आज की ताजा खबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय पुणे दौरा, छठ महापर्व पर सूर्य को दिया जाएगा संध्या अर्घ्य
आज की ताजा खबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 और 16 नवंबर को पुणे दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे उद्योग, सहकारिता और सामाजिक क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी हिमालयी पहाड़ियों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। आज शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
आज की ताजा खबर: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी हिमालयी पहाड़ियों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। उधर, बंगाल की खाड़ी में सोमवार की शाम तक एक और चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।
आज शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए राजधानी में यमुना नदी के घाटों से लेकर मुनक नहर, गांवों के तालाबों और कॉलोनियों में बनाए गए अस्थायी घाटों तक तैयारियां की गई हैं। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और पूजा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं खरना के साथ ही बाजारों में छठ पूजा की रौनक भी बढ़ गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 और 16 नवंबर को पुणे दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे उद्योग, सहकारिता और सामाजिक क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे मुंढवा स्थित भारत फोर्ज का दौरा करेंगे।
