जब वे अपने खेतों में काम कर रहे थे।
AUG 17, 2024 08:22 IST

तुर्किये की संसद में चले लात- घूंसे

तुर्किये की संसद में सांसदों के बीच में जमकर लात घूंसे चले।। सरकार विरोधी प्रदर्शन के लिए कारावास की सजा पाए नेता अहमेत सिक अब विपक्षी दल से चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। शुक्रवार को एक मुद्दे पर बहस के दौरान उनकी सत्तारूढ़ एकेपी पार्टी के सांसदों से कहासुनी हो गई। इसी के बाद सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2024 07:34 IST

हिमाचल प्रदेश के दमराली नाले में बादल फटने से आई बाढ़

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उप- मंडल के तकलेच उप-तहसील में दमराली नाला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के बाद भयंकर बाढ़ और बारिश हुई, जिससे अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ। बादल फटने और उसके बाद आई बाढ़ के कारण लगभग 30 मीटर सड़क टूट गई और आस-पास के मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हो गए। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
AUG 17, 2024 06:40 IST

'अन्याय' के खिलाफ लड़ाई में 'इंडिया' आपके साथ है: राहुल ने केजरीवाल से कहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि 'अन्याय के खिलाफ लड़ाई' में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ है। गांधी ने यह टिप्पणी केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए की। केजरीवाल शुक्रवार को 56 वर्ष के हो गए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि आप स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें।
AUG 17, 2024 06:39 IST

आर जी कर अस्पताल के डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा करने के एक दिन बाद शुक्रवार को 30-35 आंदोलनकारी डॉक्टरों के एक समूह ने राजभवन में उनसे मुलाकात की और अपनी सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस अस्पताल में हाल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी और वहां तोड़फोड़ भी की गयी। इस बीच, ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए)’ ने रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और आवास की स्थिति में व्यापक बदलाव तथा कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने समेत पांच मांगें सामने रखी हैं।
AUG 17, 2024 06:38 IST

गाजा युद्धविराम की नई शर्तों को हमास ने किया खारिज

हमास ने शुक्रवार को कहा कि फिलिस्तीनी समूह ने कतर में इजरायली वार्ताकारों के साथ दो दिनों की बातचीत के बाद अमेरिका द्वारा प्रस्तुत गाजा युद्धविराम योजना में नई शर्तों को खारिज कर दिया।
AUG 17, 2024 06:37 IST

झारखंड में जलाशयों से छह बच्चों के शव बरामद

झारखंड के देवघर और गढ़वा जिलों में शुक्रवार को जलाशयों से छह बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि देवघर में आज सुबह तीन बच्चे तालाब में डूब गए थे। देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव के अनुसार, सोनारायथारी थाना क्षेत्र के तहत डोडिया गांव के एक तालाब में आठ और नौ साल के बच्चों के शव मिले हैं।
AUG 17, 2024 06:36 IST

आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी शनिवार को देशभर के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है। शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी व नियमित सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है।
AUG 17, 2024 06:36 IST

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे

उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में डिब्बे पटरी से उतर गए। यहां पढ़ें पूरी खबर