LIVE

आज की ताजा खबर, 15 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज से 3 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे PM मोदी, अमित शाह का तमिलनाडु दौरा

Piyush KumarUpdated Dec 15, 2025, 10:28 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), मेसी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी, चिली राष्ट्रपति चुनाव, अमित शाह, आज का मौसम, बीजेपी अध्यक्ष के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: देश और दुनिया में आज राजनीति, विदेश नीति और न्याय से जुड़े कई बड़े घटनाक्रम सामने आने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जहां चिली के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक बहस तेज कर दी है, वहीं भारत में केंद्रीय नेतृत्व की यात्राओं और सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई पर सबकी नजर टिकी है।

आज की ताजा खबर, 15 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज से 3 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे PM मोदी, अमित शाह का तमिलनाडु दौरा
आज की ताजा खबर, 15 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज से 3 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे PM मोदी, अमित शाह का तमिलनाडु दौरा

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), मेसी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी, चिली राष्ट्रपति चुनाव, अमित शाह, आज का मौसम, बीजेपी अध्यक्ष के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: चिली के राष्ट्रपति चुनाव में धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवार जोस एंटोनियो कास्ट ने जीत हासिल की है। उनकी जीत को देश की राजनीति में संभावित नीतिगत बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव परिणामों के बाद सामाजिक और आर्थिक नीतियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

DEC 15, 2025 10:28 IST

Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना हुए। इन देशों के भारत के साथ सभ्यतागत संबंध और असाधारण द्विपक्षीय संबंध हैं।
प्रधानमंत्री ने प्रस्थान से पहले एक बयान में कहा, ‘‘सबसे पहले, मैं महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन की यात्रा करूंगा। यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।’’
मोदी जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन और प्रधानमंत्री जाफर हसन के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे और क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला से भी मुलाकात करेंगे।
DEC 15, 2025 09:47 IST

Sardar Patel Punyatithi: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के पहले गृह मंत्री और भारत के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र सरदार पटेल के उस अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भूल सकता, जिसकी बदौलत एक अविभाजित और मजबूत भारत का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि देश की एकता को सशक्त करने में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है।
DEC 15, 2025 06:32 IST

Aaj Ki Taza Khabar: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई–ऑटिज्म और बौद्धिक विकलांगता


सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को ऑटिज्म और अन्य बौद्धिक विकलांगता वाले लोगों की देखभाल, पुनर्वास और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के गठन की मांग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी। याचिका में हर जिले में आबादी के अनुपात में आवासीय सुविधाएं स्थापित करने और उनके लिए व्यापक व बाध्यकारी एसओपी बनाने की भी मांग की गई है।
DEC 15, 2025 06:31 IST

Aaj Ki Taza Khabar: जिमी लाई मामला–अदालत का फैसला आज

लोकतंत्र समर्थक नेता और मीडिया उद्यमी जिमी लाई के मामले में सोमवार को अदालत का फैसला आने वाला है। फैसले से पहले रविवार से ही बड़ी संख्या में समर्थक अदालत के बाहर जुटने लगे हैं। अदालत प्रशासन के अनुसार कोर्ट हाउस के लिए कुल 565 टिकट जारी किए जा सकते हैं, जबकि संबंधित कोर्ट रूम में केवल 58 लोगों को प्रवेश मिलेगा।
DEC 15, 2025 06:31 IST

Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी से आज मिल सकते हैं मेसी


फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना जताई जा रही है।
DEC 15, 2025 06:30 IST

Aaj Ki Taza Khabar: चिली चुनाव परिणाम–कास्ट की जीत


चिली के राष्ट्रपति चुनाव में धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवार जोस एंटोनियो कास्ट ने जीत दर्ज की है। नतीजों के बाद देश की राजनीति में नीतिगत बदलावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।