LIVEआज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज महिला आरक्षण बिल, ईरान यूएस दूसरी बातचीत, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): केंद्र सरकार आज यानी गुरुवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी। लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 बजे लोकसभा को संबोधित भी करेंगे। राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए 17 अप्रैल को चुनाव होगा। अगले 2 दिन में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 9 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पर आईपीएल 2026 में आज 24वां मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने समाने होंगे। इजराइल ने हिजबुल्लाह पर हमले लगातार तेज कर दिए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम ताकत के दम पर शांति चाहते हैं। हमारी मांग होगी कि आधी आबादी में पिछड़े और मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण दिया जाए
आज की ताजा खबर, 16 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज: महिला आरक्षण' का जिसने भी विरोध किया है और जिन्हें राजनीति की बू आ रही है वो पिछला इतिहास देख लें... पीएम मोदी ने कहा....नोएडा में समलैंगिक संबंध की वजह से महिला की हत्या
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज महिला आरक्षण बिल, ईरान यूएस दूसरी बातचीत, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): केंद्र सरकार आज यानी गुरुवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी। लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 बजे लोकसभा को संबोधित भी करेंगे। राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए 17 अप्रैल को चुनाव होगा। अगले 2 दिन में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 9 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पर आईपीएल 2026 में आज 24वां मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने समाने होंगे। इजराइल ने हिजबुल्लाह पर हमले लगातार तेज कर दिए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम ताकत के दम पर शांति चाहते हैं। हमारी मांग होगी कि आधी आबादी में पिछड़े और मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण दिया जाए
हम जेंडर इक्वालिटी में 127वें स्थान पर हैं। भाजपा यह बताए कि जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं? जो दिल्ली में हैं, वह “हाफ सीएम” जैसी स्थिति में हैं—उन्हें पूरे अधिकार कहां हैं? एक राज्य के जो पूर्ण अधिकार होते हैं, वे कहां हैं? और जो सबसे बड़ी पार्टी है, क्या उसमें महिलाओं की हिस्सेदारी 10% से ऊपर है?
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज,(Aaj Ke Mukhya Samachar):
- लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाने के लिए आज एक विधेयक संसद में पेश हुआ। लोकसभा की कार्रवाही शुरू हो गई है। इस दौरान पीएम मोदी लोकसभा को दोपहर 3 बजे संबोधित करेंगे।
- लोकसभा में बोलते हुए वे सांसदों के सामने इस विधेयक को लागू करने का विस्तृत रोडमैप पेश कर सकते हैं। संसदीय सूत्रों की अगर मानें तो प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन की समय-सीमा, परिसीमन प्रक्रिया और आगामी जनगणना से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से बातचीत कर सकते हैं।
- राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए 17 अप्रैल को चुनाव होगा। राज्यसभा में कार्य-संचालन तथा प्रक्रिया नियमों के नियम 7 के तहत, राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव 17 अप्रैल, 2026 को होगा। यह चुनाव उस दिन सुबह 11.00 बजे, सदन के पटल पर कागजात/रिपोर्ट रखे जाने के तुरंत बाद होगा।
- उत्तर भारत में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक लू की गतिविधियां में तेजी आ सकती है। वहीं पर 19 अप्रैल से राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय भागों पर बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।
- इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 19 हर बीतते दिन के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और अब तक अपने पहले खिताब के लिए तरस रही व पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच होगा।
- इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ लक्षित अभियान जारी रखे हुए है, साथ ही दीर्घकालिक शांति हासिल करने के उद्देश्य से वार्ता में भी लगी हुई है।
मुंबई आज का आईपीएल मैच लाइव स्कोर:अपडेट
- एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने उत्तरी इजराइल के निवासियों के प्रति समर्थन जताया और चल रहे सैन्य अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा, मैं उत्तर के निवासियों का समर्थन करता हूं जो दृढ़ संकल्पित हैं। साथ ही, हमारी सेनाएं हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखे हुए हैं। बिन्त जबील में केंद्रित लड़ाई जारी है।
APR 16, 2026 15:01 IST
सभी अभ्यर्थी अपना e-Admit Card आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login से डाउनलोड करें।
एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 25.04.2026 से 30.04.2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 17.04.2026 से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि परीक्षा केन्द्र कोड से संबंधित विस्तृत जानकारी 22.04.2026 से उपलब्ध कराई जाएगी।
APR 16, 2026 14:59 IST
नोएडा आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज लाइव: नोएडा में समलैंगिक संबंध की वजह से महिला की हत्या
सर्फाबाद गांव में महिला की हुई हत्या
पुलिस ने हत्या के आरोपी मौ. शफीक उर्फ जावेद को किया गिरफ्तार
हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद
आरोपी और मृतका के बेटे के बीच समलैंगिक संबंध होने की बात सामने आई
मृतका को यह समलैंगिक संबंध था नामंजूर
इसी बात को आरोपी मृतका से था नाराज
आरोपी मृतका के बेटे से मिल सके उसके लिए उसकी शादी अपनी मौसी की लड़की से कराना चाहता था
15 अप्रैल को इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान हुआ दोनों में विवाद
गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से वार कर महिला की हत्या की
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव की घटना

APR 16, 2026 14:46 IST
झारखंड में ट्रक और दो वाहनों के टक्कर से लगी आग में दो लोगों की मौत
झारखंड के गिरिडीह जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक और दो मालवाहक वाहनों के बीच टक्कर से लगी आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वारिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना डुमरी पुलिस थाना क्षेत्र के एक टोल नाके के पास सुबह करीब पांच बजे उस समय हुई जब ट्रक सड़क के किनारे खड़े दो वाणिज्यिक वाहनों से टकरा गया और आग लग गयी।
डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी श्रीकांत के मुताबिक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया की मृतक ट्रक चालक तथा सहायक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी श्रीकांत के मुताबिक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया की मृतक ट्रक चालक तथा सहायक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
APR 16, 2026 14:45 IST
नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी सहित 16 नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने बृहस्पतिवार को पद की शपथ ली। भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बिहार, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करने वाले इन सदस्यों को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।
इन 16 सांसदों में से आठ भाजपा के हैं, जबकि उसके सहयोगी दलों के तीन सदस्य शामिल हैं। शेष पांच सदस्य कांग्रेस से हैं। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा से इस्तीफा देकर उच्च सदन का रुख किया है। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। नवीन उच्च सदन में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

APR 16, 2026 14:44 IST
अनिल अंबानी की याचिकाएं न्यायालय ने खारिज कीं
उच्चतम न्यायालय ने उद्योगपति अनिल अंबानी की बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। बंबई उच्च न्यायालय ने तीन बैंकों द्वारा उनके और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खातों को ’’धोखाधड़ी’’ वाला घोषित करने के लिए शुरू की गई कार्यवाही को जारी रखने की अनुमति दी थी।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने साथ ही अंबानी को बैंकों के कारण बताओ नोटिस के खिलाफ उच्च न्यायालय की एकल पीठ के समक्ष अपनी याचिका जारी रखने की अनुमति दी। पीठ ने एकल पीठ से अनुरोध किया कि वह इन बैंक द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के खिलाफ अंबानी की याचिका पर शीघ्र निर्णय करे।

APR 16, 2026 14:42 IST
झारखंड के देवघर में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार
झारखंड में देवघर जिले के नौ स्थानों से कुल 10 साइबर अपधारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) राजा कुमार मित्र ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को पड़े पुलिस छापों में इन्हे गिरफ्तार किया गया।
मित्र के मुताबिक पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि आरोपी फर्जी अनलाइन मंचों के ग्राहक सेवा प्रबंधक बनकर कैशबैक और ऋण जैसी सुविधाओं के लिंक भेजकर ठगी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन तथा 15 सिम कार्ड बरामद हुए। उनके खिलाफ साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे कि कानूनी कार्यवाही जारी है।

APR 16, 2026 13:09 IST
बिजनौर ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: यूपी के बिजनौर जिले में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को नजीबाबाद में समीर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
समीर पर सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले लोगों से संपर्क बनाए रखने का भी आरोप है, जो भारत में युवाओं को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे।
चतुर्वेदी ने बताया कि समीर सोशल मीडिया मंच ’इंस्टाग्राम’ के जरिए सऊदी अरब में रहने वाले आकिब और दक्षिण अफ्रीका में रह रहे माजुल नामक लोगों के संपर्क में था जिन्होंने कथित तौर पर युवाओं को भारत में आतंकवाद का नेटवर्क बनाने, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और रेल की पटरियों को नुकसान पहुंचाने के लिए लुभाने की कोशिश की थी।

APR 16, 2026 13:07 IST
तिरुवनंतपुरम आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: तिरुवनंतपुरम में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर के घर तलाशी के दौरान आबकारी अधिकारियों पर हमला
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: तिरुवनंतपुरम के चिरायिनकीझु में मादक पदार्थ की तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी के दौरान तीन आबकारी अधिकारी घायल हो गए, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि अगरस, अगासी और ज्योत्सन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर मंगलवार रात चिरायिनकीझु के पुथुक्कारी स्थित अपने घर पर तलाशी के दौरान आबकारी अधिकारियों अरोमल, शरण और गोकुल पर हमला किया था।
पुलिस ने बताया कि आबकारी प्रवर्तन एवं विशिष्ट स्वापक दस्ता अगरस के घर पहुंचा था, जो कई आपराधिक मामलों में शामिल है, क्योंकि सूचना मिली थी कि उसने वहां एमडीएमए (नशीला पदार्थ) जमा कर रखा है।

APR 16, 2026 10:37 IST
स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई, इसे ‘काला कानून' बताया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को परिसीमन विधेयक की एक प्रति जलाकर उसे ’’काला कानून’’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह विधेयक तमिल लोगों को उनकी अपनी ही भूमि में ’’शरणार्थी’’ बनाने का प्रयास है। महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम पर संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक से कुछ घंटे पहले स्टालिन ने काला झंडा दिखाया, केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई परिसीमन विधेयक की एक प्रति जलाई और नारे लगाए।
मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के सिलसिले में पश्चिमी तमिलनाडु के नामक्कल में हैं और वहां उन्होंने विधेयक की प्रति जलाई। स्टालिन और काले वस्त्र पहने अन्य लोगों ने इस बीच नारे लगाए। उन्होंने ’’पोराडावोम, वेलवोम ओन्द्रगा’’ (आइए हम मिलकर संघर्ष करें, साथ मिलकर जीतें) का नारा भी लगाया।

APR 16, 2026 13:08 IST
दिल्ली आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: गेस्ट हाउस में शख्स ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया, वह एक महिला के साथ यहां ठहरने आया था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक, बहस के दौरान व्यक्ति ने महिला को कथित तौर पर धक्का दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और माना जा रहा है कि उस वक्त दोनों नशे में थे।
पुलिस के मुताबिक, बहस के दौरान व्यक्ति ने महिला को कथित तौर पर धक्का दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और माना जा रहा है कि उस वक्त दोनों नशे में थे।
APR 16, 2026 10:35 IST
APR 16, 2026 10:26 IST
APR 16, 2026 10:24 IST
IRCTC मामले में फैसला टला, 6 मई को अगली सुनवाई
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने पर फैसला टल गया है। अब इस पर सुनवाई 6 मई को होगी। ईडी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
APR 16, 2026 13:08 IST
चंडीगढ़ आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी
चंडीगढ़ आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: के कई स्कूलों को बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार St. John’s High School समेत अन्य स्कूलों को एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें स्कूलों, सचिवालय और चंडीगढ़ एयरपोर्ट को निशाना बनाने की बात लिखी गई है।
ईमेल में अलग-अलग समय का जिक्र करते हुए स्कूल में 1:11 बजे, सचिवालय में 2:11 बजे, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट्स और एयरपोर्ट को भी धमकी दी गई है। मेल में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है।

गुरुग्राम आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: में थार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, कंपनी प्रतिनिधि की मौत
गुरुग्राम आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: गुरुग्राम के सेक्टर 49 में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी एजेंट) की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में थार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
उसने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी प्रवीण कुमार (20) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-71 में रहता था और वह सेक्टर-49 स्थित ओमैक्स मॉल में ’डोमिनोज पिज्जा’ में कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी पार्टनर) के तौर पर काम करता था।

APR 16, 2026 09:22 IST
सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष
सरकार बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी, जिसका विपक्ष के कई दल विरोध करने और इसके परिसीमन से जुड़े प्रावधानों के खिलाफ वोट करने की तैयारी में हैं। सरकार ’संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026’ को एक बड़े सुधार के रूप में ला रही है।
इसके साथ ही सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए एक विधेयक तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 भी पेश करेगी। इन तीनों विधेयकों को लोकसभा की आज की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है। लोकसभा के वर्तमान बजट सत्र के तहत तीन दिवसीय विशेष बैठक बुलाने का मकसद इन तीनों विधेयकों पर चर्चा और इन्हें पारित कराना है।

APR 16, 2026 08:03 IST
अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड के पार्क में गोलीबारी से हड़कंप
अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में स्थित आइजनहावर पार्क में बुधवार रात गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे हेम्पस्टेड टर्नपाइक (eisenhower park incident) और मेरिक एवेन्यू के पास अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनी गई।
नासाउ काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, इस घटना में कई लोगों को गोली लगने की आशंका है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है।
नासाउ काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, इस घटना में कई लोगों को गोली लगने की आशंका है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है।
APR 16, 2026 07:34 IST
कोटा में देर रात भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत
राजस्थान के कोटा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। हैंगिंग ब्रिज के पास फोरलेन पर एक स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
APR 16, 2026 06:45 IST
नाशिक यूनिट में वर्क फ्रॉम होम
Tata Consultancy Services (TCS) ने अपने नाशिक यूनिट के सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए हैं। अब कंपनी का कोई भी काम ऑफिस बिल्डिंग से नहीं होगा।
सभी ऑपरेशन पूरी तरह से रिमोट मोड में चलाए जाएंगे, ताकि काम बिना रुकावट जारी रहे और कर्मचारियों को सुविधा मिल सके।
सभी ऑपरेशन पूरी तरह से रिमोट मोड में चलाए जाएंगे, ताकि काम बिना रुकावट जारी रहे और कर्मचारियों को सुविधा मिल सके।
APR 16, 2026 06:44 IST
अमेरिकी ब्लॉकेड का असर
सोमवार से शुरू हुए अमेरिकी ब्लॉकेड का असर साफ दिख रहा है। कल एक ईरानी झंडे वाला कार्गो जहाज़ बंदर अब्बास से निकलकर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आगे बढ़ रहा था और ब्लॉकेड से बचने की कोशिश कर रहा था।
लेकिन गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS स्प्रुअंस (DDG 111) ने उसे बीच में ही रोककर वापस मोड़ दिया। यह जहाज़ अब फिर से ईरान की ओर लौट गया है।
लेकिन गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS स्प्रुअंस (DDG 111) ने उसे बीच में ही रोककर वापस मोड़ दिया। यह जहाज़ अब फिर से ईरान की ओर लौट गया है।