LIVE

आज की ताजा खबर, 15 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत; मैसूर के रेस्टो-पब में भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

Nitin AroraUpdated Jun 15, 2026, 20:51 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 15 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [जेवर एयरपोर्ट], [ईरान अमेरिका युद्ध खत्म], [इंडिया मानसून न्यूज] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो गई हैं। लखनऊ से आई इंडिगो की फ्लाइट यहां लैंड करने वाली पहली आधिकारिक फ्लाइट बनी। वहीं, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात के बाद दोनों देशों ने अगले 5 साल में आपसी व्यापार को दोगुना करने और परमाणु ऊर्जा व डिफेंस में सहयोग बढ़ाने का एलान किया है। इधर,देश में जून के महीने में मानसून आगे बढ़ने से कतरा रहा है। सामान्य से 28% कम बारिश दर्ज हुई है, जिससे खरीफ फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। उधर, दोनों देशों के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद ईरान की फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने सुरक्षित रूप से अमेरिका पहुंच चुकी है, जहां उसका पहला मैच न्यूजीलैंड से होगा।

आज की ताजा खबर, 15 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत; मैसूर के रेस्टो-पब में भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
आज की ताजा खबर, 15 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत; मैसूर के रेस्टो-पब में भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [जेवर एयरपोर्ट], [ईरान अमेरिका युद्ध खत्म], [इंडिया मानसून न्यूज] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लिए एक ऐतिहासिक पल में, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से कमर्शियल विमानों का संचालन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। लखनऊ से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 2278) जेवर के रनवे पर उतरने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट बनी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे (नीस शहर) के दौरान दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सहमति बनी है। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अगले पांच वर्षों के भीतर अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इधर, घरेलू मोर्चे पर मौसम को लेकर चिंताजनक खबर है। भारत में जून के महीने में आगे बढ़ने वाला मानसून फिलहाल एक ही जगह पर अटक गया है। देश में इस समय सामान्य के मुकाबले 28% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। उधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते (जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को खोलने और जंग खत्म करने का एलान हुआ) का सीधा और सकारात्मक असर खेल के मैदान पर दिखने लगा है। ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए सुरक्षित रूप से अमेरिका (USA) पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच दशकों पुराने तनाव के कम होने के बाद, ईरानी टीम अमेरिका की धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी।

JUN 15, 2026 20:51 IST

सूरत एयरपोर्ट पर परित्यक्त कड़े से 238 ग्राम सोना बरामद, कीमत करीब ₹36.89 लाख

सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम्स) की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने दुबई से आई फ्लाइट में एक परित्यक्त कड़े से 238 ग्राम सोना बरामद किया है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹36.89 लाख आंकी गई है।

​​कस्टम्स अधिकारियों ने 14 जून 2025 को दुबई से सूरत पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-274 में रूमेजिंग ऑपरेशन के दौरान सीट नंबर 21B के पास एक काले रंग की मखमली थैली (ब्लैक वेलवेट पाउच) बरामद की। थैली में रखा कड़ा बाहर से चांदी के रंग का दिखाई दे रहा था और उस पर गोल्ड कोटिंग की गई थी।

संदेह होने पर कड़े की जांच कराई गई। अधिकृत मूल्यांकनकर्ता (वैल्युअर) द्वारा परीक्षण के दौरान पता चला कि कड़े के भीतर 24 कैरेट शुद्धता का 238 ग्राम सोना छिपाकर रखा गया था। बरामद सोने पर किसी यात्री ने दावा नहीं किया, जिसके बाद कस्टम्स अधिकारियों ने इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया।
मामले में आगे की जांच जारी है।
JUN 15, 2026 20:47 IST

फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G7 समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे।

JUN 15, 2026 20:38 IST

इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

इथियोपिया में संघर्ष प्रभावित उत्तरी अम्हारा इलाके में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोम्बोल्चा शहर प्रशासन पुलिस विभाग के अनुसार, खचाखच भरी बस सोमवार सुबह डेसी इलाके से राजधानी अदीस अबाबा जा रही थी, तभी वह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। इलाके में बुनियादी सुविधाओं और एम्बुलेंस सेवाओं की कमी के कारण आपातकालीन मदद पहुंचने में देरी हुई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन से ले जाना पड़ा। जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, वह पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है और खतरनाक मानी जाती है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। दिसंबर 2024 में इथियोपिया के दक्षिणी सिदामा इलाके में एक बस के नदी में गिर जाने से 66 लोगों की मौत हो गई थी।
JUN 15, 2026 18:26 IST

मैसूर के रेस्टो-पब में भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

कर्नाटक के मैसूर शहर में सोमवार को एक रेस्टो-पब में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान साहिल और प्रकाश के रूप में हुई है, जिनकी आग में झुलसने से जान चली गई। यह घटना शहर के दत्तागल्ली क्षेत्र स्थित नेताजी सर्किल के पास एक प्रीमियम दो मंजिला रेस्टो-पब में हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय पब के अंदर 25 से अधिक लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद भवन में तेजी से धुआं भर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायल गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज सुयोग एवं अपोलो अस्पताल में चल रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
JUN 15, 2026 16:57 IST

लखनऊ के नगराम क्षेत्र की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट

लखनऊ के नगराम क्षेत्र के देवती गांव में स्थित एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका होने से अफरतफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही नगराम थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आग पर जल्द ही काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पटाखा निर्माण इकाई मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद लतीफ के नाम पर लाइसेंस प्राप्त बताई जा रही है। विस्फोट की चपेट में आने से 22 वर्षीय मारिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, 16 वर्षीय मोहित को मामूली चोटें आई हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री के आसपास घनी आबादी नहीं होने के कारण किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी जारी है।
JUN 15, 2026 16:38 IST

आंध्र प्रदेश में एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नउन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 65 वर्षीय मधुसूदन, उनकी 56 वर्षीय पत्नी रत्नावली और 26 वर्षीय बेटे साई सम्राट के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मधुसूदन और रत्नावली अपने बेटे के भविष्य को लेकर परेशान थे क्योंकि उसे स्थायी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने बताया कि तीनों लोग संगम मंडल के दुव्वरु गांव स्थित अपने घर में मृत पाए गये। अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, "साई को रोजगार नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण तीनों (माता-पिता और बेटे ने) ने आत्महत्या कर ली।" पुलिस के अनुसार, मधुसूदन सेवानिवृत्त शिक्षक थे जबकि उनके बेटे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। पुलिस ने बताया कि एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उनकी संपत्ति के बंटवारे के बारे में निर्देश दिए गए हैं।
JUN 15, 2026 16:07 IST

तेज प्रताप यादव ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कीं

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने खुद अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी। अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
JUN 15, 2026 15:31 IST

दक्षिणी फिलीपींस के डावाओ ओरिएंटल इलाके में 6.2 मैग्नीट्यूड का तेज भूकंप आया

JUN 15, 2026 08:55 IST

अमेरिका-ईरान 'शांति समझौते' का दिखा असर; फीफा वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका पहुंची ईरानी टीम

अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते का असर अब खेल के मैदान पर भी दिखने लगा है। ईरान की फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए सुरक्षित रूप से अमेरिका (USA) पहुंच चुकी है।

दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त होने के समझौते के बाद ईरानी टीम का अमेरिका पहुंचना एक बेहद सकारात्मक वैश्विक संदेश दे रहा है। ईरान इस महाकुंभ में अपना पहला ओपनिंग मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने जा रहा है, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।
JUN 15, 2026 08:54 IST

देश में अटक गया मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारत में जून के महीने में आगे बढ़ने वाला मानसून फिलहाल 'अटक' गया है, जिससे देशभर में चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

देश में इस समय मानसून की बारिश में 28% की भारी गिरावट (Deficit) दर्ज की गई है। बादल पूरे भारत को कवर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यदि मानसून की यह रफ्तार अगले कुछ दिनों में नहीं सुधरी, तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुआई और खेती पर पड़ सकता है।
JUN 15, 2026 08:54 IST

भारत और फ्रांस अगले 5 साल में दोगुना करेंगे व्यापार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीस (Nice) में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों ने आर्थिक और रणनीतिक मोर्चे पर एक नया इतिहास रचने का एलान किया है।

भारत और फ्रांस ने अगले पांच वर्षों के भीतर अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही दोनों देश असैन्य परमाणु ऊर्जा, डिफेंस टेक्नोलॉजी और 'इन्नोवेशन रोडमैप 2030' के तहत क्रिटिकल सेक्टर्स में सहयोग को काफी मजबूत करेंगे।
JUN 15, 2026 08:54 IST

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से शुरू हुईं उड़ानें

दिल्ली-एनसीआर के दूसरे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar) से आखिरकार कमर्शियल विमानों का संचालन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है।

लखनऊ से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 2278) जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने वाली पहली आधिकारिक कमर्शियल फ्लाइट बनी है। इस शुरुआत से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा।